Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

बच्चों के लिए कहानी की किताबें, जो उनके मन को भाएंगी

कहानी की किताबें बच्चों के लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और विकास का माध्यम बन सकती हैं। इसलिए हर बच्चे की ज़िंदगी में कुछ अच्छी कहानियों का होना जरूरी है। नजर डालिए बेहतरीन कहानी वाली किताबों के विकल्प पर।

बच्चों के लिए मनमोहक कहानियों वाली किताबें
बच्चों के लिए मनमोहक कहानियों वाली किताबें

बचपन का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है कहानियों की दुनिया। जब बच्चे अपने माता-पिता या दादी-नानी की गोद में बैठकर कहानियां सुनते हैं, तो वो न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि सीखते भी हैं। बच्चों के लिए कहानी की किताबें केवल शब्दों का संग्रह नहीं होतीं, बल्कि यह उनकी सोच, कल्पना और संस्कारों को आकार देने वाली ताकत मानी जाती हैं। आजकल बाजार में बच्चों के लिए अनेक प्रकार की कहानी की किताबें उपलब्ध हैं, जैसे, पंचतंत्र की नैतिक कहानियां, जंगल की कहानियां, परियों की रोमांचक कहानियां, ऐतिहासिक पात्रों की प्रेरणादायक गाथाएं आदि। इन किताबों के माध्यम से बच्चे अच्छे-बुरे का फर्क समझ सकते हैं, सच बोलने, दूसरों की मदद करने, ईमानदारी और धैर्य जैसे गुणों को सीख सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए चित्रों वाली किताबें बेहद उपयोगी होती हैं। ये न सिर्फ उन्हें कहानी समझने में मदद करती हैं, बल्कि रंगों और आकृतियों के जरिए उनकी कल्पनाशक्ति भी बढ़ा सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि हम बच्चों को मोबाइल और टीवी की दुनिया से थोड़ा हटाकर, कहानी की किताबों की ओर ले जाएं। नजर डालिए बच्चों के लिए कुछ बेहतरीन कहानियों वाली किताबों पर।

किताबों से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें

Top ProductsFeatureRating
108 Krishna Stories for Childrenभगवान श्रीकृष्ण की 108 छोटी-छोटी रोचक कथाएं4.7
Panchatantra Ki 101 Kahaniyanसरल और सहज हिंदी भाषा4.5
108 Akbar and Birbal Stories 108 रोचक कहानियां मौजूद हैं4.4
Sunehri Pari Kahaniyaan: Cinderella सिंड्रेला की मशहूर परी कथा4.1
Dada-Dadi Ki Kahaniyon Ka Pitara लोककथाएं4.2
01

108 Krishna Stories for Children

Check Price on Amazon

बचपन वो समय होता है जब कहानियां सिर्फ मनोरंजन नहीं होतीं, बल्कि बच्चों की सोच और संस्कार को भी आकार देती हैं। 108 कृष्ण कथाएं बच्चों के लिए एक ऐसा ही सुंदर और प्रेरणादायक कहानी संग्रह है, जो 4 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। इस किताब में भगवान श्रीकृष्ण की 108 छोटी-छोटी रोचक कथाएं दी गई हैं, जिन्हें बच्चों की भाषा और समझ के अनुसार सरल और रोचक ढंग से लिखा गया है। हर कहानी में नैतिक शिक्षा और मजेदार घटनाएं छिपे हुए हैं। इस पुस्तक की सबसे खास बात है कि हर कहानी के साथ रंग-बिरंगे चित्र बने हुए हैं जो बच्चों की कल्पना को और भी रंगीन बना सकते हैं। ये कहानियां बच्चों को श्रीकृष्ण के अद्भुत चरित्र से भी परिचित कराती हैं। यदि आप अपने बच्चे को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और रोचक किस्सों से जोड़ना चाहते हैं, तो यह पुस्तक एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

108 Krishna Stories for Children

Rs. 130

Get This
02

Panchatantra Ki 101 Kahaniyan

Check Price on Amazon

बच्चों के नैतिक विकास और समझदारी को बढ़ावा देने के लिए पंचतंत्र की 101 कहानियां एक सुंदर और उपयोगी पुस्तक साबित हो सकती है। इस किताब में ऐसी रोचक कहानियों का कलेक्शन है जो बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों की भी सीख देती हैं। यह पुस्तक बेहद सरल और सहज हिंदी भाषा में लिखी गई है, ताकि छोटे बच्चे भी इसे आसानी से पढ़ और समझ सकें। साथ ही, कहानियों के साथ सुंदर और रंग-बिरंगे चित्र बच्चों को पन्ने पलटने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। यह किताब न सिर्फ खुद पढ़ने के लिए उत्तम है, बल्कि इसे बच्चों को जोर से पढ़कर सुनाना भी एक आनंददायक अनुभव बन सकता है।

Panchatantra Ki 101 Kahaniyan

Rs. 330

Get This
03

108 Akbar and Birbal Stories

Check Price on Amazon

बचपन की कहानियां न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम होती हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। 108 Akbar and Birbal Stories एक ऐसी ही सुंदर और ज्ञानवर्धक कहानी संग्रह है, जो 3 से 10 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए खासतौर पर तैयार की गई है। इस किताब में अकबर और बीरबल की 108 रोचक कहानियां मौजूद हैं, जो चतुराई, बुद्धिमत्ता और हास्य से भरपूर हैं। बीरबल की समझदारी और अकबर के सवालों का हल ढूंढने का तरीका बच्चों को सोचने और सीखने के लिए प्रेरित कर सकता है। किताब की भाषा सरल और सहज है, जिसे छोटे बच्चे भी आसानी से समझ सकते हैं। सुंदर चित्रों से सजी हुई यह किताब बच्चों के लिए पढ़ना और सुनना दोनों ही अनुभवों को मज़ेदार बना सकती है। इसे आप बच्चों को बेड टाइम स्टोरी के रूप में सुना सकते हैं या खुद पढ़ने के लिए दे सकते हैं।

108 Akbar and Birbal Stories

Rs. 130

Get This
04

Sunehri Pari Kahaniyaan: Cinderella

Check Price on Amazon

सुनहरी परी कहानियां: सिंड्रेला एक आकर्षक और सुंदर चित्रों से सजी हिन्दी कहानियों की किताब है, जो बच्चों के लिए सिंड्रेला की मशहूर परी कथा को सरल और मधुर भाषा में प्रस्तुत करती है। इस किताब में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण और दयालु लड़की मुश्किलों से जूझते हुए अंत में जादू और सच्चे प्रेम की मदद से अपनी नई दुनिया बनाती है। इस पुस्तक की खास बात है इसकी भावपूर्ण हिंदी शैली और रंगीन चित्र, जो बच्चों को कहानी के साथ जोड़े रख सकती हैं। यह किताब न केवल मनोरंजन करती है बल्कि बच्चों को अच्छाई, धैर्य और उम्मीद का संदेश भी देती है। छोटे बच्चों के लिए यह पढ़ने और सुनने दोनों के लिए एक बेहतरीन कहानी है।

Sunehri Pari Kahaniyaan: Cinderella

Rs. 200

Get This
05

Dada-Dadi Ki Kahaniyon Ka Pitara

Check Price on Amazon

सुधा मूर्ति द्वारा लिखित दादा-दादी की कहानियों का पिटारा एक ऐसी किताब है जो बच्चों को नैतिकता, करुणा, उदारता और भारतीय संस्कृति की झलक से परिचित करा सकती है। यह कहानी संग्रह बच्चों को न केवल मनोरंजन देता है, बल्कि जीवन के जरूरी पाठ भी सिखाता है। इस किताब में लोककथाएं, परियों की कहानियां और छोटे-छोटे साहसिक बातों को बड़े ही सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। हर कहानी में एक सीख छिपी होती है, जैसे ईमानदारी का महत्व, दूसरों की मदद करने की भावना, या फिर परिवार के साथ समय बिताने का सुख। सुधा मूर्ति की कहानियां बच्चों की कल्पनाशक्ति को उड़ान देती हैं और साथ ही दादा-दादी जैसे परिवार के बुजुर्गों के महत्व को भी समझाती हैं। यह पुस्तक चित्रों से सजी हुई है, जिससे छोटे बच्चे भी कहानी के साथ जुड़ जाते हैं और उनके लिए पढ़ना और भी आनंददायक हो जाता है।

Dada-Dadi Ki Kahaniyon Ka Pitara

Rs. 205

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

बच्चों के लिए कहानियों के क्या फायदे हैं?

कहानियां बच्चों की कल्पनाशीलता और भाषा कौशल को बढ़ा सकती हैं। साथ ही, यह आपके बच्चे की सोचने की क्षमता को भी बढ़ाने में मदद कर सकती है।

बच्चों को कहानियां सुनाने का सही तरीका क्या है?

आप बच्चों को कहानियां सुनाते समय आवा में उतार-चढ़ाव ला सकती हैं और चित्रों का उपयोग भी कर सकती हैं।

किस उम्र के बच्चों के लिए कौन सी कहानियां उपयुक्त हैं?

यह बच्चे की रुचि और पढ़ने की क्षमता पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर 3-5 साल के बच्चों के लिए छोटी और सरल कहानियां बेहतर हो सकती हैं।

You May Also Like