हम सभी के घर में कई ऐसे महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स होते हैं, जिनकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है। पहचान पत्र, बैंक से जुड़े कागज, बीमा पॉलिसी, निवेश के दस्तावेज, प्रॉपर्टी के कागज और मेडिकल रिकॉर्ड जैसी फाइलें अगर अलग-अलग जगह रखी हों, तो जरूरत के समय उन्हें ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को एक ही सुरक्षित और व्यवस्थित जगह पर रखना एक समझदारी भरा कदम है। आजकल कई ऐसे फ़ोल्डर्स आते हैं जिसमें अलग-अलग खंड बने हुए होते हैं जिससे आप आराम से सारे कागजात को एक जगह रख सकत हैं। साथ ही, फायरप्रूफ और मजबूत डॉक्यूमेंट फोल्डर दस्तावेज़ों को आग, धूल, नमी और सामान्य नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। वहीं, स्मार्ट स्लीव्स दस्तावेज़ों को मोड़ने, फटने और गंदा होने से सुरक्षित रखती हैं, जिससे वे लंबे समय तक अच्छी स्थिति में बने रहते हैं।
देखें 5 बढ़िया विकल्प नीचे -
योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।
Faq's
परिवार के सभी जरूरी दस्तावेज एक ही जगह क्यों रखने चाहिए?
ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी इमरजेंसी या अचानक जरूरत पड़ने पर आपको अलग-अलग जगह दस्तावेज ढूंढने की परेशानी न हो। सभी महत्वपूर्ण कागज एक ही स्थान पर व्यवस्थित होने से समय बचता है और परेशानी भी कम होती है।
किन दस्तावेज़ों को एक जगह सुरक्षित रखना चाहिए?
देखा जाए तो आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, प्रॉपर्टी के कागज, बैंक के पेपर्स, बीमा पॉलिसी, निवेश से जुड़े कागज, मेडिकल रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी पेपर्स और अन्य महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र एक ही सुरक्षित फोल्डर में रखना बेहतर होता है।
फायरप्रूफ एक्सपैंडेबल फोल्डर का क्या फायदा है?
आपको बता दें, यह फोल्डर दस्तावेज़ों को आग, धूल और कई मामलों में पानी से भी बेहतर सुरक्षा देता है। साथ ही इसमें अलग-अलग सेक्शन होने के कारण दस्तावेज़ों को व्यवस्थित रखना आसान हो जाता है।
स्मार्ट डॉक्यूमेंट स्लीव्स का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए?
स्मार्ट स्लीव्स दस्तावेज़ों को मोड़ने, फटने, नमी और गंदगी से बचाती हैं। इससे बार-बार इस्तेमाल होने वाले कागज लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रहते हैं।