Raksha Bandhan का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर बहनें पारंपरिक तरीके से तैयार होने के साथ-साथ हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं। किसी भी त्योहार में मेहंदी की वजह से हाथों की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ में पूरा लुक भी निखर उठता है। लेकिन अगर आपके पास भी मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो यहां 5 ऐसे मेहंदी स्टिकर दिए गए हैं जो मिनटों में लग जाते हैं और असली मेहंदी जैसे दिखते हैं। बता दें, राखी के दिन लगाने के लिए फूल-पत्तियों, मोर, बेल और पारंपरिक जालियों वाले डिज़ाइन काफी पसंद किए जाते हैं। अगर आपको थोड़ा आकर्षक और ट्रेडिशनल अंदाज पसंद है, तो हथेली पर सुंदर गोलाकार डिज़ाइन और उंगलियों पर बारीक मेहंदी लगा सकती हैं। वहीं, जिन्हें हल्की मेहंदी पसंद है, वे सिंपल बेल या फूलों वाली डिज़ाइन चुन सकती हैं।
यहां 5 मेहंदी डिजाइन दिए गए हैं जिन्हें आप अपने हिसाब से चुन सकती हैं -
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
Faq's
रक्षाबंधन पर कौन-सी मेहंदी डिज़ाइन अच्छी लगती है?
रक्षाबंधन पर फूल-पत्तियों, मोर, बेल, जाली और गोल टिक्की वाली पारंपरिक मेहंदी डिज़ाइन बहुत खूबसूरत लगती हैं। बाकि यह पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आपको कैसा डिजाइन पसंद है।
क्या बहनों के लिए सिंपल मेहंदी डिज़ाइन अच्छी रहेगी?
अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो सिंपल बेल, फूल या अरेबिक स्टाइल की हल्की डिज़ाइन चुन सकती हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में हाँ और आसानी से लग भी जाते हैं।
मेहंदी को गहरा रंग देने के लिए क्या कर सकते हैं?
अगर आप भी चाहती हैं कि आपके मेहंदी का रंग काफी निखर कर आएं तो आप मेहंदी सूखने के बाद इसे कुछ समय तक हाथों पर लगा रहने दें और तुरंत पानी से हाथ न धोएं। इससे रंग को अच्छी तरह उभरने का समय मिलता है।
रक्षाबंधन के लिए मेहंदी कब लगानी चाहिए?
अगर आप मेहंदी का अच्छा रंग चाहती हैं, तो रक्षाबंधन से एक दिन पहले मेहंदी लगाना बेहतर रहेगा। क्योंकि आजकल की मेहंदी को अगर आप पहले लगाती हैं तो इसके रंग हटने का डर रहता है।