Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

हर किताब प्रेमी को एक बार Chetan Bhagat की इन Books को ज़रूर पढ़ना चाहिए

हाफ गर्लफ्रेंड से लेकर 5 पॉइंट समवन तक, जानिए चेतन भगत की बेहतरीन किताबों के बारे मेंl

Chetan Bhagat Books
Chetan Bhagat Books

चेतन भगत युवाओं के बीच काफी मशहूर हैं। अपनी किताबों से उन्होंने पाठकों को काफी प्रेरणा दी है और उन्हें सोचने का एक नया नजरिया दिया है। उनकी कहानियां युवाओं के दिल को अक्सर छू जाती हैं, क्योंकि वो युवाओं की जिंदगी, उनकी परेशानियों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। उनकी किताबें दोस्ती, प्यार, रिश्ते और सामाजिक समस्याओं के बारे में बात करती हैं। वह सामाजिक मुद्दों को एक अलग अंदाज में अपनी कहानियों में पेश करते हैं, जो कि हर पाठक के मन को भा जाती हैं।

उनके द्वारा लिखी किताबें केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि छोटे शहरों के लोग भी उनकी किताबों को चाव से पढ़ते हैं। यहां तक कि उनकी किताबों की तो बॉलीवुड में भी धूम है, उनकी कहानियों पर आधारित बॉलीवुड में एक-दो फिल्में भी बनी हैं, जैसे कि- "2 States" और "Half Girlfriend"। आज हम आपको बताने वाले हैं चेतन भगत द्वारा लिखी गई उनकी 5 बेहतरीन किताबों के बारे में, जिन्हें हर किसी को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।

Top ProductsFeatureRating
HALF GIRLFRIEND280 पेज 4.2
ONE NIGHT @ THE CALL CENTER257 पेज4.2
The Girl in Room 105356 पेज4.2
One Arranged Murder356 पेज4.3
FIVE POINT SOMEONE267 पेज4.4
01

HALF GIRLFRIEND

Check Price on Amazon

यह कहानी है माधव और रिया की। माधव बिहार के एक छोटे से शहर का लड़का है, जो कि दिल्ली के St. Stephen College में पढ़ने के लिए आता है। वहां उसकी मुलाकात होती है रिया से, जो कि दिल्ली की रहने वाली है और काफी स्मार्ट है। जहां माधव भोजपुरी हिंदी बोलता है, वहीं रिया एक हाई क्लास सोसाइटी से ताल्लुक रखती है और मॉडर्न इंग्लिश बोलती है। माधव को रिया से प्यार हो जाता है और वह रिया से अपने प्यार का इज़हार करता है, लेकिन रिया उसके प्यार को ठुकरा देती है। हालांकि, वह उसकी 'हाफ गर्लफ्रेंड' बनने को राज़ी हो जाती है। यह Bookएक यूनिक रिलेशनशिप 'हाफ गर्लफ्रेंड' के बारे में बताती है, साथ ही आज के नए ज़माने के रिश्तों के बारे में भी ज़िक्र करती है कि आखिरकार कैसे आज के रिश्ते काम करते हैं। St. Stephen College, दिल्ली और बिहार की गलियों से होते हुए यह किताब पाठक को न्यू यॉर्क की सड़कों तक लेकर जाती है, और रिया और माधव के प्यार की कहानी को दिखाती है। यह किताब प्यार, रिश्तों और दिल की उलझनों को सजीव तरीके से पेश करती है।

Half Girlfriend

₹240.00

Get This
02

ONE NIGHT @ THE CALL CENTER

Check Price on Amazon

यह कहानी है गुड़गांव के एक कॉल सेंटर में काम करने वाले 6 कर्मचारियों की, श्याम, एषा, राधिका, प्रियंका, व्रूम और मिलिट्री अंकल। इस कहानी को नायक श्याम के नजरिए से बताया गया है। ये 6 कर्मचारी एक साथ कॉल सेंटर में नाइट शिफ्ट पर काम करते हैं। इस कहानी के ज़रिए भारत के मध्यम वर्ग की चिंताओं और उनकी परेशानियों को दर्शाया गया है। इस कहानी का हर पात्र अपनी ज़िन्दगी में कुछ न कुछ बदलना चाहता है। उनके जीवन में कुछ न कुछ ऐसा है जिसे वे सुधारना चाहते हैं। एक दिन उन्हें एक कॉल आता है, जो GOD से होता है। गॉड उन सभी से बात करते हैं और उन्हें अपनी समस्याओं से लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। गॉड से बात करने के बाद सारे पात्र यह निश्चय करते हैं कि वे अपनी मुश्किलों का डटकर सामना करेंगे और अपनी ज़िन्दगी को बदलने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। Chetan Bhagat द्वारा लिखी गई यह कहानी सिर्फ एक साधारण कॉल सेंटर के कर्मचारियों की नहीं है, बल्कि यह उन सभी लोगों की कहानी है, जो अपने जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं।

One Night @ The Call Centre

₹259.00

Get This
03

The Girl in Room 105

Check Price on Amazon

यह किताब एक कोचिंग क्लास के शिक्षक, केशव के इर्द-गिर्द घूमती है। केशव एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखता है, लेकिन उसे ज़ारा लोने नाम की एक कश्मीरी लड़की से मोहब्बत हो जाती है। उनके परिवार में मतभेद होने की वजह से दोनों का रिश्ता टूट जाता है। सालों बाद भी, केशव ज़ारा को भूल नहीं पाता है और हर रोज उसकी यादों में खोया रहता है। हालांकि, ज़ारा अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुकी होती है और रघु नाम के लड़के से उसकी सगाई भी हो चुकी होती है। एक रात ज़ारा के जन्मदिन पर, केशव को ज़ारा का एक संदेश मिलता है और वह उसे अपने हॉस्टल के कमरे नंबर 105 पर बुलाती है। केशव अपने दोस्त सौरभ के साथ वहां पहुंचता है, लेकिन उसे ज़ारा मृत अवस्था में मिलती है। इसके बाद, केशव तय करता है कि वह ज़ारा के हत्यारे को खोजकर ही रहेगा। यह पूरी कहानी केशव के इर्द-गिर्द घूमती है। क्या केशव ज़ारा के हत्यारे को पकड़ पाएगा? क्या वह अपने दर्द को पीछे छोड़कर आगे बढ़ पाएगा? इन सवालों का जवाब जानने के लिए आपको यह किताब पढ़नी होगी। रोमांच और ड्रामा से भरी ये चेतन भगत की Best Books में से एक है, जिसकी कहानी काफी दिलचस्प है।

The Girl in Room 105

₹188.29

Get This
04

One Arranged Murder

Check Price on Amazon

यह कहानी "The Girl in Room 105" की सीक्वल है, जो केशव और सौरभ की ज़िंदगी में नया मोड़ लेकर आती है। अब दोनों ने मिलकर अपनी एक निजी जांच एजेंसी खोली होती है, जिसका नाम Z डिटेक्टिव्स है। हालांकि, कुछ समय बाद इन दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगते हैं। जब सौरभ, प्रेरणा मलहोत्रा नामक एक उद्यमी से शादी करना चाहता है और उसकी सगाई कर लेता है, तो केशव और सौरभ के बीच बहस हो जाती है। करवा चौथ के दिन, प्रेरणा अपने होने वाले पति सौरभ के लिए उपवास रखती है और छत पर उसका इंतजार करती है। लेकिन, सौरभ के वहां पहुंचने से पहले ही प्रेरणा छत से गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है। यह घटना दोनों दोस्तों के लिए एक शॉक के रूप में आती है। अब केशव और सौरभ एक बार फिर मिलकर इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुट जाते हैं।

One Arranged Murder

₹170.00

Get This
05

FIVE POINT SOMEONE

Check Price on Amazon

यह किताब चेतन भगत द्वारा लिखी गई पहली किताब थी। इस कहानी में तीन दोस्तों की जिंदगी की कहानी को पेश किया गया है—हरी, रयान, और आलोक, और हरी की प्रेमिका नेहा चेरियन। यह सभी भारत के एक बड़े और प्रसिद्ध इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ते हैं। कहानी में इन तीनों की कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार और कॉलेज की परेशानियों को दर्शाया गया है। हरी एक प्रैक्टिकल लड़का है, जो जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहता है, रयान नियमों को नहीं मानता और अपनी कलात्मक क्षमताओं पर ज्यादा ध्यान देता है, वहीं आलोक एक ऐसा लड़का है जिसे परिवार का बहुत दबाव महसूस होता है। यह कहानी इन तीनों दोस्तों की परेशानियों, उनके रिश्तों और उनके कॉलेज जीवन के संघर्षों के बारे में है।

FIVE POINT SOMEONE

Rs. 211

Get This

      

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

चेतन भगत की किस किताब को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली है?

चेतन भगत की सबसे लोकप्रिय और Best Books में "फाइव प्वाइंट समवन" (2004) और "2 स्टेट्स" (2009) का नाम देखने को मिल सकता है।

चेतन भगत की किताबें किस विषय पर आधारित होती हैं?

चेतन भगत की किताबें आमतौर पर युवा, कॉलेज लाइफ, पढ़ाई का दबाव, रिश्ते, और जिंदगी की चुनौतियों को लेकर लिखी गई हैं।

चेतन भगत की किस किताब पर फिल्म बनाई गई थी?

Chetan Bhagat’s Book"फाइव प्वाइंट समवन" को बॉलीवुड फिल्म "3 इडियट्स" के रूप में अडॉप्ट किया गया था।

चेतन भगत की किताबों की लिखने का अंदाज कैसा है?

चेतन भगत का लिखने का तरीका काफी सरल और रिलेटेबल होता है। उनकी किताबें आम इंसान के लिए आसानी से समझने योग्य होती हैं।

You May Also Like