Chaitra Navratri 2026 का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है और इस दिन लाल रंग का विशेष महत्व माना जाता है। लाल रंग शक्ति, साहस और उत्साह का प्रतीक है, इसलिए इस दिन महिलाएं लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ मानती हैं। ऐसे में लाल भागलपुरी साड़ी एक बेहतरीन और आकर्षक विकल्प बन सकती है, जो पारंपरिक सुंदरता के साथ-साथ एक अलग पहचान भी दे सकती है। आपको बता दें, Bhagalpur की Saree For Women अपनी खास बनावट और मुलायम रेशमी कपड़े के लिए जानी जाती है। यह साड़ी बिहार के भागलपुर शहर में बनती है, जिसे सिल्क सिटी भी कहा जाता है। यहां के कारीगर सदियों से रेशम की बुनाई में निपुण हैं और उनकी मेहनत व कला इस साड़ी को खास बनाती है। भागलपुरी सिल्क हल्का, आरामदायक और टिकाऊ होता है, जिससे इसे पहनना आसान और आरामदायक हो सकता है। इसके अलावा, आपको यहां के हैंडलूम की साड़ियां भी मिल जाएगी जो हल्की होती है। भागलपुरी साड़ी के प्रसिद्ध होने का एक बड़ा कारण इसका प्राकृतिक रेशम, आकर्षक डिज़ाइन और पारंपरिक हस्तकला है। इसमें अक्सर सरल लेकिन सुंदर पैटर्न देखने को मिल सकते हैं, जो इसे हर उम्र की महिलाओं के लिए एक खास विकल्प बना सकती हैं।
देखिए 5 बढ़िया भागलपुरी साड़ियों के विकल्प जिसे अमेजन से आसानी से लिया जा सकता है -
