Father's Day 2025: हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाने वाला फादर्स डे इस साल यानि 2025 में 15 जून को मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर अपने पिता के लिए कुछ खास करना तो बनता है ना। पापा हमारे जीवन के पहले हीरो होते हैं और साथ ही एक ऐसा व्यक्तित्व जो बिना किसी दिखावे के हमारे लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देता है। वह हमारे संघर्षों में चुपचाप हमारा सहारा बनते हैं और हमारी कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुश होते हैं। Father’s Day 2025 एक सुनहरा मौका है जब हम अपने पिता के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और आभार को शब्दों और उपहारों के माध्यम से व्यक्त कर सकते हैं। ऐसे में एक अच्छी किताब उन्हें उपहार में देकर न केवल उनकी रुचियों का सम्मान किया जा सकता है, बल्कि उन्हें खुशी और प्रेरणा भी दी जा सकती है। हाउस ऑफ बुक्स में शामिल इन किताबों के विकल्प के जरिए आप अपने पापा के लिए एक बढ़िया गिफ्ट ले सकते हैं।
फादर्स डे पर कैसी किताबें गिफ्ट की जा सकती है?
वैसे तो हर दिन ही पिता से होता है लेकिन फादर्स डे एक ऐसा खास दिन होता है जिसे हम पिता को प्रेम, समर्पण और सम्मान देने के लिए मनाते हैं। तो क्यों ना इस दिन उन्हें ऐसा तोहफा दिया जाए जो उनके दिल को छू जाए और उन्हें हमेशा याद भी रहें। आपको बता दें किताबें इस मामले में सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आपको कई सारी ऐसी किताबें मिल जाएंगी जो पिता और पुत्र/पुत्री के रिश्तों को गहराई से और सुंदर तरीके से दर्शाती है। ऐसी किताबें भावनात्मक जुड़ाव के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। अगर आपके पापा आध्यात्मिक है तो आप उन्हें रामायण, महाभारत, सुंदरकांड जैसी किताबों को उपहार स्वरूप दे सकते हैं। साथ ही, आप Motivational Books भी गिफ्ट कर सकते हैं जो जीवन के उच्च मूल्यों को सीखने में काम आ सकती है और साथ ही, आत्मविकास में भी मददगार साबित हो सकती है। अगर देखा जाए तो, किताबें न केवल एक उपहार होती हैं, बल्कि वह भावना को दर्शाने का एक माध्यम भी बन सकती है। फादर्स डे पर चुनी गई एक किताब आपके पापा के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और उन्हें यह एहसास दिला सकती है कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
