हाइड्रोलिक बेड या बॉक्स स्टोरेज आपके कमरे के लिए कौन-सा रहेगा सही?
आपके कमरे के लिए हाइड्रोलिक बेड तब सही रहेगा जब आपको उसमें जगह कम हो या फिर बेड के अंदर आपको भारी सामान जैसे की सूटकेस, रजाई आदि रखना हो, जिन्हें लंबे समय तक निकालने की जरूरत न हो। वहीं बॉक्स स्टोरेज तब सही रहेगा, जब आपका बजट कम है और आपको छोटा-मोटा ही सामान रखना हो।
By: Aakriti SharmaLast Updated on Jul 08, 2026 17:24 ISTPublished on Jul 08, 2026 17:24 IST
हाइड्रोलिक बेड और बॉक्स स्टोरेज बेड में से आपको कौन-सा चुनना चाहिए (1)
अगर आप अपने कमरे के लिए बेड लेने जा रहे हैं तो फिर हाइड्रोलिक को लेने का फैसला तब करें जब जगह कम हो, बेड के अंदर वो सामान रखना हो जो लंबे समय तक नहीं निकलता है जैसे की रजाई, सूटकेस आदि। वहीं बजट की भी चिंता न के बराबर है। इसके विपरित्त आपको स्टोरेज के साथ आने वाले बेड बॉक्स को तब लेना चाहिए, जब बजट कम है, कमरे में जगह अच्छी है और बेड के अंदर ज्यादा भारी सामान नहीं बल्कि हल्का और छोटी-मोटी चीजों को ही स्टोर करना हो।
क्या होता है हाइड्रोलिक बेड और उसके फायदें एवं नुकसान?
इस प्रकार के बेड में गैस-पिस्टन या स्प्रिंग लगे होते हैं, जिससे गद्दे और बेड के ऊपरी हिस्से को आसानी से ऊपर उठाया जा सकता है। ये थोड़े समय पहले ही ट्रेंड में आएं हैं। जब आपको बेड के अंदर से सामान निकलाना हो, तब परिवार के किसी सदस्य की मदद लेने की जरूरत नहीं है, इन बेड को आप खुद से खुलकर सामान आसानी से निकाल सकते हैं।
फायदें:-
पूरे बेड के नीचे बिना किसी पार्टीशन के एक बड़ा स्पेस मिलता है।
सूटकेस या बड़े बैग आसानी से रखे जा सकते हैं।
बेड खुलने के लिए किसी अन्य व्यक्ति की जरूरत नहीं पड़ती है।
गद्दे को उठाने में बहुत कम ताकत लगती है।
छोटे कमरे में फैला सामान जैसे की रजाई और बैग को आसानी से बेड के अंदर स्टोर किया जा सकता है।
नुकसान:-
यह बॉक्स स्टोरेज से थोड़े महंगे होते हैं और हाइड्रोलिक पंप को कभी-कभार मेंटेनेंस की जरूरत पड़ सकती है।
क्या होता है बॉक्स स्टोरेज बेड और उसके फायदें एवं नुकासन?
इस प्रकार के बेड लगभग आपको ज्यादातर भारतीय घरों में देखने को मिल जाएंगे। ये लंबे समय से भारत के बाजार में अपना कारोबार कर रहे हैं। इनकी मुख्य पहचान ये है कि इनमें आपको बेड के ऊपरी हिस्से या साइड में लगे पैनल या ढक्कन को हाथ से हटाकर खुलना पड़ता है। बेड के अदंर सामान रखने के लिए किसी की सहायता की जरूरत होती है।
फायदे:-
हाइड्रोलिक की तुलना में अधिक किफायती (सस्ते) होते हैं।
कोई मैकेनिकल पार्ट्स न होने के कारण मेंटेनेंस की समस्या नहीं होती है।
लंबे समय तक साथ देते हैं।
ज्यादातर में पार्टीशन मिलता है, जिससे की आप छोटा-मोटा सामान आसानी से रख सकें।
नुकसान:-
सामान निकालने या रखने के लिए पूरे गद्दे और चादर को हाथ से उठाना पड़ता है, जो भारी हो सकता है और अक्सर बुजुर्गों के लिए मुश्किल होता है।
अगर आपके पास बेड लेने के लिए कोई सीमित बजट नहीं है।
कमरे का आकार छोटा है।
स्टोरेज की सुविधा के साथ आने वाला बेड इसलिए लेना चाहते हैं कि उसमें भारी सामान रख सकें।
परिवार से अलग रहते हैं या अकेले रहते हैं, क्योंकि इन बेड के अंदर रखें सामान को निकालने के लिए जब आप खुलते हैं तो ज्यादातर किसी और व्यक्ति की मदद की जरूरत नहीं पड़ती है।
एक ऐसा विकल्प चाहते हैं जो कम रखरखाव के बाद भी लंबे समय तक साथ दें।
लंबे समय तक कौन-सा बेड देगा साथ?
मजबूती व टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए बात करें तो बॉक्स स्टोरेज बेड बढ़िया रहता है। क्योंकि हाइड्रोलिक बेड में मैकेनिज्म या पिस्टन खराब होने का खतरा रहता है। वहीं कम बजट या किफायती दाम में बॉक्स स्टोरेज बेड आपका ज्यादा साथ देते हैं। लंबे समय तक साथ देने के लिए आपको ठोस लकड़ी से बने स्टोरेज बेड बॉक्स का चुनाव करना चाहिए।
दोनों की कीमत में क्या है मुख्य अंतर?
हाइड्रोलिक बेड में गैस-लिफ्ट तकनीक होती है जिससे गद्दे को उठाना आसान होता है, इसलिए यह लगभग ₹18,000 से शुरू होते हैं। वहीं बॉक्स स्टोरेज बेड में मैनुअल पैनल उठाने होते हैं, जो अधिक किफायती होते हैं और ₹12,000 से ₹20,000 के बीच आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि ये सिर्फ कीमत का एक अंदाजा है। मार्केट रेट और ई-कॉर्मस प्लेटफॉर्म पर इनकी कीमत अलग-अलग हो सकती है।
कौन-सा है आपके लिए ठीक?
हाइड्रोलिक बेड- यदि आप भारी या मौसमी सामान स्टोर करना चाहते हैं जिसे बार-बार न निकालना पड़े और आपके पास जगह की कमी है।
बॉक्स स्टोरेज बेड- यदि आपका बजट कम है और आप ऐसा सामान रखना चाहते हैं जिसे अक्सर निकालना-रखना पड़ता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
हाइड्रोलिक बेड और बॉक्स स्टोरेज बेड में मुख्य अंतर क्या है?
हाइड्रोलिक बेड गैस लिफ्ट मैकेनिज्म का उपयोग करके ऊपर उठते हैं, जिससे नीचे की स्टोरेज तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। बॉक्स स्टोरेज बेड में दराज या ढक्कन होते हैं जिन्हें मैन्युअल रूप से खोलना पड़ता है।
छोटे कमरों के लिए कौन सा बेड बेहतर है?
छोटे कमरों के लिए हाइड्रोलिक बेड अक्सर बेहतर होते हैं क्योंकि वे स्टोरेज तक पहुंचने के लिए कम जगह घेरते हैं। बॉक्स स्टोरेज बेड के दराज खोलने के लिए सामने जगह चाहिए होती है।
कौन सा बेड अधिक टिकाऊ होता है?
दोनों ही प्रकार के बेड अच्छी गुणवत्ता वाले होने पर टिकाऊ हो सकते हैं। हाइड्रोलिक मैकेनिज्म की अपनी लाइफ होती है, जबकि बॉक्स स्टोरेज की मजबूती महत्वपूर्ण होती है। नियमित रखरखाव दोनों के लिए जरूरी है।
हाइड्रोलिक बेड की कीमत बॉक्स स्टोरेज बेड से ज्यादा क्यों होती है?
हाइड्रोलिक बेड में लिफ्टिंग मैकेनिज्म होता है, जिसमें गैस स्प्रिंग और फिटिंग शामिल होती है, जिसके कारण उनकी लागत बॉक्स स्टोरेज बेड की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है।
क्या हाइड्रोलिक बेड सुरक्षित होते हैं?
हाँ, आधुनिक हाइड्रोलिक बेड सुरक्षित चीजों के साथ आते हैं जो अचानक बंद होने से रोकते हैं। बच्चों वाले घरों में सावधानी बरतना हमेशा अच्छा होता है।