क्या आप एक स्टूडेंट हैं और आपके हॉस्टल या पीजी के कमरे में टीवी लगाने के लिए न तो जगह है और न ही बजट? फिक्र करने की बात ही नहीं है क्योंक अब आपको अपने पसंदीदा कंटेंट का मजा लेने के लिए लैपटॉप या मोबाइल फोन की छोटी स्क्रीन से समझौता नहीं करना होगा। जी हां! अगर आपके पास एक पोर्टेबल डिजाइन वाला Mobile Projector होगा तो कमरे की दीवार या सीलिंग ही बड़ी स्क्रीन बन जाएगी और आप फुल साइज में फिल्में, वेब सीरीज, पसंदीदा स्पोर्ट्स मैच या किसी भी तरह का कंटेंट देख सकेंगे।
हम क्यों कर रहे हैं मोबाइल प्रोजेक्टर को लेकर बात?
- जब भी बात आती घर पर बढ़िया पिक्चर क्वालिटी का मजा लेने की तो लोग अक्सर टीवी की ही बात करते हैं, लेकिन मोबाइल प्रोजेक्टर भी आपको फिल्म थिएटर जैसा अनुभव दे सकते हैं वो भी काफी कम कीमत पर।
- किराए के घर में रहने वाले लोगों या बैचलर्स व विद्यार्थी जिनका मनोरंजन फोन या लैपटॉप की सीमित साइज वाली स्क्रीन पर बंध चुका है उनके लिए मोबाइल प्रोजेक्टर स्मार्ट पसंद होंगे जिसे शिफ्टिंग के समय ढोने की जरूरत नहीं होगी।
- वहीं, गेमिंग के लिए भी मोबाइल प्रोजेक्टर महंगे सेटअप के विपरीत काफी किफायती रहेंगे और इन्हें आप घर के अलावा यात्रा पर साथ लेकर जा सकेंगे या गार्डन या पूल साइड में भी आसानी से इंस्टॉल कर पाएंगे।
