Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

घर को नया और फ्रेश लुक देने के लिए कैसे करें उसकी सजावट? 10 प्रोडक्ट के साथ यहां मिलेगी जानकारी

घर को देना है नया और यूनिक लुक तो काम आ सकते हैं ये 10 सजावटी सामान। यहां देखें बजट में आसानी से फिट हो जाने वाले समान।

घर को नया और फ्रेश लुक देने के लिए कैसे करें उसकी सजावट? 10 प्रोडक्ट के साथ यहां मिलेगी जानकारी
Home Decor Tips

हर किसी की चाहत होती है कि उसका घर सुंदर दिखे। फिर चाहे वो खुद का घर हो या किराए का ही क्यों न हो, क्योंकि घर वह जगह होता है, जहां हम दिनभर की भागदौड़ करने के बाद वापस आकर सुकुन भरा पल बिताते हैं और अपनी मर्जी से चाहे जैसे रह सकते हैं। ऐसे में शांति और सुकुन के लिए घर का साफ-सुथरा और सुंदर होना जरूरी है। वैसे भी सुंदर और सजीला घर भला किसे अच्छा नहीं लगता? यही वजह है कि अपने घर को सजाने के लिए लोग खूब सारी मेहनत भी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को सुंदर बनाने के लिए उसकी सजावट में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां पर आपको 10 सजावटी सामानों के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जो आपके घर को नया लुक दे सकते हैं। घर की साज-सज्जा के लिए ये सभी सामान अच्छी चॉइस हो सकते हैं। 

कम बजट में कमरे को कैसे सजाएं?

कुछ लोगों को लगता है कि घर को सुंदर बनाने में मेहनत के साथ ही खूब सारे पैसे भी लगते हैं। मगर ये सच नहीं है, क्योंकि कम पैसे और कम मेहनत में भी अपने घर को सुंदर और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। मार्केट में ऐसी कई सारी चीजें हैं, जो कम कीमत में आराम से मिल जाती हैं। जैसे अगर आपका बजट 5 हजार रुपये या उससे भी कम है, तो काफी सारी चीजें आपको आराम से मिल जाएंगी। कम कीमत में मिलने वाली चीजों के बारे में बात करें तो फोटो फ्रेम, खूबसूरत डिजाइन वाली घड़ी, एलईडी लाइट्स, झालर, इनडोर प्लांट्स, पर्दे, शोपीस, डोरमैट, फूलदान, DIY प्रोजेक्ट्स, हैंगिंग तोरण जैसी काफी सारी चीजें आपको ऑफलाइन या ऑनलाइन मार्केट में मिल जाएंगी। वहीं आप चाहें तो इन चीजों को अमेजन से भी घर बैठे मंगा सकते हैं। 

01

Urban Space Embroidery Curtains for Door, 100% Cotton Curtain

Check Price on Amazon

हर कोई अपने घर में पर्दों का इस्तेमाल करता है। पर्दों की मदद से घर की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में आप अपने घर में लगाने के लिए इस पर्दे को ले सकते हैं। यह पर्दा 100% कॉटन फैब्रिक से बना हुआ है और इसकी लंबाई 7 फीट है, जिसे घर के दरवाजों पर आराम से लगाया जा सकता है। लाइट-फ़िल्टरिंग वाला यह पर्दा 60-65% तक कमरे में रोशनी को कम करता है और सूरज की तेज रोशनी को कमरे में प्रवेश करने से रोकता है। यह रेट्रो स्टाइल वाला पर्दा है, जिसपर फ्लोरल प्रिंट बना है। इसमें आपको अलग-अलग कलर और पैटर्न के ऑप्शन मिल जाएंगे। खास बात यह है कि यह पर्दा आईलेट्स के साथ आता है, जिसे 1.6 व्यास तक वाले किसी भी रॉड में आराम से लगाया जा सकता है। 

Urban Space Embroidery Curtains For Door, 100% Cotton 7 Ft Pack Of 1 Decorative Curtain With Tassels, Tieback & Eyelets, 60-65% Room Darkening (Vintage Yellow, 7 Feet)

₹999.00

Get This
02

The Castle Decor-White Flower European Style painting

Check Price on Amazon

घर की दीवार को यूनिक लुक देने के लिए आप इस पेंटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें यूरोपीय शैली वाली पेंटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सफेद रंग के फूल और पत्तियां बनी हुई हैं। इस पेंटिंग का आकार 27x48 सेंटीमीटर है और इसमें आपको कुल पांच फ्रेम मिल रहे हैं। खास बात यह है कि इस पेंटिंग को दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है, क्योंकि इसमें हैंगिंग क्लिप, डबल साइडेड टेप और लेवलिंग स्पेसर शामिल है। इस फ्रेम-डिजिटल पेंटिंग को आप अपने घर के लिविंग रूम, बेडरूम या ड्राइंग रूम में लगा सकते हैं। 

Global Grabbers new Limited Edition 25 Centimetre Meditating Sitting Buddha Idol Statue showpiece Home Decor Decoration Items for Living Room and Gifts (1, Orange Black)

₹270.00

Get This
03

Global Grabbers New 25 Centimetre Meditating Sitting Buddha Statue

Check Price on Amazon

घर के लिविंग रूम को सजाने के लिए आप शोपीस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बुद्ध की यह प्रतिमा अच्छी चॉइस हो सकती है। ध्यान मुद्रा में बैठी बुद्ध की इस प्रतिमा का आकार 25 सेंटीमीटर है। इसे आप लिविंग रूम में वॉल शेल्फ या साइड टेबल पर रख सकते हैं। ब्लैक कलर का यह स्टेच्यू हाई क्वालिटी के ग्रेड पॉलिरेसीन मैटेरियल से बना है। ब्लैक कलर के अलावा इसमें और भी अलग-अलग कलर के ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। खास बात यह है कि इस स्टैच्यू को रंगने के लिए हाई क्वालिटी के रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो काफी टिकाउ है और इसे जल्दी छूटने या खराब होने की चिंता नहीं रहती है। 

Global Grabbers new Limited Edition 25 Centimetre Meditating Sitting Buddha Idol Statue showpiece Home Decor Decoration Items for Living Room and Gifts (1, Orange Black)

₹270.00

Get This
04

Stuthi Arts Wood MDF Photo Frame

Check Price on Amazon

तस्वीरें हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा होती हैं। ऐसे में अपनी इन खूबसूरत यादों को अलमारी बंद करके रखने के बजाय आप इन्हें प्रिंट करके दीवार पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप इस फोटो फ्रेम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉल माउंट डिजाइन वाले ये फोटो फ्रेम लकड़ी और शीशे के फ्रेम के साथ मिल रहे हैं। इसमें आपको कुल 9 फ्रेम मिल रहे हैं, जिसमें 5" x 7" साइज के 3 पीस और 4" x 6" साइज के 6 पीस दिए जा रहे हैं। इन सभी फोटो फ्रेम में दो हुक लगे हुए हैं, जिनकी मदद से इन्हें अपनी सुविधा के अनुसार वर्टिकल या होरिजेंटल तरीके से दीवार पर लगाया जा सकता है। 

Stuthi Arts Wood MDF Photo Frame With Glass (Black,9 Photos) Wall Mount, Rectangular, 5 x 7 inches (3 pieces), 4 x 6 inches(6 pieces)

₹559.00

Get This
05

Gim Jack Galaxy Live Combo of 5 Indoor Airpurifying Plants

Check Price on Amazon

आप अपने घर के अंदर इनडोर प्लांट्स भी लगा सकते हैं। ये घर की हवा को शुद्ध रखने के साथ ही आपकी डेकोरेशन में भी चार चांद लगा देंगे। आप इसके लिए इन एयर प्यूरीफायर प्लांट्स का चुनाव कर सकते हैं। इसमें 5 इनडोर एयर प्यूरिफाइंग प्लान्ट्स का कॉम्बो मिल रहा है, जिसमें टू लेयर बंबू, मनी प्लांट, ग्रीन सिंजोनियम प्लांट, सैनसेवियरिया स्नेक प्लांट और जेड प्लांट मिल रहे हैं। ये पैधे गमलों के साथ मिल रहे हैं। इनका रखरखाव करना भी काफी आसान है। इन पौधों को डायरेक्ट सूर्य की रोशनी में रखने के बजाय आप हल्की रोशनी में रखें और ज्यादा पानी न डालें। मिट्टी की ऊपरी परत जब हल्की सूखने लगे तब इनमें पानी डालें। इन पौधों को आप लिविंग रूम या बालकनी में रख सकते हैं। 

Gim Jack Galaxy Live Combo of 5 Indoor Airpurifying Plants- Two Layer Bamboo, Money Plant, Green Syngonium Plant, Sansevieria Snake Plant, Jade Plant | For Living Room,Office Decoration | Set of 5

₹699.00

Get This
06

Dime Store Wooden Wall Shelves | Corner Wall Shelf

Check Price on Amazon

घर की सजावट के लिए यह वाल शेल्व्स भी अच्छी चॉइस हो सकती है। इंजीनियर्ड वूड से बना यह शेल्व्स काफी मजबूत क्वालिटी का है। वॉल माउंट डिजाइन होने की वजह से इसे अपनी सुविधा के अनुसार लिविंग रूम, बेडरूम या फिर ऑफिस में कहीं दीवार के कोने में लगाया जा सकता है। इस पर कोई शोपीस, प्लांट्स या बुक रख सकते हैं। ज़िग-ज़ैग पैटर्न में मिलन वाला यह शेल्फ ग्लॉसी फिनिश में मिल रहा है, जो आपके लिविंग रूम को मॉर्डन लुक दे सकता है। इस शेल्व्स मेंटेन करके रखना भी काफी आसान है। गंदा होने पर इसे मात्र सूखे कपड़े से पोंछ कर साफ किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे आसानी से असेंबल किया जा सकता है। 

Dime Store Wooden Wall Shelves | Corner Wall Shelf | Hanging Corner Shelves for Living Room, Floating Wall Mounted Shelfs 5 Tier for Home Decoration Items

₹645.00

Get This
07

Crosscut Furniture Metal Floor Lamp with 3 Shelves

Check Price on Amazon

लिविंग रूम को सजाने के लिए अगर अच्छा सा लैंप लेने की सोच रहे हैं तो यह क्रॉस कट का यह फ्लोर लैंप अच्छी चॉइस हो सकता है। मेटल स्टैंड के साथ आने वाला यह लैंप दिखने में काफी स्टाइलिश दिखने में काफी स्टाइलिश है। इस फ्लोर लैंप के साथ इसमें 3 शेल्फ लगे हुए हैं, जो मजबूत क्वालिटी के लकड़ी से बने हुए हैं। इन शेल्फ पर आप कोई शोपीस, प्लांट या बुक रख सकते हैं। इसमें एलईडी बल्ब भी लगी हुई है और इसके बल्ब को ढकने के लिए राउंड शेप में जूट फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जो तेज रोशनी को रोकता है, जिससे कमरे में सॉफ्ट और हल्की रोशनी मिलती है। इस फ्लोर लैंप को आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। 

Crosscut Furniture LED Tripod Floor Lamp with 3 Shelves, Brown Jute, Metal Corner Floor Lamp, for Decoration and Gifting,B22 Bulb

₹1,790.00

Get This
08

JVK Heavy Fabric Velvet Touch Bedroom, Hall, Living Room, Drowing Room, Yoga Hall Designer Velvet Carpet |60" Inch X 84" Inch | 5 Feet X 7 Feet I 150 Cm X 210 Cm (Maroon), Large Rectangle

Check Price on Amazon

कारपेट आपके घर को खूबसूरत और आलीशान लुक देता है। ऐसे में आप अपने घर की फर्श पर इस कारपेट को लगा सकते हैं। हेवी फैब्रिक से बने वेलवेट टच वाले इस कारपेट को आप बेडरूम, हॉल, लिविंग रूम, ड्रॉइंग रूम, हॉल या किसी भी कमरे में लगाया जा सकता है। यह रेड कलर का कारपेट है, जो काफी खूबसूरत है। आयताकार आकार वाले इस कारपेट का डायमेंशन 6'11" x 4'11" इंच है। इसका बैक रबर से बना है, जिस वजह से यह कारपेट फर्श से इधर-उधर खिसकता नहीं है। वेलवेट टच वाला यह कार्पेट आपके घर को एलिगेंट लुक देता है। 

JVK Heavy Fabric Velvet Touch Bedroom, Hall, Living Room, Drowing Room, Yoga Hall Designer Velvet Carpet |60" Inch X 84" Inch | 5 Feet X 7 Feet I 150 Cm X 210 Cm (Maroon), Large Rectangle

₹598.00

Get This
09

PUREZENTO Unique White Ceramic Donut Vase 8.5 & 5.7 Inch - Set of 2 | Decorative Donut Vase for Dried Flowers & Pampas Grass | Vases for Modern Home Decor, Living Room, Office Decor Ideas

Check Price on Amazon

लिविंग रूम को सजाने के लिए डोनट शेप वाले ये फुलदान भी काफी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इसमें आपको 8.5 और 5.7 इंच के 2 फूलदान का सेट मिल रहा है। सफेद रंग के ये फूलदान सिरेमिक कोटिंग से बने हुए हैं। इन फूलदान में आप सूखे फूल या पम्पास घास रख सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो रोजाना ताजे फूल भी इसमें रख सकते हैं। लिविंग रूम के अलावा इसका इस्तेमाल ऑफिस या फिर बेडरूम में भी किया जा सकता है। ये फूलदान सेंटर टेबल या फिर कॉफी टेबल पर काफी अच्छे लगते हैं। घर की सजावट के अलावा किसी को गिफ्ट करने के लिए भी इन्हें आप मंगा सकते हैं। 

PUREZENTO Unique White Ceramic Donut Vase 8.5 & 5.7 Inch - Set of 2 | Decorative Donut Vase for Dried Flowers & Pampas Grass | Vases for Modern Home Decor, Living Room, Office Decor Ideas

₹542.00

Get This
10

GIFT JAIPUR Mygiftyshop Handmade Door Hanging Pink Lotus Style Door Bandarwal Toran

Check Price on Amazon

कई लोगों को लगता है कि तोरण का ट्रेंड काफी पुराना हो गया है, लेकिन मार्केट में हमेशा नए-नए तरह के तोरण आते रहते हैं, जो घर को फ्रेश लुक देने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के दरवाजे या खिड़की पर तोरण लगाने की सोच रहे हैं, तो इस तोरण को ले सकते हैं। पिंक कलर का यह लोटस डिजाइन वाला हैंडमेड बंदरवाल तोरण है। इसकी लंबाई 40 इंच है। इसको बनाने के लिए फेब्रिक, पोम पोम, चूड़ी, कैप, प्लास्टिक और मोती का इस्तेमाल किया गया है। इस तोरण के दोनों तरफ रिंग लगी हुई है, जिस वजह से इसे दरवाजों पर आराम से लगाया जा सकता है। 

Handmade Door Hanging Pink Lotus Style Door Bandarwal Toran (TL-07) - Diwali Ganesh Pooja New Year Inauguration Wedding Festival Home Decor (40 Inch X 8 Inch)

₹474.05

Get This

कैसे सजाएं अपना लिविंग रूम?

लिविंग रूम घर का सबसे खास हिस्सा माना जाता है। बाहर से कोई सदस्य या मेहमान आते हैं तो उन्हें लिविंग रूम में ही बैठाया जाता है। ऐसे में नीचे बताए गए कुछ तरीकों से आप अपने लिविंग रूम को सजा सकते हैं। 

  • सोफा सेट: लिविंग रूम में आरामदायक और स्टाइलिश सोफा सेट रखें। 
  • सेंटर टेबल: सोफा सेट के साथ मैच खाता हुआ एक स्टाइलिश सेंटर टेबल रखें।
  • उचित लाइट की व्यवस्था: लिविंग रूम में रोशनी के लिए सीलिंग लाइट के अलावा टेबल लैंप और फ्लोर लैंप की व्यवस्था भी कर सकते हैं।  
  • फोटो फ्रेम या पेटिंग: लिविंग रूम की दीवार को सजाने के लिए आप फोटो फ्रेम, पेंटिंग के अलावा वॉल क्लॉक भी लगा सकते हैं। 
  • पर्दे: खिड़की और दरवाजे पर सुंदर डिजाइन वाले पर्दे लगा सकते हैं। 
  • मूर्ति या फूलदान: लिविंग रूम को सजाने के लिए आप मूर्ति या फूलदान भी रख सकते हैं।  
  • किताबें: इसके अलावा आप चाहें तो लिविंग रूम में बुक शेल्फ बनवा कर उसमें अपनी पसंद की किताबें भी रख सकते हैं।  

कैसे करें घर की बालकनी की सजावट?

बालकनी घर का वह भाग है, जहां हम प्रकृति संग थोड़ा-सा समय बिताते हैं और खुली हवा में थोड़ा सांस लेते हैं। ऐसे में कई तरीकों को अपना कर आप इस एरिया को सुंदर बना सकते हैं। आप अपने घर की बालकनी में तरह-तरह के पौधे लगा सकते हैं। इसके लिए आप वर्टिकल गार्डन या हैंगिंग प्लांट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप बालकनी में आर्टिफिशियल घास का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा बालकनी में ऐसी कुर्सियां और टेबल रखें, जो आरामदायक होने के साथ ही मौसम प्रतिरोधी भी हों। ताकि तेज धूप और बारिश में भी ये जल्दी खराब न होने पाएं। इसके अलावा अगर आपकी बालकनी में पर्याप्त स्पेस है, तो आप स्विंग चेयर यहा झूले भी लगवा सकते हैं। 

कम जगह वाले घर को सजाने के लिए क्या कर सकते हैं?

छोटे घर को सजाना अपने आप में बड़ा टास्क हो सकता है, क्योंकि इसके लिए काफी सोच-समझकर सामानों का चुनाव करना पड़ता है। हालांकि कुछ स्मार्ट तरीका अपना कर अपने छोटे घर को भी बेहतरीन लुक दिया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने घर से उन चीजों को हटा दें, जिनकी जरूरत नहीं होती है। इसके आलावा आपको घर की रंग का ध्यान रखना होगा। घर की दीवारों पर चटकीले रंगों के बजाय हल्के रंग की पेंटिंग कराएं। वहीं दीवारों के रंग से मैच खाता हुआ पर्दा, बेडशीट और सोफा कवर लगाएं। इससे घर थोड़ा बड़ा और खुला दिख सकता है। जगह बचाने के लिए सोफा कम बेड, पुल आउट टेबल जैसे मल्टी फंग्शनल फर्नीचर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा खिड़कियों के आगे आप शेल्व्स वाले टेबल रख सकते हैं, जिस पर आप किताबें, प्लांट्स या अन्य जरूरी चीजें रख सकते हैं।

इन्हें भी देखें:

बेडरूम के लिए 10 Decorative Items, जो दे सकते हैं आकर्षक और मॉर्डन लुक

मॉडर्न डिजाइन वाली हैं ये Wall Clock, लिविंग रूम को दे सकती हैं रॉयल लुक

1500 से भी कम कीमत में मिलने वाले ये 5 Decorative Products गर्मी में बेडरूम को देंगे कूल लुक

 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

घर को सजाने के लिए 500 रुपये से कम कीमत में कौन-कौन से सामान मिल सकते हैं?

शोपीस, फूलदान, पेंटिंग, फोटो फ्रेम, स्टैच्यू, प्लांट्स और लाइट्स जैसी कई चीजें आपको कम कीमत में आराम से मिल जाएंगी।

घर की दीवारों को सजाने के लिए क्या किया जा सकता है?

दीवारों को सजाने के लिए आप पेंटिंग, फोटो फ्रेम, हैंगिंग लाइट्स, वॉल हैंगिंग शेल्फ और आर्टवर्क जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर को सजाने के लिए किस तरह के पर्दे सही होते हैं?

यदि आप सिर्फ घर की सजावट के लिए पर्दा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए सुंदर प्रिंट और आकर्षक कलर वाले पर्दे सही हो सकते हैं। वहीं अगर सूरज की तेज रोशनी को रोकने के लिए पर्दे की तलाश है तो आप मोटे और पारदर्शी कपड़े वाले पर्दे का चुनाव कर सकते हैं।

क्या घर की सजावट के लिए एलईडी लाइट्स अच्छी हो सकती हैं?

जी हां, आजकल बाजार में अलग-अलग कलर और डिजाइन वाली एलईडी लाइट मिलने लगी हैं, जो घर की सजावट के लिए सही हो सकती हैं।

You May Also Like