Baisakhi 2026: उत्तर भारत में मनाया जाने वाला पर्व बैसाखी 2026 14 अप्रैल को है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक तरीके से तैयार होने के लिए अलग-अलग कपड़े का चयन करती हैं। ऐसे में इस बार आप भी पारंपरिक लुक चाहती हैं तो फुलकारी दुपट्टा बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह दुपट्टा देखने में तो सुंदर लगता ही है साथ ही इस पर रंग-बिरंगे धागों की सुंदर कढ़ाई की जाती है जिसकी वजह से इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। Phulkari Dupatta 2 से लेकर 2.2 मीटर की लंबाई में आते हैं जिन्हें आप सूट, प्लाजो के साथ-साथ इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए भी उपयोग में ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें आपको अलग-अलग डिजाइन और रंग भी मिल सकते हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के आधार पर चुन सकती हैं।
इस तरह के लेख पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
