Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

बेहतरीन विकल्पों के साथ जानें स्प्लिट AC क्यों हैं विंडो एसी से ज्यादा कुशल?

अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि आखिर क्यों Split AC विंडो एसी के मुकाबले ज्यादा कुशल होते हैं तो हम इस सवाल का जवाब आपको यहां पर टॉप मॉडल्स के साथ देने वाले हैं।

Split AC Vs Window AC
Split AC Vs Window AC

जब बात एफिशिएंसी यानी ऊर्जा की बचत और बढ़िया ठंडक देने की हो, तो स्प्लिट एसी बाजी मार लेता है। आपको बता दें, स्प्लिट एसी में एडवांस कूलिंग तकनीक मौजूद होती है, जिससे यह कम समय में कमरे को ज्यादा ठंडा कर सकता है। साथ ही, इसमें इनवर्टर तकनीक का भी इस्तेमाल होता है, जो तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है जिससे बार-बार ऑन-ऑफ नहीं करना पड़ेगा। स्प्लिट एसी, खासकर इनवर्टर मॉडल वाले, बिजली की खपत को कम कर सकते हैं। यह चलते समय कम ऊर्जा का उपयोग करते हैं, जिससे बिजली का बिल भी कम आ सकता है। वहीं विंडो एसी लगातार हाई पावर पर चलता है, जिससे ज्यादा बिजली खर्च हो सकती है। स्प्लिट एसी की आउटडोर यूनिट बाहर लगी होती है, जिससे कमरे के अंदर बहुत कम शोर होता है। इसके विपरीत विंडो एसी एक ही यूनिट में होता है, जो कमरे में शोर करता है। साथ ही, स्प्लिट एसी का डिज़ाइन मॉडर्न और कॉम्पैक्ट हो सकता है, जो दीवार पर स्टाइलिश दिखता है और कम जगह लेता है। वहीं विंडो एसी खिड़की में फिट होता है, जिससे कमरा थोड़ा भरा हुआ दिख सकता है। स्प्लिट एसी में आजकल Wi-Fi कनेक्टिविटी, स्मार्ट सेंसिंग, एयर प्यूरीफायर जैसे कई सारे फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो विंडो एसी में कम ही देखने को मिलते हैं।

 इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर जा सकते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Voltas 1.4 Ton 3 Star, Inverter Split AC3 स्टार रेटिंग 4.0
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC ट्रिपल इनवर्टर3.9
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC गोल्डन फिन एवापोरेटर4.0
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split ACट्रिपल डिस्प्ले फीचर3.9
Hitachi 1.8 Ton 4 Star 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल 3.4
01

Voltas 1.4 Ton 3 Star, Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इस एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो कमरे के तापमान और गर्मी के अनुसार अपने पावर को एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है और परफॉर्मेंस भी बनी रहती है। साथ ही, Voltas की इस Split AC में 4 कूलिंग मोड दिए गए हैं जिन्हें आप रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं यानी जरूरत के हिसाब से एसी को अलग-अलग टन क्षमता में चला सकते हैं।1.4 टन की क्षमता वाले इस एसी को खासतौर पर 111 से 150 वर्ग फीट के मीडियम साइज रूम के लिए डिज़ाइन किया गया है। खास बात यह है कि यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस के टेम्परेचर में भी शानदार कूलिंग देने में सक्षम है। एनर्जी रेटिंग की बात करें तो यह 3 स्टार रेटिंग वाला एसी है जिसकी सालाना बिजली खपत लगभग 938.2 यूनिट है और इसका ISEER वैल्यू 3.80 है। इसमें मौजूद कॉपर कंडेंसर बेहतर हीट ट्रांसफर कर सकता है और मेंटेनेंस की जरूरत को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटी डस्ट फिल्टर, एंटी माइक्रोबियल प्रोटेक्शन, टर्बो मोड, स्लीप मोड, मेमोरी रीस्टार्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं जो आपके अनुभव को और भी बेहतर बना सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - ‎Voltas
  • क्षमता- 1.4 टन 
  • ऊर्जा दक्षता- 3.8 
  • नॉइज लेवल - ‎45 dB
  • वोल्टेज - ‎285 Volts
  • रंग - सफेद 

खासियत 

  • इसमें डस्ट फिल्टर मौजूद है। 
  • यह वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी बेहतर तरीके से काम करता है। 
  • इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का इस्तेमाल किया गया है। 
  • इसके साथ 0 साल की इन्वर्टर कंप्रेसर वारंटी मिलती है। 
  • 5 स्पीड फैन फंक्शन मौजूद है। 

खामियां 

  • यूजर ने इसके इंस्टॉलेशन सर्विस को सही नहीं बताया।

Voltas 1.4 Ton 3 Star, Inverter Split AC

Rs. 32490

Get This
02

Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

Check Price on Amazon

1.5 टन और 4-स्टार वाला यह स्मार्ट स्प्लिट AC आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें लगा ट्रिपल इनवर्टर और कंप्रेसर तापमान के अनुसार अपनी गति को अपने आप एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग में कोई समझौता नहीं होता। Haier की इस एसी में 7-in-1 कूलिंग मोड दिया गया है जो आपको 40% से 110% तक की कूलिंग क्षमता को नियंत्रित करने की सुविधा दे सकता है। इस एसी की खास बात यह है कि यह सुपरसोनिक कूलिंग के साथ आता है, जिससे सिर्फ 10 सेकेंड में जबरदस्त ठंडक मिल सकती है और वो भी 60 डिग्री सेल्सियस जैसी तेज गर्मी में भी। फ्रोस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक की मदद से आप सिर्फ एक बटन दबाकर एसी के अंदर की गंदगी, बदबू और बैक्टीरिया को 21 मिनट में साफ कर सकते हैं । वहीं, इस एसी की ISEER रेटिंग 4.45 है और यह 913 यूनिट वार्षिक ऊर्जा खपत करता है, जो इसे ऊर्जा दक्ष और किफायती बनाता है। साथ ही इसमें Wi-Fi सुविधा और ऑटो क्लीन की सुविधा भी मौजूद है। 

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - ‎Voltas
  • क्षमता- 1.5 टन 
  • मटेरियल - प्लास्टिक और मेटल 
  • नॉइज लेवल - ‎42 dB
  • वोल्टेज - ‎‎50 Volts
  • रंग - सफेद

खासियत 

  • 4-वे स्विंग में आता है। 
  • इसमें एंटी बैक्टीरियल फिल्टर मौजूद है। 
  • डिह्यूमिडिफायर जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं। 
  • मानसून के मौसम के लिए भी बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। 
  • 20 मीटर तक का लंबा एयर-फ़्लो दिया गया है। 

खामियां 

  • यूजर ने असेंबली क्वालिटी सही नहीं बताया। 

Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

Rs. 39999

Get This
03

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Check Price on Amazon

यह Lloyd का एसी 1.5 टन क्षमता वाला है, जो कि 160 वर्गफुट तक के मध्यम आकार के कमरे के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें इन्वर्टर तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिससे यह कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार खुद को एडजस्ट कर सकता है। इससे बिजली की बचत भी होती है और कूलिंग भी बेहतर मिल सकती है। इसमें 5-in-1 कूलिंग मोड दिए गए हैं, जिससे आप कमरे की जरूरत के हिसाब से इसे 30% से 110% तक के टन में चला सकते हैं। इसका मतलब है कि चाहे गर्मी कम हो या तेज, यह एसी हर परिस्थिति में बेहतरीन परफॉर्म कर सकता है। स्पेशल फीचर्स की बात करें तो, इसमें गोल्डन फिन एवापोरेटर, एंटी वायरल फिल्टर और PM 2.5 एयर फिल्ट जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं जो हवा को साफ और ताजगीभरी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह एसी 52°C जैसी तेज गर्मी में भी ठंडक देने में सक्षम है। इसमें मौजूद 100% कॉपर कॉइल्स इसे ज्यादा टिकाऊ बनाते हैं और कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है। साथ ही, यह स्टेबलाईजर फ्री संचालन को सपोर्ट करता है। ISEER रेटिंग 3.84 है जो इसे 3 स्टार एनर्जी रेटेड बनाता है।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - Lloyd
  • क्षमता- 1.5 टन
  • मटेरियल - प्लास्टिक और मेटल 
  • नॉइज लेवल - ‎32 dB
  • वोल्टेज - ‎‎230 Volts
  • रंग - सफेद

खासियत

  • इसमें टर्बो कूल फीचर मौजूद है। 
  • इसका Annual Energy Consumption 956.79 यूनिट है। 
  • इसमें स्वच्छ फ़िल्टर संकेत मौजूद है। 
  • इसमें R32 गैस का इस्तेमाल हुआ है। 
  • यह लो गैस को पता लगा सकते हैं।  

खामियां 

  • यूजर ने एसी का प्रदर्शन सही नहीं बताया है।

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Rs. 34490

Get This
04

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Check Price on Amazon

1.5 टन क्षमता वाली इस एसी की कूलिंग पावर 17100 BTU है और यह उच्च तापमान जैसे 52°C तक में भी सही ढंग से काम कर सकता है। इसका इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर बिजली की बचत करता है और कमरे को जल्दी ठंडा कर सकता है। Daikin की इस AC में कई सारी आधुनिक तकनीकें छिपी हैं जैसे, इसमें ड्यू क्लीन तकनीक मौजूद है जिसकी मदद से यह स्वयं अपनी सफाई करता है जिससे हाइजीन बना रहता है और साथ ही ट्रिपल डिस्प्ले फीचर से आपको एक साथ बिजली खपत का प्रतिशत, कमरे का तापमान और एरर कोड की जानकारी मिल सकती है। आपको बता दें, इसमें मौजूद PM 2.5 फिल्टर वायु को शुद्ध करने में मदद करता है और धूल व प्रदूषण को दूर रख सकता है। इसके अलावा, 3D एयरफ्लो कमरे में हर कोने तक एकसमान ठंडक पहुंचा सकता है और पावर चील मोड गर्मी के दिनों में बेहद तेज़ी से ठंडक दे सकता है। ऊर्जा दक्षता की बात करें तो यह AC 3-स्टार BEE रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की अच्छी खासी बचत हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड -Daikin
  • क्षमता- 1.5 टन
  • ऊर्जा दक्षता- 3 स्टार  
  • नॉइज लेवल - ‎‎35 dB
  • वोल्टेज - ‎‎230 Volts
  • रंग - सफेद

खासियत 

  • इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है 
  • यह ज्यादा टिकाऊ और कम मेंटेनेंस वाला है।
  • इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस मौजूद है। 
  • यह फास्ट कूलिंग देता है। 
  • इसमें अलग से स्टेबलाईजर की जरूरत नहीं होती है। 

खामियां 

  • यूजर ने सर्विस क्वालिटी सही नहीं बताई है।

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Rs. 37990

Get This
05

Hitachi 1.8 Ton 4 Star

Check Price on Amazon

बड़े कमरे के लिए एक भरोसेमंद, पॉवरफुल और एनर्जी एफिशिएंट एसी की तलाश में हैं, तो Hitachi का 1.8 टन 4-स्टार स्प्लिट AC आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी एक्सपेंडेबल तकनीक और हीटिंग एंड कूलिंग फंक्शन इसे खास बनाते हैं, जो न केवल गर्मियों में ठंडी हवा दे सकता है, बल्कि सर्दियों में भी गर्म हवा से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस AC में इन्वर्टर कम्प्रेसर लगा है जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपने आप पॉवर एडजस्ट कर लेता है, जिससे बिजली की बचत भी हो सकती है। इसका एनुअल एनर्जी कंजम्पशन सिर्फ 1101.16 यूनिट है, जो इसे 4-स्टार रेटिंग के साथ एनर्जी एफिशिएंट बनाता है। Penta Sensor Technology के साथ यह एसी लगातार स्मार्टली काम करता है और हर मौसम में परफॉर्मेंस बनाए रखता है। साथ ही, 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के कारण यह AC न केवल बेहतर कूलिंग दे सकता है बल्कि इसे मेंटेन करना भी आसान हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - Hitachi
  • क्षमता- 1.8 टन
  • ऊर्जा दक्षता- 4.5   
  • नॉइज लेवल - ‎‎‎35 dB
  • वोल्टेज - ‎‎230 Volts
  • रंग - सफेद

खासियत

  • 52°C तक के तापमान में भी स्मूथ कूलिंग कर सकता है। 
  • कमरे में शांति और ताजगी बनाए रखता है। 
  • इसमें फिल्टर क्लीन इंडिकेटर मौजूद है
  • यह पर्यावरण के अनुकूल है। 
  • यह एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट बन सकता है।

खामियां 

  • यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।

Hitachi 1.8 Ton 4 Star

Rs. 58240

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

स्प्लिट एसी और विंडो एसी मेंटेनेंस के मामले में कैसे अलग हैं?

स्प्लिट एसी को विंडो एसी की तुलना में अधिक नियमित मेंटेनेंस की आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि विंडो एसी में केवल एक यूनिट होती है, इसलिए इसकी सर्विसिंग और रखरखाव आमतौर पर आसान होता है।

क्या स्प्लिट एसी बड़े कमरों के लिए बेहतर हैं?

हां, यह माना गया है कि Split AC बड़े कमरों के लिए बढ़िया होते हैं और यह अच्छे तरीके से कमरे को ठंडक प्रदान कर सकते हैं।

ऊर्जा दक्षता के मामले में, दोनों में से कौन सा बेहतर है?

अगर बात करें, ऊर्जा दक्षता के बारे में तो स्प्लिट एसी आमतौर पर ऊर्जा दक्षता के मामले में बेहतर माने गए हैं।

You May Also Like