ऑफिस हो या घर, एक बढ़िया क्वालिटी का इंक जेट प्रिंटर हर जगह इस्तेमाल करने के लिए सही पसंद माना जाता है, जो कलर और ब्लैक एंड व्हाइट दोनों तरह के दस्तावेजों के लिए उपयुक्त रहता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले ये प्रिंटर ज्यादा जगह नहीं घेरते हैं और इनका प्रदर्शन भी दमदार रहता है। इंक जेट प्रिंटर का रख-रखाव करना भी काफी आसान रहता है और यह किफायती भी होता है। ऑफिस के दस्तावेजों, बिल और बच्चों के होमवर्क और प्रोजेक्ट के लिए इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अपनी हाई स्पीड के साथ ये तेजी से प्रिंट करने की सुविधा देते हैं। भारत में HP, ब्रदर, एप्सॉन और कैनन जैसे ब्रांड्स कई सारे इंक जेट प्रिंटर के मॉडल्स की पेशकश करते हैं।
ऑफिस के काम के लिए कौन-से इंकजेट प्रिंटर अच्छे हैं?
ऑफिस में इस्तेमाल करने के लिए ऑल-इन वन डिजाइन वाले इंक-जेट प्रिंटर सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि इनके साथ प्रिटिंग के अलावा फोटोकॉपी और स्कैनिंग जैसे काम भी आसानी से हो जाएंगे। हमारे सुझाव के हिसाब से ये मॉडल सही पसंद साबित होंगे:
- Canon PIXMA MegaTank G3780 All in One WiFi Ink Tank Auto Duplex Colour Printer
- Brother Ink Tank MFC-T930DW New Launch (Print Scan Copy Fax) WiFi Auto Duplex, ADF Printer
- Epson EcoTank L3360 (New Launch) WiFi All-in-One InkTank A4 Colour Printer
घर के काम के लिए कौन-से इंकजेट प्रिंटर रहेंगे सही?
घर पर इस्तेमाल करने के लिए सामान्य क्षमता वाले मॉडल का चयन करना सही रहता है। हमारे सुझाव के हिसाब बच्चों के प्रोजेक्ट से लेकर घर से बिजनेस चलाने वाले लोगों के काम को ये मॉडल संभाल सकते हैं:
