Top SearchesBest Food Recipe BooksBooks By Geetanjali ShreeArundhati Roy BooksInspiration Poem BooksBest Books Of MahadevBest Mythological Fiction Books

जेनरेटिव AI पर 5 बढ़िया पुस्तकें जो आपको अवश्य पढ़नी चाहिए

जनरेटिव AI को समझने के लिए सही किताबें पढ़ना बेहद जरूरी हो सकता है क्योंकि ये न केवल ज्ञान देती हैं बल्कि हमें भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार भी कर सकती हैं। अगर आप एआई की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो ये किताबें आपकी यात्रा का सही आरंभ साबित हो सकती हैं।

जनरेटिव AI को समझिए इन किताबों के जरिए
जनरेटिव AI को समझिए इन किताबों के जरिए

जनरेटिव एआई (Generative AI) आज की सबसे रोमांचक और तेजी से बढ़ती हुई तकनीकों में से एक मानी जाती है। यह तकनीक न केवल इंसानों की तरह सोचने और समझने की क्षमता विकसित कर रही है, बल्कि कला, लेखन, संगीत, कोडिंग और डिज़ाइन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में भी चमत्कारी बदलाव ला रही है। आपको बता दें इस विषय पर कई सारी पुस्तकें भी लिखी जा चुकी है। पहले जहां AI केवल सवालों के जवाब देने या किसी खास कार्य को पूरा करने तक सीमित था, वहीं जनरेटिव एआई अब नए विचार, चित्र, कहानियां और यहां तक कि नई खोजों का आधार भी बन रहा है। इसे समझने के लिए केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि इसके पीछे की सोच, संभावनाएं और चुनौतियां भी जानना जरूरी है। यही कारण है कि दुनिया भर के विशेषज्ञ और लेखक इस विषय पर किताबें लिख रहे हैं, ताकि आम पाठक भी इस तकनीक को समझ सके और इसके सही उपयोग से लाभ उठा सके। इस विषय को विस्तारपूर्वक समझने के लिए यहां 5 बढ़िया किताबों के विकल्प दिए गए हैं जिनकी मदद आप ले सकते हैं- 

अपने पसंदीदा किताबों के बारे में अधिक जानकारी के लिए हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

01

Generative Deep Learning

Check Price on Amazon

अंग्रेजी भाषा में लिखी गई यह किताब 300 पन्नों की है जिसे डेविड फोस्टर द्वारा लिखा गया है। यह किताब जनरेटिव मॉडल्स, GANs और डीप लर्निंग को आसान भाषा में समझाती है। एआई के तकनीकी पहलुओं को जानने के लिए यह बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इस किताब के माध्यम से लेखक प्रत्येक तकनीक की आंतरिक कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करते हैं, जो डीप लर्निंग की मूल बातों से शुरू होकर इस क्षेत्र के कुछ सबसे अत्याधुनिक एल्गोरिदम तक आगे बढ़ती हुई दिख सकती है। साथ ही, इसमें जनरेटिव AI को सीखने और अधिक रचनात्मक बनाने के तरीकों के बारे में भी बताया गया है जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

Generative Deep Learning

Rs. 6977.98

Get This
02

Hands-On Generative AI with Transformers and Diffusion Models

Check Price on Amazon

“हैंड्स-ऑन जेनरेटिव एआई विद ट्रांसफॉर्मर्स एंड डिफ्यूजन मॉडल्स” किताब ओमर सैंसेवीरो, पेड्रो कुएंका और अन्य लेखकों द्वारा लिखी गई है। यह किताब जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया को समझने और उस पर प्रयोग करने का एक बेहतरीन साधन मानी जा सकती है। इसमें ट्रांसफॉर्मर्स और डिफ्यूजन मॉडल जैसे आधुनिक AI Tools को आसान भाषा और प्रैक्टिकल उदाहरणों के साथ समझाया गया है। खास बात यह है कि किताब का यह फुल कलर एडिशन में आपको मिल सकती है, जिससे ग्राफ, कोड और विज़ुअल्स को समझना और भी सरल और रोचक बन सकता है। यदि आप एआई रिसर्चर हैं, मशीन लर्निंग इंजीनियर हैं या फिर जेनरेटिव एआई की शुरुआती पढ़ाई कर रहे हैं, तो यह किताब आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। यह न केवल सैद्धांतिक ज्ञान देती है बल्कि वास्तविक प्रोजेक्ट्स और कोडिंग उदाहरणों के जरिए आपको एआई मॉडल बनाने और चलाने का अनुभव भी करा सकती है।

Hands-On Generative AI with Transformers and Diffusion Models

Rs. 2525

Get This
03

Architects of Intelligence: The truth about AI from the people building it

Check Price on Amazon

मार्टिन फोर्ड द्वारा लिखी गई इस किताब में दुनिया के प्रमुख एआई वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों की बातचीत शामिल है। यह 554 पन्नों की किताब है और अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है। इस किताब के माध्यम से आप कई सारी बातें सीख सकते हैं, जैसे आधुनिक एआई की स्थिति, एआई कैसे विकसित होगा और हम किन सफलताओं की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही इसमें AI संस्थापकों और नेताओं के विचारों की अंतर्दृष्टि भी मौजूद है। साथ ही, लेखक नें इसमें एआई से जुड़े प्रभाव और जोखिम तथा समाज और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकने वाले इसके प्रभावों को भी उल्लेख किया है। इस किताब के जरिए आप यह समझ सकते हैं कि एआई का भविष्य समाज और रोजगार पर कैसा असर डालेगा।

Architects of Intelligence: The truth about AI from the people building it

Rs. 2464

Get This
04

The AI Advantage: How to Put the Artificial Intelligence Revolution to Work

Check Price on Amazon

थॉमस एच. डैवेनपोर्ट की किताब “The AI Advantage: हाउ टू पूट द आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस रेवॉल्युशन टू वर्क” मैनेजमेंट और बिजनेस की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व को सरल ढंग से समझा सकती है। इसमें बताया गया है कि कंपनियां किस तरह एआई को अपनाकर अपने काम को तेज, सटीक और प्रभावी बना सकती हैं। किताब में केवल तकनीकी पहलू ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल उदाहरण और रणनीतियां भी दी गई हैं, जो इसे पढ़ने वालों के लिए और भी उपयोगी बना सकती हैं। यह किताब खासकर उन नेताओं और मैनेजर्स के लिए मददगार साबित हो सकते हैं जो अपने संगठनों को एआई युग में आगे ले जाना चाहते हैं।

The AI Advantage: How to Put the Artificial Intelligence Revolution to Work

Rs. 1587

Get This
05

Generative AI 360

Check Price on Amazon

“Generative AI 360°: प्रैक्टिकल गाइड टू ChatGPT, मिडजर्नी एण्ड AI टूल्स” किताब हितेश मोटवानी द्वारा लिखी गई है। यह किताब प्रोफेशनल्स, मार्केटर्स और एंटरप्रेन्योर्स यानी उद्यमियों के लिए खासतौर पर उपयोगी साबित हो सकती है। इसमें चैट जीपीटी, मिडजर्नी और अन्य एआई टूल्स का व्यावहारिक उपयोग समझाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी रचनात्मकता और प्रोडक्टिविटी को नए स्तर पर ले जा सके। लेखक ने इसमें उदाहरणों और आसान भाषा के जरिए बताया है कि कैसे जनरेटिव AI को कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग, बिजनेस स्ट्रेटेजी और पर्सनल प्रोडक्टिविटी में अपनाया जा सकता है। यह किताब उन सभी के लिए एक गाइड की तरह काम कर सकती है जो AI को सिर्फ जानना ही नहीं बल्कि अपनी रोजमर्रा की प्रोफेशनल लाइफ में लागू करना चाहते हैं।

Generative AI 360

Rs. 1310

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

जेनरेटिव एआई क्या है?

जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI एक प्रकार का एआई है जो बातचीत, कहानियां, चित्र, वीडियो और संगीत सहित नई सामग्री और विचार उत्पन्न कर सकता है।

जेनरेटिव एआई का उपयोग किन उद्योगों में किया जा रहा है?

जेनरेटिव एआई का उपयोग कला, संगीत, लेखन, गेम डेवलपमेंट और दवा आदि जैसे उद्योगों में किया जा रहा है।

किताबों के माध्यम से क्या जेनरेटिव एआई के बारे में सारी जानकारी मिल सकती है?

आमतौर पर, किताबों से जनरेटिव AI के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकती क्योंकि यह एक बहुत तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र है और किताबें अक्सर नवीनतम विकास को कवर नहीं कर पाती हैं। किताबों से आपको इसके सिद्धांतों और कुछ शुरुआती अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

You May Also Like