त्योहारों का मौसम जैसे ही आता है, घर लौटने की उत्सुकता दिल में एक अलग ही खुशी भर देती है। ट्रेन की खिड़की से बाहर भागते नज़ारों के साथ या बस की सीट पर आराम से बैठे हुए, एक अच्छी किताब का साथ इस सफर को और भी खास बना सकता है। अगर आप इस बार अपने फेस्टिव राइड होम को यादगार बनाना चाहते हैं, तो कुछ दिल को छू लेने वाली किताबों के विकल्प यहां मौजूद हैं जिनको आप अपने लिए चुन सकते हैं और अपने सफर का साथी बना सकते हैं। त्योहारों की भागदौड़ के बीच, किताबें हमें खुद से जोड़ सकती हैं, कुछ पल ठहरकर सोचने, मुस्कुराने और महसूस करने का मौका दे सकती हैं। इसलिए इस बार जब आप घर की ओर रवाना हों, तो बैग में मिठाइयों के साथ एक अच्छी किताब रखना न भूलें। कौन जानता है, वही किताब आपकी यात्रा का सबसे खूबसूरत साथी बन जाए!
इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर जा सकते हैं।
