Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Chetan Bhagat के फैन है तो मिस ना करें ये 5 बढ़िया किताबें

आपको भी चेतन भगत की किताबों को पढ़ना पसंद है? तो यहां 5 शानदार Books के विकल्प दिए गए हैं जिसे चुन सकते हैं।

चेतन भगत की किताबें
चेतन भगत की किताबें

किताबें सिर्फ कहानियां नहीं होतीं, बल्कि वे हमें जिंदगी को एक नए नजरिए से देखना भी सिखा सकती हैं। जब बात युवाओं की पसंदीदा किताबों की होती है, तो Chetan Bhagat का नाम सबसे पहले याद आता है। उनकी कहानियों में प्यार, दोस्ती, करियर, परिवार और सपनों का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जिससे हर पाठक खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। आसान भाषा और दिल को छू लेने वाले किरदार उनकी किताबों को खास बनाते हैं। उनकी Book To Read सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि कई सारी बातों को भी काफी आसान भाषा में समझा सकती है। साथ ही, आपको बता दें, उनकी कई सारी किताबों जैसे 2 स्टेट्स, हाफ गर्लफ्रेंड आदि के ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। अगर आप भी ऐसी किताबें पढ़ना चाहते हैं जो मनोरंजन के साथ जिंदगी की सच्चाइयों को करीब से दिखाएं, तो यहां आपको 5 किताबों के विकल्प दिए गए हैं जो आपके लिए बेहतरीन चुनाव साबित हो सकती हैं।

01

2 States: The Story Of My Marriage

Check Price on Amazon

इंग्लिश भाषा में लिखी गई यह किताब 2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ मैरिज, लेखक चेतन भगत द्वारा लिखित एक लोकप्रिय उपन्यास है। यह कहानी दो अलग-अलग भारतीय राज्यों से आने वाले लड़के-लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है। साथ ही, इस किताब के जरिए आपको उत्तर और दक्षिण भारत की परंपराएं और व्यवहार के फर्क को भी देखने का मौका मिल सक्तीय है। लेखक ने इसे हल्के-फुल्के और भावनात्मक अंदाज में दिखाया है। यह उपन्यास सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि भारतीय समाज में विवाह और परिवार की भूमिका को भी दर्शा सकता है। यह किताब युवा पाठकों को खास तौर पर पसंद आ सकती है और इसका हिन्दी संस्करण भी आपको आराम से मिल सकता है। इसमें कुल 316 पन्ने हैं और यह काफी आसान भाषा में लिखी गई है। 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

2 States: The Story Of My Marriage

₹285.00

Get This
02

Five Point Someone ; What Not To Do At Iit

Check Price on Amazon

267 पन्नों की यह किताब तीन दोस्तों के बीच की कहानी को दिखाता है जो IIT में पढ़ाई के दौरान सिस्टम, प्रेशर, और खराब ग्रेड से परेशान रहते हैं। इस किताब में पढ़ाई के अलावा, दोस्ती, मौज-मस्ती, प्यार और कठोर शिक्षा प्रणाली के बीच के संतुलन को दिखाया गया है। इस किताब के माध्यम से लेखक चेतन भगत युवाओं को पढ़ाई के अलावा, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं। साथ ही, लेखक ने इस Novel के जरिए यह भी सलाह दी है की जब घर से बाहर हो तो अकेले रहने की बजाए अच्छे दोस्त बनाए जाएं। यह किताब आपको इंग्लिश भाषा में लिखी हुई मिल जाएगी। आपको बता दें, इसपर 3 Idiots नामक फिल्म भी बनी है।

Five Point Someone ; What Not To Do At Iit

Rs. 223

Get This
03

Revolution Twenty 20: Love. Corruption. Ambition

Check Price on Amazon

भारतीय लेखक Chetan Bhagat द्वारा लिखी गई यह एक लोकप्रिय उपन्यास है। यह कहानी तीन दोस्तों गोपाल, राघव और आरती के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस उपन्यास में प्रेम, भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था और महत्वाकांक्षा जैसे विषयों को बहुत सरल और भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है जिसे पाठक आराम से पढ़ कर समझ सकते हैं। इसमें 296 पन्ने दिए गए हैं और किताब इंग्लिश में लिखी गई है। इस कहानी में दोस्ती, प्यार और सफलता की दौड़ के बीच इंसान के नैतिक संघर्ष को दिखाया गया है। यह युवाओं को यह संदेश दे सकता है कि केवल पैसा और सफलता ही जीवन का लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि ईमानदारी और सही रास्ता भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सरल भाषा और दिलचस्प कहानी के कारण यह पुस्तक पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय भी है।

Revolution Twenty 20: Love. Corruption. Ambition

₹249.00

Get This
04

Half Girlfriend

Check Price on Amazon

क्या आपको भी एक रोमांटिक उपन्यास की तलाश है तो चेतन भगत की यह किताब आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकती है। Half Girlfriend नामक यह किताब बिहार के एक साधारण लड़के माधव झा और दिल्ली की अमीर परिवार से आने वाली रिया सोमानी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इस Romantic Novel में दोस्ती, प्यार, सपने, सामाजिक अंतर और संघर्ष को बहुत भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। इसके अलावा, इस किताब में आपको दोनों के रिश्ते में दूरी, गलतफहमियां और फिर दोबारा मिलने की उम्मीद दिखाई दे सकती है। यह पुस्तक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही क्योंकि इसकी भाषा सरल है और कहानी दिल को छूने वाली है। बाद में इस पर आधारित हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म भी बनाई गई, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।

Half Girlfriend

₹240.00

Get This
05

12 Years: My Messed-up Love Story

Check Price on Amazon

यह किताब एक बेहद उलझी हुई आधुनिक प्रेम कहानी को दिखा रही है जिसमें आपको साकेत और पायल नाम के दो लोगों के बीच कहानी घूमती हुई नजर या सकती है। इसमें आपको पंजाबी बनाम रूढ़िवादी जैन देखने को मिल सकती है। आपको बता दें, यह किताब इंग्लिश में लिखी गई है और इसमें कुल 432 पन्ने हैं।12 Years: My Messed-up Love Story 12 वर्षों के समय में फैली हुई है, जिसमें उम्र का अंतर और दोनों की दुनिया के टकराने की जटिलताओं को दिखाया गया है। इस किताब के जरिए लेखक ने आजकल के सिचुएशनशिप को भी दर्शाया है जिसमें प्यार और आकर्षण के बीच की अंतर को समझने में मदद मिल सकती है। लेखक ने इस किताब के जरिए युवाओं को हंसाने, रुलाने और प्यार के बारे में समझाने की कोशिश की है। 

हाउस ऑफ बुक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

12 Years: My Messed-up Love Story

₹239.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

चेतन भगत की किताबें इतनी लोकप्रिय क्यों हैं?

उनकी किताबें अक्सर युवाओं से जुड़ी होती है और सरल भाषा में लिखी गई कहानियों और वास्तविक जीवन के मुद्दों को छूने के कारण लोकप्रिय हैं।

क्या चेतन भगत की किताबों पर फिल्में बनी हैं?

हां, उनकी कई किताबों पर सफल बॉलीवुड फिल्में बनी हैं, जैसे 3 इडियट्स फाइव पॉइंट समवन पर आधारित है, हाफ गर्लफ्रेंड और 2 स्टेट्स।

क्या चेतन भगत केवल प्रेम कहानियां लिखते हैं?

ऐसा नहीं है। वे प्रेम कहानियों के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों, करियर की चुनौतियों और व्यक्तिगत विकास पर भी लिखते हैं।

You May Also Like