Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Living Room के अनुसार कैसे करें सही Sofa सेट का चुनाव?

आपका लिविंग रूम तो दिखेगा बढ़िया ही साथ ही स्टाइलिश डिजाइन वाला सोफा डालने के बाद भी मिलेगा स्पेस, जानें चुनाव करने का सही तरीका।

Living Room के लिए सोफा सेट
Living Room के लिए सोफा सेट

बात अगर लिविंग रूम के फर्नीचर की हो तो उसमें सोफा एक ऐसा विकल्प है जो बेहद ही जरूरी माना जाता है। लंबे समय से सोफा सेट का अपना ही एक दौर चलता आ रहा है, और इसकी के तहत बाजार में अब कई प्रकार के सोफे आने लगे हैं। वहीं अगर आप अपने रूम के अनुसार सही सोफे का चुनाव नहीं करते हैं तो आपको बाद में पछतावा होगा। एक तो सोफे वैसे ही सस्ते नहीं आते हैं, साथ ही अगर कमरे के आकार के अनुसार इनका चयन न किया जाए, तो कमरे का लुक भी बिगड़ जाता है और जगह भी नहीं बचती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की कैसे आपको अपने लिविंग रूम के अनुसार सोफा सेट का चयन करना चाहिए और कैसे एक सही सोफा आपकी साज-सज्जा की दुनिया को और भी खूबसूरत बना सकता है। 

लिविंग रूम में सोफा सेट को कहां लगाएं

अब तक आप एक सोफा सेट का चुनाव अगर उसका डिजाइन, फैब्रिक और अपना बजट देखते हुए करते आ रहे थे तो आप गलत कर रहे थे क्योंकि आपको अपने सोफा सेट का चुनाव करते हुए Living Room के साइज पर भी गौर करना चाहिए। दरअसल लिविंग रूम में जब आप सोफा डालते हैं तब ध्यान रखें की उसके और टेबल के बीच में 18 इंच का स्पेस होना चाहिए। वहीं जिस तरफ आप सोफा डाल रहे हैं वहां से सोफा और दीवार के बीच में 38 इंच तक की दूरी को सही बताया गया है। इसके अलावा कई घरों के लिविंग रूम में टेलीविजन सेट भी लगा होता है, और टीवी देखने का अधिकतर मजा हम अपने सोफे पर बैठकर ही लेते हैं, इसलिए आपके टीवी और सोफे के बीच में 8 से 10 फीट तक की दूरी होनी चाहिए, हालांकि ये दूरी टीवी के साइज पर भी निर्भर करती है। अगर आपका लिविंग रूम का साइज बड़ा है तो आप बाजार में मिलने वाले L शेप के Sofa Sets  या फिर सेक्शनल सोफा का भी चुनाव कर सकते हैं जो इस समय काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं मध्यम आकार के कमरे के लिए आप 4-5 सीटिंग के साथ आने वाले वुडन सोफा सेट को चुने। इसके साथ ही अगर आपका लिविंग रूम का आकार छोटा है, तो आप 2 से 3 सीटिंग के साथ आने वाले सोफा के विकल्प को देख सकते हैं। इसके अलावा आप Corner सोफा सेट के बारे में भी विचार कर सकते हैं। 

Top ProductsFeatureRating
NATRAJ ART & CRAFT Sheesham Wooden 6 Seater Sofa Set for Living Room | Solid Wood Sofa | Rosewood Sofa Set for Home & Office | Lounge (Natural Teak Finish, 3+2+1 Seater)बैक रेस्ट4.2
FURNY Berroy 5 Seater 3+1+1 Leatherette Sofa Set - (Brown)हाई डेंसिटी सुपरसॉफ्ट एयर फोम3.9
FURNY Dorano 3 Seater Fabric Sofa Setस्टेंडर्ड टाइप3.8
CASASTYLE Alborra 5 Seater Fabric 3+1+1 Sofa Setमॉर्डन स्टाइल5.0
Sleepify Lunio 4 Seater Fabric LHS L Shape Sofa Setसॉलिड पैटर्न5.0
01

NATRAJ ART & CRAFT Sheesham Wooden 6 Seater Sofa Set for Living Room | Solid Wood Sofa | Rosewood Sofa Set for Home & Office | Lounge (Natural Teak Finish, 3+2+1 Seater)

Check Price on Amazon

6 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आने वाले इस सोफा सेट में मॉर्डन स्टाइल दिया गया है, जो आपके लिविंग रूम को एक अलग रूप देंगे। शीशम की लकड़ी से बना यह सोफा काफी मजबूत है और लंबे समय तक आपका साथ देगा। इस सोफे में आपको 3+2+1 सीटिंग स्टाइल मिल रहा है। सॉलिड वुड के मटेरियल से बने इस सोफे में बेज कलर दिया गया है, जो हर रंग की दीवार के साथ पेयर हो जाएगा। साथ ही आप सोफे पर आसानी से घंटों तक बैठ सकें इसलिए ये बैक रेस्ट की सुविधा के साथ आ रहा है। वहीं सोफे सेट में सुपरसॉफ्ट फोम से बनी सीट दी गई हैं। आर्म और बैक रेस्ट की खासियत के साथ आने वाला यह 6 सीटर सोफा 6 कुशन के साथ मिल रहा है।

NATRAJ ART & CRAFT Sheesham Wood 6 Seater Sofa Set for Living Room | Solid Wood Furniture for Home & Office | Lounge Sofa (Natural Teak Finish)

₹28,849.00

Get This
02

FURNY Berroy 5 Seater 3+1+1 Leatherette Sofa Set - (Brown)

Check Price on Amazon

अगर आप छोटे साइज वाले लिविंग रूम को एक मॉर्डन लुक देना चाहते हैं, तो 5 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आने वाले ब्राउन कलर के इस सोफा सेट को एक मौका देकर देख सकते हैं। इसमें आपको 3+1+1 सीटिंग स्टाइल मिल रहा है, लंबे सोफे को आप दीवार की तरफ डाल सकते हैं और बाकी एक-एक सीटिंग कैपेसिटी वाले सोफा सेट को साइड में लगा सकते हैं। यह लेदर के मटेरियल के साथ तैयार किया गया है जो जल्दी खराब नहीं होगा और कमरे को भी रॉयल लुक देगा। इस सोफा सेट में ब्राउन के अलावा ब्लैक कलर का शेड भी देखने को मिल जाएगा। मॉर्डन स्टाइल में आने वाले इस सोफा सेट में आपको वुड का फ्रेम मटेरियल मिल रहा है, जो सोफा सेट को मजबूत और टिकाऊ बनाता है। हाई डेंसिटी सुपरसॉफ्ट एयर फोम के साथ आने वाला यह सोफा काफी आरामदायक है और इसपर आप घंटों बैठ सकते हैं। 16 इंच की सीट हाइट के साथ आने वाले सोफा सेट 300 किलोग्राम तक का वजन झेल सकता है।


FURNY Berroy 5 Seater 3+1+1 Leatherette Sofa Set - (Brown)

Rs. 16799

Get This
03

FURNY Dorano 3 Seater Fabric Sofa Set

Check Price on Amazon

क्या आपको लाइट शेड में छोटे साइज वाला सोफा चाहिए? जिसे आप अपने लिविंग रूम या फिर बेडरूम में आसानी से एडजस्ट कर सकें? तो हम लेकर आए हैं क्रीम कलर के शेड में आने वाले इस 3 सीटर सोफा सेट के विकल्प को। इसमें आपको डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन और ग्रे रंग तक के ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। 33 इंच की सीट हाइट के साथ आने वाले इस सोफे सेट में स्टेंडर्ड टाइप दिया गया है। 700 किलोग्राम तक की वजन झेलने की क्षमता के साथ आने वाला यह सोफा सेट वुड के प्राथमिक और फोम के सेकेंडरी मटेरियल के साथ तैयार किया गया है। इस 3 सीटर सोफा सेट का वजन 125 किलोग्राम तक है। 

FURNY Dorano 3 Seater Fabric Sofa Set

Rs. 13999

Get This
04

CASASTYLE Alborra 5 Seater Fabric 3+1+1 Sofa Set

Check Price on Amazon

एक सिंपल लुक में आने वाले इस सोफा सेट में आपको ग्रे से लेकर डार्क ब्लू, ब्राउन, लाइट ग्रे आदि रंग देखने को मिल जाएंगे, जिनका चुनाव आप अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं। वहीं यह सोफा 5 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आता है और इसमें 3+1+1 सीटिंग स्टाइल दिया गया है जिसके तहत आप इसको छोटे या मध्यम आकार वाले लिविंग रूम में आसानी से सेट कर सकते हैं। इसमें 16 सेमी की सीट हाइट मिल रही है। वहीं वुड के फ्रेम मटेरियल से बना यह सोफा काफी मजबूत है और लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा। इसके साथ ही इस सोफे सेट में आपको मॉर्डन स्टाइल भी देखने को मिल जाता है। फैब्रिक के साथ तैयार किए गए सोफा में सेक्शनल टाइप दिया गया है।

CASASTYLE Alborra 5 Seater Fabric 3+1+1 Sofa Set - (Grey Color)

Rs. 16489

Get This
05

Sleepify Lunio 4 Seater Fabric LHS L Shape Sofa Set

Check Price on Amazon

आपके बड़े साइज वाले लिविंग रूम के लिए यह सोफा सेट एक सही विकल्प साबित होगा। इसमें 4 लोगों के बैठने की क्षमता मिल जाती है। यह सोफा सेट आपको L शेप में मिल रहा है और इसके साथ 2 छोटे पफ़ी भी मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा अनुसार और लिविंग रूम के लुक के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। यह सोफा सेट ट्रैक आर्म स्टाइल में मिल रहा है। इसमें सॉलिड पैटर्न दिया गया है जो रूम के लुक को और भी अपग्रेड करने का काम करता है। 4 सीटिंग कैपेसिटी के साथ आने वाले इस सोफे सेट में आपको मॉर्डन स्टाइल के साथ वुड का फ्रेम मटेरियल मिल जाता है। यह सोफा डार्क और लाइट ग्रे कलर में मिल रहा है। 

Sleepify Lunio 4 Seater Fabric LHS L Shape Sofa Set

Rs. 16999

Get This

सोफा सेट का चुनाव करते वक्त ध्यान रखने योग्य बातें

जब भी हम कुछ लेने जाते हैं, अकसर एक गलती कर देते हैं और वो है कि जो चीज सुंदर लग रही है उसी का चुनाव कर लेना, बिना उसके फायदे और नुकसान देखें। ये ही गलती अगर अब तक आप अपने घर के लिए फर्नीचर का चयन करते वक्त कर कर रहे थे, तो अब और न करें। क्योंकि हम आपको बताएंगे की सोफा के चयन करने से पहले आपको कौन-सी बातों पर गौर करना चाहिए।

  • बजट- सबसे पहले अपने दिमाग में एक बजट सेट कर लें, उसके बाद उसी रेंज में अलग-अलग सोफा के प्रकार देखें। बजट के साथ ये भी ध्यान रखें की आपको सोफा सेट का इस्तेमाल कितने साल तक करना है, इसकी मदद से आप सही मटेरियल से बने सोफा का चुनाव कर पाएंगे।
  • फैब्रिक- सोफा सेट का स्टाइल और साइज देखना जितना जरूरी होता है, उतना ही उसके फैब्रिक पर गौर करना भी। लेदर से बने सोफा लंबे समय तक आपका साथ निभा सकते हैं, साथ ही ये लिविंग रूम में एक रॉयल टच भी देने का काम करते हैं। लिनेन और वेलवेट फैब्रिक के साथ आने वाले सोफा सेट काफी क्लासी लगते हैं, और इस फैब्रिक के सोफे को साफ करना भी आसान होता है। 
  • रंग और क्वालिटी- जब आप स्टाइल और फैब्रिक के हिसाब से सोफा सेट को चुन लें उसके बाद रंग पर भी ध्यान दें। आज कल लाइट कलर वाले सोफा सेट काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, साथ ही ये आपके लिविंग रूम के लुक को भी अपग्रेड करते हैं। वहीं अगर आपने अपने लिविंग रूम की दीवारों को डार्क कलर से पैंट करवाया है तो लाइट शेड के सोफा सेट का चुनाव करें। इसके साथ ही सोफे की क्वालिटी और वो किस फ्रेम मटेरियल से बना है, इसपर भी खास ध्यान दें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

लिविंग रूम के लिए सोफे सेट का चुनाव करते वक्त क्या ध्यान रखें?

आप जब भी एक Sofa Set Design का चुनाव करें तो सबसे पहले कमरे के साइज को ध्यान में रखें। इसके बाद बजट, फैब्रिक और फ्रेम मटेरियल पर गौर करें।

बड़े साइज के लिविंग रूम के लिए कैसा सोफा ठीक रहेगा?

अगर आपका लिविंग रूम काफी बड़ा है या फिर मध्यम आकार का है तो आपको L Shape डिजाइन में आने वाले सोफा सेट का चुनाव करना चाहिए, ये बड़ी जगह में सुंदर लगते हैं। इसके साथ ही इसके आपके कमरे का लुक भी अपग्रेड होता है। वहीं सेक्शनल टाइप में आने वाले सोफे का चुनाव भी आप कर सकते हैं।

कमरे में सोफे सेट को कैसे लगाएं?

किसी भी प्रकार के सोफा सेट को कमरे में लगाने से पहले ध्यान रखें की वहां पर जगह की कमी न हो। जिस वॉल की तरफ आप सोफा लगाने वाले हैं, उसमें और आपके सोफे में पूरे 38 इंच तक की दूरी होनी चाहिए। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें की कॉफी टेबल आपके सोफे से 18 इंच की दूरी पर हो।

क्या सोफा सेट को रोज साफ करना चाहिए?

नहीं, जरूरी नहीं है कि आप अपने सोफे को हर रोज साफ करें। लेकिन हफ्ते में एक बार आप ऐसा कर सकते हैं। वहीं सोफे को कैसे साफ करना है, ये उसके फैब्रिक पर निर्भर करता है, इसलिए पहले आप अपने घर में पड़े सोफे के बारे में सही जानकारी लें उसके बाद ही उसको साफ करें।

You May Also Like