Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

पढ़ें Geetanjali Shree की वो 5 रचनाएं जो साहित्य प्रेमियों के लिए है खास!

साहित्य की दुनिया में धूम मचाने वाली गीतांजलि श्री की 5 बढ़िया किताबों के देखें विकल्प जिनमें छिपा है एक नया संसार।

Geetanjali Shree की 5 रचनाएं
Geetanjali Shree की 5 रचनाएं

वर्तमान हिन्दी साहित्य में गीतांजलि श्री का नाम काफी लोकप्रिय है। उनकी लेखनी में संवेदना, स्मृति, स्त्री-अनुभव, समाज और समय की जटिल परतें बेहद सधी हुई भाषा में खुलती हैं। वे सिर्फ कहानी नहीं कहतीं, बल्कि पाठक को सोचने, ठहरने और अपने भीतर झांकने के लिए भी प्रेरित कर सकती हैं। अगर आप भी एक साहित्य प्रेमी है तो इनके किताबों के बिना आपकी दुनिया अधूरी रह सकती है। आपको बता दें, Geetanjali Shree की कई सारी रचनाएं ऐसी है जो आपको अंदर तक झकझोर सकती हैं। जहां एक ओर, उनकी रचना रेत समाधि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य को नई पहचान दिलाई, वहीं माई में मां-बेटी के रिश्ते और स्त्री जीवन की गहरी पड़ताल पाठकों को भीतर तक छू सकती है। इनकी किताबों को पढ़ना सिर्फ एक साहित्यिक अनुभव नहीं, बल्कि जीवन को नए नजरिए से देखने की प्रक्रिया भी बन सकती है। उनकी भाषा काव्यात्मक होते हुए भी सहज लग सकते हैं और आप काल्पनिक दुनिया को असली जैसा महसूस कर सकते हैं। 

गीतांजलि श्री की 5 बढ़िया किताबों के विकल्प देखें यहां -

Top ProductsRating
Maai4.4
Tirohit 4.4
Ret Samadhi4.2
Hamara Shahar Us Baras4.2
Vairagya4.4
01

Maai

Check Price on Amazon

हिन्दी भाषा में लिखी गई यह किताब मां-बेटी के रिश्तों को काफी सहज अंदाज में बता सकती है। इस किताब में आपको 167 पन्ने मिल जाएंगे। इस किताब में लेखिका गीतांजलि श्री ने नारीवादी दृष्टिकोण से पारंपरिक सांस्कृतिक मानदंडों पर सवाल उठाते हुए भारतीय मध्यमवर्गीय परिवार की तीन पीढ़ियों के माध्यम से पितृसत्ता, रिश्तों और एक औरत यानि मां जिसको यहां माई कहा गया है, के मौन बलिदान की कहानी को बताया है। यह लेखिका का पहला उपन्यास है और यह काफी मार्मिक रचना मानी जाती है। यह पुस्तक एक 13 वर्षीय बच्चे के चित्रण से प्रेरित है जो मां के दिन-रात के काम को अपनी पेंटिंग में दिखाता है और इसी के आधार पर यह कहानी रची गई है। यह किताब आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। 

अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ने के लिए योरपिक्स पर जा सकते हैं।

Maai

Rs. 184

Get This
02

Tirohit

Check Price on Amazon

तिरोहित हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका गीतांजलि श्री का रोमांचक उपन्यास है। यह स्त्री-जीवन, अकेलेपन, संबंधों और अस्तित्व की खोज जैसे गहरे विषयों को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत करता है। इसमें कहानी मुख्य रूप से एक ऐसी स्त्री के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो समाज की परंपरागत सीमाओं से बाहर अपनी पहचान तलाशने की कोशिश करती है। यह Novel हिन्दी भाषा में लिखी गई है जिसमें 171 पन्ने हैं। लेखिका ने भाषा को काव्यात्मक और विचारपूर्ण बनाया है, जिससे पात्रों की मन की स्थिति गहराई से उभरकर सामने आ सकती है। यह केवल एक कहानी नहीं है, बल्कि आत्मचिंतन और स्वतंत्रता की खोज का साहित्यिक चित्रण भी कहा जा सकता है, जो पाठक को सोचने और महसूस करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

Tirohit

₹237.00

Get This
03

Ret Samadhi

Check Price on Amazon

Ret Samadhi प्रसिद्ध लेखिका गीतांजलि श्री का एक महत्वपूर्ण हिन्दी उपन्यास है। यह उपन्यास एक अस्सी वर्ष की वृद्ध महिला की कहानी है, जो पति की मृत्यु के बाद गहरे अवसाद में चली जाती है। लेखिका ने इसमें स्त्री स्वतंत्रता, पहचान, स्मृति, प्रेम और भारत-पाक विभाजन जैसे विषयों को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया है। यह कृति अपनी अनोखी भाषा-शैली और गहरे भावनात्मक चित्रण के कारण विशेष मानी जाती है। इसमें कुल 376 पन्ने मौजूद है और यह आपको हिन्दी भाषा में मिल जाएगी। इसका अंग्रेज़ी अनुवाद “Tomb of Sand” अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसित हुआ और इसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

Ret Samadhi

₹390.00

Get This
04

Hamara Shahar Us Baras

Check Price on Amazon

351 पन्नों की यह किताब हिन्दी भाषा में लिखी गई है जिसे आप आसानी से पढ़ सकते हैं। हमारा शहर उस बरस में सांप्रदायिक हिंसा, दंगों और उनसे उपजी सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों का लेखिका ने एक गहरा चित्रण किया गया है। यह आपको छोटे-छोटे टुकड़ों, भाषणों, नारों और शोर के माध्यम से एक बिखरे हुए लेकिन भयावह माहौल को दिखा सकती है। यह पुस्तक आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है जितना प्रकाशित होते समय हुई थी। 

Hamara Shahar Us Baras

₹450.00

Get This
05

Vairagya

Check Price on Amazon

वैराग्य प्रसिद्ध लेखिका गीतांजलि श्री की एक महत्वपूर्ण कृति है। इस किताब में जीवन, रिश्तों और मन की भावनाओं को बहुत सरल और गहरे तरीके से बताया गया है। 174 पन्ने की यह किताब हिन्दी के आसान भाषा में लिखी गई है। लेखिका ने इस कहानी में मनुष्य के अंदर चलने वाले संघर्ष और उसके अकेलेपन को दिखाने की कोशिश की है। इसमें दिखाया गया है कि इंसान अपने परिवार और समाज के बीच रहते हुए भी कभी-कभी अंदर से खाली और उदास महसूस कर सकता है। किताब का मुख्य भाव वैराग्य यानी मन का अलग हो जाना है। लेखिका ने इस भावना को बहुत संवेदनशील और सच्चे शब्दों में व्यक्त किया है। Literature पसंद करने वाले पाठकों को यह सोचने पर मजबूर कर सकता है कि जीवन का असली अर्थ क्या है।

हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर आपको इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने को मिल सकते हैं।

Vairagya

₹145.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

गीतांजलि श्री कौन हैं?

गीतांजलि श्री समकालीन हिन्दी साहित्य की प्रमुख लेखिका मानी जाती हैं। वे अपने गहरे, संवेदनशील और प्रयोगधर्मी लेखन के लिए जानी जाती हैं।

गीतांजलि श्री की सबसे प्रसिद्ध किताब कौन-सी है?

उनकी सबसे चर्चित पुस्तक रेत समाधि है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली और इसने हिन्दी साहित्य को वैश्विक पहचान दिलाई।

शुरुआती पाठकों को उनकी कौन-सी किताब पढ़नी चाहिए?

शुरुआत के लिए माई एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। यह उपन्यास पारिवारिक संबंधों और स्त्री जीवन की संवेदनाओं को सहज भाषा में प्रस्तुत करता है।

You May Also Like