Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

विज्ञान के जादूगर CV Raman को समझें इन 5 किताबों के माध्यम से!

7 नवंबर को भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन यानी सी. वी. रमन का जन्मदिन मनाया जाता है। अगर आप भी विज्ञान प्रेमी है और उनसे जुड़ी किताबों के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो यहां 5 किताबों के विकल्प दिए गए हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

सी वी रमन से जुड़ी किताबें
सी वी रमन से जुड़ी किताबें

भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन यानी सी. वी. रमन ने भौतिकी के क्षेत्र में ऐसा योगदान दिया, जिसने पूरे विश्व में भारत का नाम गौरवान्वित किया। उनके नाम पर खोजा गया रमन प्रभाव (Raman Effect) न केवल प्रकाश के अध्ययन में एक महत्वपूर्ण चीज साबित हुआ बल्कि इसने उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार भी दिलाया। 7 नवंबर को हर साल सी. वी. रमन का जन्मदिन मनाया जाता है और अगर आप भी विज्ञान प्रेमी हैं और इस साल आप भारत के इस महान वैज्ञानिक के जीवन, उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान यात्रा को समझना चाहते हैं तो कई महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं । यहां 5 प्रमुख किताबें दी गई हैं जिनके माध्यम से आप न केवल उनके जीवन को समझ सकते हैं, बल्कि विज्ञान के प्रति उनका दृष्टिकोण भी देख सकते हैं। नजर डालें 5 किताबों पर - 

इस प्रकार के अन्य किताबों को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

01

DK Indian Icons : CV Raman

Check Price on Amazon

डॉ. तनु श्री सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक “डी.के. इंडियन आइकॉन्स : सी. वी. रमन” भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन के जीवन और उनके अद्भुत वैज्ञानिक योगदान पर आधारित है। यह पुस्तक सरल और अंग्रेजी के भाषा में बताती है कि कैसे रमन ने सीमित संसाधनों के बावजूद विज्ञान के क्षेत्र में विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। इस पुस्तक में उनके बचपन से लेकर नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने तक की यात्रा का सुंदर चित्रण है। साथ ही, “रमन प्रभाव” की खोज के बारे में भी बताया गया है। यह किताब बच्चों और युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरक है, क्योंकि यह बता सकती है कि समर्पण और जिज्ञासा से किसी भी क्षेत्र में असंभव को संभव किया जा सकता है।

DK Indian Icons : CV Raman

Rs. 174.95

Get This
02

C.V. Raman : A Biography

Check Price on Amazon

यह पुस्तक भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन के जीवन और उनकी वैज्ञानिक यात्राओं का विस्तृत चित्र प्रस्तुत करती है। लेखिका उमा परमे्स्वरन ने रमन के बचपन, शिक्षा, अनुसंधान और उनके जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगों को सरल भाषा में दर्शाया है। यह किताब 296 पन्नों की है। इस पुस्तक में बताया गया है कि किस प्रकार उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने विज्ञान प्रेम को जीवित रखा और प्रकाश के प्रकीर्णन पर अपने अनोखे शोध से खोज की, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला। यह जीवनी न केवल एक वैज्ञानिक की उपलब्धियों की कहानी है, बल्कि यह एक ऐसे व्यक्ति की प्रेरणादायक गाथा है जिसने विज्ञान के माध्यम से भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया।

C.V. Raman : A Biography

Rs. 287

Get This
03

C. V. Raman Life & Times in Hindi (Biography of Sir Chandrasekhara Venkata Raman in Hindi)

Check Price on Amazon

यह पुस्तक महान भारतीय वैज्ञानिक सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन के जीवन, उनके संघर्षों, वैज्ञानिक खोजों और उनके व्यक्तित्व की प्रेरणादायक यात्रा को सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करती है। लेखक तेजन कुमार बसु ने इस जीवनी में रमन के बचपन से लेकर उनके नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने तक के सफर को विस्तार से बताया है। पुस्तक में बताया गया है कि कैसे सीमित साधनों के बावजूद रमन ने अपने जिज्ञासु स्वभाव और परिश्रम के बल पर विश्वस्तरीय वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की एयर अपनी खोज के चलते भारत को विज्ञान की दुनिया में एक नई पहचान दिलाई। यह जीवनी न केवल एक वैज्ञानिक की कहानी है, बल्कि यह एक ऐसे व्यक्ति की प्रेरणादायक गाथा है जिसने अपनी मातृभूमि में रहकर विज्ञान को समर्पित जीवन जिया। तेजन कुमार बसु की लेखन शैली इस पुस्तक को रोचक, प्रेरक और ज्ञानवर्धक बनाती है।

C. V. Raman Life & Times in Hindi (Biography of Sir Chandrasekhara Venkata Raman in Hindi)

Rs. 220

Get This
04

RAMAN AND HIS EFFECT

Check Price on Amazon

“रमन एंड हिज़ इफेक्ट” पुस्तक, जिसे जी. वेंकटरमन ने लिखा है, भारतीय वैज्ञानिक सर सी. वी. रमन के महान वैज्ञानिक योगदान पर आधारित एक प्रेरणादायक कृति है। इस पुस्तक में लेखक ने रमन के जीवन, उनके संघर्षों और उनके प्रसिद्ध रमन प्रभाव (Raman Effect) की खोज की कहानी को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है। यह किताब 108 पन्नों की है जिसे अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है। पुस्तक में सर के खोज के बारे में बताया गया है। यह पुस्तक रमन की वैज्ञानिक सोच, उनकी जिज्ञासा और भारत में विज्ञान के विकास में उनके योगदान को उजागर करती है।

RAMAN AND HIS EFFECT

Rs. 400

Get This
05

The Great Scientists- C. V. Raman (Inspiring biography of the World's Brightest Scientific Minds)

Check Price on Amazon

अंग्रेजी भाषा में लिखी यह पुस्तक प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन के जीवन और उनके महान वैज्ञानिक योगदान पर आधारित एक प्रेरणादायक जीवनी है, जो मुख्य रुप से 6 से 10 साल की बच्चों के लिए लिखी गई है। इसमें मात्र 106 पन्ने हैं और इसमें बताया गया है कि कैसे एक सामान्य भारतीय परिवार से आने वाले रमन ने अपनी प्रतिभा, जिज्ञासा और परिश्रम के बल पर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। यह Book बच्चों को यह सिखाती है कि लगन और दृढ़ संकल्प से कोई भी असंभव कार्य संभव बनाया जा सकता है।

The Great Scientists- C. V. Raman (Inspiring biography of the World's Brightest Scientific Minds)

Rs. 125

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

सी. वी. रमन कौन थे?

सर चंद्रशेखर वेंकट रमन यानी सी. वी. रमन भारत के प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक थे, जिन्होंने “रमन प्रभाव (Raman Effect)” की खोज की थी। इस खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था।

सी. वी. रमन का जन्म कब और कहां हुआ था?

सी. वी. रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में हुआ था। वह भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता और भारत रत्न से सम्मानित थे, जिन्होंने विज्ञान और भौतिकी के क्षेत्र में भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सी. वी. रमन की प्रमुख वैज्ञानिक खोज क्या थी?

उनकी सबसे प्रसिद्ध खोज “रमन प्रभाव” थी, जो प्रकाश के विकिरण (Scattering of Light) से जुड़ी है। यह खोज भौतिकी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जाती है।

You May Also Like