Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Kiran Desai के बारे में जानने के साथ पढ़े उनके द्वारा लिखी गई किताबों को

क्या आपको भी साहित्यिक दुनिया की मशहूर लेखिका किरण देसाई के बारे में जानना है या उनके द्वारा लिखी गई किताबों को पढ़ना है तो यहां आपको 5 बढ़िया विकल्प मिल जाएंगे जिसे आप चुन सकते हैं।

किरण देसाई को जानिए इन किताबों के जरिए
किरण देसाई को जानिए इन किताबों के जरिए

किरण देसाई भारतीय मूल की एक प्रसिद्ध अंग्रेज़ी लेखिका हैं जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। अगर आप सरल लेकिन गहरी भावनाओं से भरी हुई किताबों के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो इनकी किताब आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकती हैं। आपको बता दें, ये प्रसिद्ध लेखिका अनीता देसाई की बेटी हैं और बचपन से ही इनका वातावरण साहित्य से जुड़ा हुआ था। इसी कारण उन्हें पढ़ने और लिखने में गहरी रुचि हो गई। साथ ही, इन्होंने अपनी पढ़ाई भारत, इंग्लैंड और अमेरिका में की और अलग-अलग देशों में रहने से उन्हें विभिन्न संस्कृतियों और समाज को समझने का अवसर मिला। यही अनुभव उनके लेखन में भी दिखाई देते हैं। उनकी कहानियों में परिवार, समाज, प्रवास और पहचान जैसे विषय अक्सर दिखाई दे सकते हैं। यहां पर आपको इनके द्वारा और साथ ही, इनके बारे में बताई गई 5 बढ़िया किताबों के विकल्प दिए गए हैं जो इन्हें समझने में आपकी मदद कर सकती हैं और साथ ही, समाज की सच्चाई और मानवीय भावनाओं को सामने ला सकती है। आज किरण देसाई आधुनिक साहित्य की महत्वपूर्ण लेखिकाओं में गिनी जाती हैं। उनकी रचनाएं यह दिखा सकती हैं कि साहित्य के माध्यम से समाज और जीवन की गहरी बातों को सरल शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है।

01

Kiran Desai And Her Fictional World

Check Price on Amazon

यह किताब विजय के. शर्मा द्वारा लिखी गई है, जिसमें लेखिका किरण देसाई के साहित्यिक संसार और उनके उपन्यासों का अध्ययन किया गया है। इसमें किरण देसाई की रचनाओं में दिखने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय पहलुओं को समझाया गया है। लेखक बताते हैं कि उनके लेखन में प्रवासी जीवन, पहचान की समस्या और परंपरा तथा आधुनिकता के संघर्ष जैसे विषय प्रमुख रूप से दिखाई देते हैं। यह किताब किरण देसाई की रचनात्मक शैली, उनके पात्रों की मनोस्थिति और उनके द्वारा रचे गए काल्पनिक संसार का विश्लेषण करती है। इसमें कुल पन्ने 336 दिए गए हैं और यह अंग्रेजी में लिखी गई है।

अन्य प्रोडक्ट के बारे में योरपिक्स पर पढ़ें।

Kiran Desai And Her Fictional World

Rs. 842.49

Get This
02

The Inheritance of Loss

Check Price on Amazon

The Inheritance of Loss किताब प्रसिद्ध भारतीय लेखिका किरण देसाई का एक महत्वपूर्ण उपन्यास है। यह कहानी मुख्य रूप से भारत के पहाड़ी क्षेत्र कालिम्पोंग में रहने वाले लोगों के जीवन, उनकी परेशानियों और उनके सपनों को दर्शाती है। इस किताब के माध्यम से लेखिका ने गरीबी, पहचान, अकेलापन और वैश्वीकरण के प्रभाव को दिखाया गया है। साथ ही, इस उपन्यास में भारत और विदेश के जीवन के अंतर को भी दिखाया गया है, खासकर उन लोगों के संघर्ष को जो बेहतर भविष्य की तलाश में अपने देश से दूर चले जाते हैं। इसके लिए किरण देसाई को वर्ष 2006 में Man Booker Prize से सम्मानित किया गया था।

The Inheritance of Loss

Rs. 315

Get This
03

The Loneliness of Sonia and Sunny: Shortlisted for the Booker Prize 2025

Check Price on Amazon

अंग्रेजी भाषा में लिखा गया किरण देसाई का उपन्यास The Loneliness of Sonia and Sunny 2025 के बुकर पुरस्कार की शॉर्टलिस्ट में शामिल एक महत्वपूर्ण कृति है। यह कहानी दो युवाओं, सोनिया और सनी, के जीवन और उनके रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन आधुनिक जीवन के अकेलेपन और अपनी पहचान की तलाश उन्हें एक-दूसरे के करीब लाती है। Novel में प्रवासी जीवन, परिवार, प्रेम और बदलती दुनिया के रिश्तों को सरल और भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। लेखक ने इस किताब के जरिए यह बताया है कि आज की तेज और व्यस्त दुनिया में लोग अपनेपन और सच्चे संबंधों की खोज में रहते हैं। यह किताब कुल 688 पन्नों की है।

The Loneliness of Sonia and Sunny: Shortlisted for the Booker Prize 2025

Rs. 646

Get This
04

Kiran Desai: The Novelist: An Anthology Of The Critical Essays

Check Price on Amazon

216 पन्ने का यह एक आलोचनात्मक निबंधों का संग्रह है जिसमें प्रसिद्ध भारतीय लेखिका किरण देसाई के उपन्यासों और उनके साहित्यिक योगदान का गहन विश्लेषण किया गया है। इस पुस्तक में विभिन्न विद्वानों और साहित्यिक आलोचकों ने उनके लेखन की शैली, विषय-वस्तु और सामाजिक दृष्टिकोण पर अपने विचार प्रस्तुत किए हैं। आलोचक इस किताब के जरिए बताते हैं कि देसाई के लेखन में हास्य, व्यंग्य और गहरी सामाजिक समझ का अनूठा मेल मिल सकता है। यह पुस्तक छात्रों, शोधकर्ताओं और साहित्य प्रेमियों के लिए उपयोगी हो सकती है क्योंकि यह किरण देसाई के साहित्य को समझने के लिए एक आलोचनात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती है।

Kiran Desai: The Novelist: An Anthology Of The Critical Essays

Rs. 500

Get This
05

Hullabaloo in the Guava Orchard

Check Price on Amazon

Hullabaloo in the Guava Orchard प्रसिद्ध लेखिका किरण देसाई का एक रोचक और व्यंग्यपूर्ण उपन्यास है। यह कहानी भारत के एक छोटे से काल्पनिक शहर शाहकोट के आसपास घूमती है। यह किताब अंग्रेजी के सरल भाषा में लिखी गई है जिसमें 224 पन्ने हैं। आपको बता दें, उपन्यास में लेखक ने हास्य और व्यंग्य के माध्यम से समाज की अंधविश्वास प्रवृत्ति, लोगों की मानसिकता और छोटे शहरों की जीवनशैली को दिखाया है। कहानी हल्की-फुल्की होते हुए भी समाज की कई सच्चाइयों को उजागर करती है। यह कहानी हास्य, व्यंग्य और सामाजिक संदेश का अच्छा मिश्रण कही जा सकती है।

हाउस ऑफ बुक्स पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Hullabaloo in the Guava Orchard

Rs. 396.68

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

किरण देसाई कौन हैं?

किरण देसाई भारतीय मूल की एक प्रसिद्ध अंग्रेज़ी लेखिका हैं। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्य की दुनिया में खास पहचान बनाई है।

किरण देसाई की लेखन शैली की विशेषता क्या है?

उनकी लेखन शैली में गहन मनोवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि, बारीक अवलोकन और मानवीय संबंधों व पहचान के जटिल मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, अक्सर व्यंग्य और हास्य का भी प्रयोग होता है।

किरण देसाई की पहली किताब कौन-सी थी?

उनकी पहली किताब “हलाबालू इन द ग्वावा ऑर्चर्ड” थी, जो 1998 में प्रकाशित हुई थी।

You May Also Like