आजकल लोग किचन और डाइनिंग एरिया को खूबसूरत दिखाने के साथ-साथ उसे साफ-सुथरा और व्यवस्थित भी रखना चाहते हैं। अगर आप भी कम खर्च में अपनी आधुनिक रसोई का लुक बदलना चाहते हैं तो वॉटरप्रूफ डाइनिंग टेबल कवर का इस्तेमाल करना सही रहेगा। ये टेबल को पानी, तेल और खाने के दाग-धब्बों से बचाने में तो मदद करते ही हैं, साथ में किचन के लुक को भी काफी बेहतर बनाते हैं। यहां 5 ट्रेंडी विकल्प दिए गए हैं जिसमें फ्लोरल प्रिंट से लेकर सॉलिड पैटर्न तक देखने को मिलेंगे जिन्हें आप अपनी पसंद और किचन के इंटीरियर के अनुसार चुन सकते हैं। वाटरप्रूफ Dining Table Cover की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें साफ करना काफी आसान होता है। खाने या पानी के गिरने पर बस गीले कपड़े से पोंछकर टेबल को दोबारा साफ रखा जा सकता है। यही वजह है कि ये रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी यह काफी सुविधाजनक माने जाते हैं।
देखें 5 विकल्प नीचे -
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
Faq's
वाटरप्रूफ डाइनिंग टेबल कवर क्यों इस्तेमाल करना चाहिए?
वाटरप्रूफ डाइनिंग टेबल कवर टेबल को पानी, चाय, कॉफी, तेल और खाने के दागों से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह टेबल की सतह पर खरोंच और रोजमर्रा की गंदगी को कम करने में भी उपयोगी हो सकता है। खासकर व्यस्त किचन में ऐसा कवर सफाई को आसान बनाने में मदद करता है।
क्या वाटरप्रूफ टेबल कवर को साफ करना आसान होता है?
ज्यादातर वाटरप्रूफ कवर की सफाई काफी आसान होती है। अगर उस पर खाना या कोई तरल पदार्थ गिर जाए, तो उसे जल्दी से गीले कपड़े से पोंछा जा सकता है। हालांकि, सफाई का सही तरीका कवर के मटेरियल पर निर्भर करता है।
मॉडर्न किचन के लिए किस तरह का टेबल कवर अच्छा रहेगा?
मॉडर्न किचन में आकर्षक प्रिंट, फ्लोरल डिजाइन या सॉलिड रंग वाले कवर अच्छे लग सकते हैं। अगर आपका किचन न्यूट्रल रंगों में है, तो आप थोड़ा कॉन्ट्रास्ट देने वाला डिजाइन चुन सकते हैं। वहीं, पहले से ही रंगीन इंटीरियर होने पर सिंपल कवर ज्यादा बेहतर दिख सकता है।
टेबल कवर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
टेबल कवर लेते समय उसका साइज, मटेरियल, वाटर-रेजिस्टेंस या वॉटरप्रूफ, डिजाइन और सफाई की सुविधा देखना सही माना जाता है। कवर टेबल से बहुत छोटा या जरूरत से ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए। साथ ही, ऐसा मटेरियल चुनना बेहतर होता है जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए टिकाऊ और आसानी से साफ होने वाला हो।