Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

गर्भावस्था के खूबसूरत सफर में आपका साथ देंगी ये 5 किताबें

गर्भावस्था के दौरान ज्ञान और सुकून के लिए देखें यहां मौजूद 5 किताबें जो आपके इस खूबसूरत सफर में मार्गदर्शन करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

गर्भावस्था के दौरान पढ़ने के लिए किताबें
गर्भावस्था के दौरान पढ़ने के लिए किताबें

मां बनाना हर महिला का सपना होता है और इस दौरान अक्सर महिलाएं मानसिक शांति तलाश करती हैं और अपने होने वाले बच्चे के साथ समय बिताना चाहती हैं। यही वह पल है जब एक अच्छी किताब न सिर्फ मार्गदर्शन दे सकती हैं बल्कि इस खूबसूरत सफर को और भी आसान और सुखद बना सकती हैं। इन किताबों को पढ़कर न सिर्फ जानकारी मिल सकती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ सकती है। मां बनने के इस सफर को मजेदार और खूबसूरत बनाने के लिए ये किताबें आपकी सच्ची साथी साबित हो सकती हैं। साथ ही, अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद है तो हाउस ऑफ बुक्स में आपको कई बेहतरीन किताबों की जानकारी मिल सकती है। आइए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान पढ़ी जाने वाली 5 बेहतरीन किताबों के विकल्प के बारे में यहां -

Top ProductsFeatureRating
Ina May's Guide to Childbirth: Updated with New Material400 पन्नों की किताब 4.7
Talking to the Baby in the Womb: Garbha Vidya: Ancient Wisdom for Modern Mothersअंग्रेजी भाषा4.5
What to Expect When You're Expectingमेडिकल चेकअप और ब्लड टेस्ट की जानकारी 4.4
BELLY LAUGHSहल्की-फुल्की और मजेदार किताब4.4
Pregnancy Handbook for Indian Momsस्वस्थ गर्भावस्था के बारे में बताया गया है4.2
01

Ina May's Guide to Childbirth: Updated with New Material

Check Price on Amazon

प्रसिद्ध लेखिका ईना मे गैस्किन की यह किताब होने वाली मां के लिए एक अनमोल तोहफा साबित हो सकती है। इस किताब में लेखिका नेचुरल डिलीवरी की ताकत और सुंदरता पर जोर देती हैं। ईना मे इस किताब की मदद से यह बताना चाहती हैं कि हर मां बनने वाली महिला प्रसव के समय डर या तनाव के बजाय आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। वह यह बताती हैं कि महिला का शरीर जन्म देने के लिए स्वाभाविक रूप से सक्षम है और अगर सही माहौल और समर्थन मिले तो यह अनुभव दर्दनाक नहीं बल्कि सशक्त और सुखद हो सकता है। 400 पन्नों की इस किताब में कई वास्तविक कहानियां, अनुभव और मेडिकल जानकारी भी शामिल है, जो होने वाली मां को हिम्मत, शांति और समझ प्रदान कर सकती है। साथ ही, इसमें यह संदेश दिया गया है कि डिलीवरी केवल शारीरिक प्रक्रिया नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक यात्रा भी है।

Ina May's Guide to Childbirth: Updated with New Material

Rs. 1199

Get This
02

Talking to the Baby in the Womb: Garbha Vidya: Ancient Wisdom for Modern Mothers

Check Price on Amazon

डॉ. अंदल भास्कर और डॉ. एस भास्कर की यह पुस्तक Talking to the Baby in the Womb गर्भावस्था के दौरान मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के बीच मानसिक और भावनात्मक संवाद की अहमियत को बताती है। इस किताब के जरिए लेखक ने बताया है कि गर्भ में पल रहे शिशु केवल एक शारीरिक विकास ही नहीं कर रहा होता है, बल्कि वह सुन सकता है, अनुभव कर सकता है और मां की भावनाओं से जुड़ सकता है। अगर गर्भवती मां शिशु से अच्छे तरीके से बात करती है, तो शिशु का मानसिक और भावनात्मक विकास बेहतर हो सकता है। मां द्वारा बोले गए शब्द, विचार, भावनाएं और संगीत, ये सब शिशु पर गहरा असर डालते हैं। अंग्रेजी भाषा में लिखी गई यह गर्भकाल में कैसे संवाद एक मजबूत मां-बच्चे के रिश्ते की नींव रख सकता है यह बताती है।

Talking to the Baby in the Womb: Garbha Vidya: Ancient Wisdom for Modern Mothers

Rs. 308

Get This
03

What to Expect When You're Expecting

Check Price on Amazon

पहली बार मां बनने जा रही हैं, तो हेइडी मुर्कॉफ द्वारा लिखी गई है यह किताब काफी मददगार साबित हो सकती है। इस किताब में आपको गर्भावस्था के पहले महीने से लेकर नौवें महीने तक, हर चरण में मां और बच्चे के शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं, उनका विस्तार से वर्णन किया गया है। साथ ही इस दौरान होने वाली सुबह की कमजोरी, कब्ज, थकान, पीठ दर्द, मूड स्विंग्स जैसी आम समस्याओं के कारण और घरेलू उपाय भी बताए गए हैं, जो होने वाली मां के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। साथ ही, प्रेग्नेंसी के समय कौन-कौन से मेडिकल चेकअप और ब्लड टेस्ट जरूरी हैं और वे क्यों कराए जाते हैं, यह भी लेखिका ने काफी बढ़िया तरीके से बताया है और गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए, कितना पानी पीना चाहिए, यह सभी पोषण संबंधी पूरी जानकारी दी गई है। डिलीवरी वाले समय में, हॉस्पिटल बैग में क्या रखना चाहिए और डिलीवरी के बाद की देखभाल सब कुछ आपको विस्तार से जानने का मौका मिल सकता है।

What to Expect When You're Expecting

Rs. 650

Get This
04

BELLY LAUGHS

Check Price on Amazon

गर्भावस्था अक्सर महिलाओं के लिए भावनाओं, शारीरिक बदलावों और नई उम्मीदों से भरी होती है। Belly Laughs जेनी मैकार्थी द्वारा लिखी गई एक हल्की-फुल्की और मजेदार किताब है, जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभवों को हंसी-मजाक के अंदाज में साझा करती हैं। इस किताब में उन्होंने बिना झिझक उन छोटी-छोटी और कभी-कभी अजीब लगने वाली बातों पर चर्चा की है, जिनसे ज्यादातर महिलाएं गुजरती हैं। जेनी ने गर्भावस्था की परेशानियों को गंभीरता से लेने के बजाय मज़ाकिया अंदाज में पेश किया है, ताकि होने वाली माएं उन्हें पढ़कर थोड़ा सहज महसूस करें और मुस्कुराएं।192 पन्नों की यह किताब बताती है कि मातृत्व की यात्रा सिर्फ चुनौतियों से भरी नहीं, बल्कि हंसी-खुशी से भी जी जा सकती है।

BELLY LAUGHS

Rs. 1477

Get This
05

Pregnancy Handbook for Indian Moms

Check Price on Amazon

288 पन्नों की यह किताब विनिता साल्वी द्वारा लिखी गई है। इस किताब में डॉक्टर विनिता साल्वी ने स्पष्ट किया है कि एक शिक्षित और आधुनिक महिला को किस तरह अपनी गर्भावस्था में सही जांच करना चाहिए, कैसा खान-पान रखना चाहिए और कैसा व्यायाम अपनाना चाहिए। किताब की शुरुआत गर्भधारण की तैयारी से होती है, फिर हर ट्राइमेस्टर में शरीर में होने वाले बदलावों और उनसे निपटने के तरीके बताए गए हैं। इसमें सभी जरूरी टेस्ट, वैक्सीन, पौष्टिक आहार, गर्भावस्था में संभावित समस्याएं और उनका समाधान विस्तार से बताया गया है और साथ ही, डिलीवरी के दौरान क्या उम्मीद रखना चाहिए, इसके बारे में भी आपको जानकारी मिल सकता है। अंधविश्वास और बेवजह की पाबंदियों से हटकर यह सही दिशा-निर्देश दे सकती है।

Pregnancy Handbook for Indian Moms

Rs. 273

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

गर्भावस्था के दौरान तनाव कम करने के लिए कौन सी किताबें मददगार हैं?

गर्भावस्था के दौरान तनाव कम करने के लिए आप मेडिटेशन पर आधारित किताबें पढ़ सकती हैं। इसके अलावा प्रेरणादायक किताबें भी मददगार साबित हो सकती हैं।

गर्भावस्था के दौरान पोषण के बारे में जानने के लिए कौन सी किताबें अच्छी हैं?

गर्भावस्था के दौरान पोषण के बारे में जानने के लिए आप 'व्हाट टू एक्सपेक्ट व्हाइल यू आर एक्सपेक्टिंग' जैसी किताबें पढ़ सकती हैं। यह काफी कुछ समझने में आपकी मदद कर सकती है।

क्या गर्भावस्था में शिशु के विकास के बारे में पढ़ना जरूरी है?

यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप गर्भावस्था में शिशु के विकास के बारे में पढ़ना चाहती हैं या नहीं। लेकिन आमतौर यह जानकारी माता-पिता को गर्भावस्था के दौरान और बाद में बच्चे के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद कर सकती है।

You May Also Like