Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

इन्वर्टर Refrigerators क्यों हैं ऊर्जा दक्षता के चैंपियन? जानिए विकल्पों के साथ विस्तार से

इन्वर्टर Refrigerators में लगा वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर कूलिंग की मांग के हिसाब से अपनी स्पीड को करता है सेट। बिजली की कम खपत के साथ इनकी लाइफ भी रहती है ज्यादा। जानिए क्यों ये आपके लिए हो सकते हैं सही पसंद और साथ ही देखिए बड़े ब्रांड्स के कुछ विकल्पों को।

इन्वर्टर Refrigerators क्यों होते हैं ऊर्जा कुशल?
इन्वर्टर Refrigerators क्यों होते हैं ऊर्जा कुशल?

सामान्य रेफ्रिजरेटर से तुलना की जाए तो इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले विकल्पों को ज्यादा ऊर्जा कुशल माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि ये वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर से लैस होते हैं जो कम और स्थिर स्पीड पर चलता है और कूलिंग की जरूरत के हिसाब से अपने संचालन को सेट करता है। Inverter Fridge ज्यादा ऊर्जा खपत करने वाले सामान्य कंप्रेसर की ऑन-ऑफ साइकिल से बचकर एक समान तापमान बनाए रखते हैं और काफी बेहतर तरह से काम करते हैं। शायद यही वजह है कि आजकल मार्केट में मिलने वाले लगभग सभी ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर में आपको इनवर्टर टेक्नोलॉजी ही देखने मिलेगी। LG, Samsung, Godrej, Whirlpool और IFB समेत अन्य भरोसेमंद ब्रांड्स इनवर्टर टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देते हैं। वहीं, ये ब्रांड्स कंप्रेसर पर 10 से 20 साल की वारंटी भी देते हैं। इसके अलावा, यह टेक्नोलॉजी स्मार्ट सुविधाओं और सटीक कूलिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह आपके लिए भी एक भरोसेमंद पंसद बन जाते हैं। 

समझिए इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर की खासियतों को

आपने यह तो समझ लिया कि इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल क्यों होते हैं लेकिन उनकी अन्य खासियतें कुछ इस प्राकरा हो सकती हैं:

  • वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर- सामान्य ‘ऑन-ऑफ’ मोटर के विपरीत, इन्वर्टर कंप्रेसर कूलिंग की मांग के आधार पर अपनी स्पीड को बढ़ाता या घटाता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि केवल आवश्यक ऊर्जा की सटीक मात्रा का उपयोग हो।
  • ऊर्जा कुशलता- सामान्य कंप्रेसर के विपीरीत ये बिजली की खपत को 30-50% तक कम कर सकते हैं।
  • शांत संचालन- क्योंकि इनका कंप्रेसर बार-बार चालू और बंद होने के बजाय धीमी, स्थिर गति से चलता है, इसलिए ये रेफ्रिजरेटर शांत होते हैं।
  • तापमान नियंत्रण- मोटर की स्पीड का जरूरत के हिसाब से सेट होना तापमान में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव को रोकता है, जिससे भोजन काफी लंबे समय तक ताजा रह सकता है।
  • बिना स्टेबलाइजर संचालन- अधिकांश आधुनिक इन्वर्टर मॉडल बार-बार होने वाले वोल्टेज उतार-चढ़ाव को संभालने के लिए बनाए जाते हैं, जिससे स्टेबलाइजर की आवश्यकता खत्म हो जाती है (एक सीमित वोल्टेज रेंज में)।
  • टिकाऊ क्वालिटी- बार-बार चालू-बंद नो होने की वजह से फ्रिज की लाइफ भी बढ़ती है और ये लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रह सकते हैं।

तो आइए अब नजर डालते हैं इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों पर जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं।

ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

01

Whirlpool 235 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

235 लीटर की क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर व्हर्लपूल ब्रांड का है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स वाले इस रेफ्रिजरेटर को आसानी से ऑल सीजन, शेफ, डेजर्ट, पार्टी और डीप फ्रीजर मोड पर सेट कर सकेंगे। Intellisense इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह रेफ्रिजरेटर कूलिंग को इंटर्नल लोड के हिसाब से सेट करता है और साथ ही ऊर्जा की खपत को कम करता है। इसे आप 160v-260v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Whirlpool रेफ्रिजरेटर की 6th सेंस न्यूट्रीलॉक टेक्नोलॉजी आपको फल-सब्जियों में मौजूद विटामिन को 2 गुना अधिक समय तक सुरक्षित रख सकती है। इसी के साथ माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी बैक्टेरिया की बढ़त को 99% तक रोक सकती है। इसके फ्रेशोनाइजर के अंदर मौजूद पेटेंटेड जियोलाइट फलों और सब्जियों द्वारा छोड़े गए अतिरिक्त एथिलीन को सोख लेता है, जिससे उनको अत्यधिक पकने से रोका जा सकता है। अगर बात की जाए स्टोरेज की तो इसमें आपको 3 रैक्स, 1 वेजिटेबल बास्केट और 4 शेल्फ मिलेंगे। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 181 लीटर और फ्रीजर क्षमता 54 लीटर है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.5D x 56.4W x 158.7H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 235 लीटर
  • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
  • कलर- रैडिएंट स्टील
  • मॉडल- ‎IF INV 278 RADIANT STEEL
  • ऊर्जा खपत- ‎215 Kilowatt Hours Per Year
  • विशेषता- फ्रॉस्ट फ्री
  • वोल्टेज- ‎230 Volts
  • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खूबियां

  • इसका कूलिंग रिटेंश 12 घंटे तक का है जिसमें बिजली जाने के बाद भी ठंडक बनी रह सकती है।
  • इसके बॉटल स्पेस में 2 लीटर क्षमता वाली 4 बोतलों को रखा जा सकता है।
  • इसके शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिसपर करीब 240 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है।
  • इसमें रखी बोतलें करीब 40% तक तेजी से ठंही हो सकती हैं।
  • इसमें आप करीब 85 मिनट तक के अंदर बर्फ जमा सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा

Whirlpool 235 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

Rs. 24990

Get This
02

Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर सैमसंग ब्रांड का है जो, अपनी ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आपको शानदार कूलिगं व प्रदर्शन का अनुभव करा सकता है। 236 लीटर की क्षमता और 3 एनर्जी स्टार रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें लगा Digital Inverter कंप्रेसर बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान करता है, साथ ही 50% कम बिजली की खपत कर सकता है। इसक ताजा खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर है। इस Samsung Fridge की खासियत है कि जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। वहीं, सिर्फ एक टच से, पावर कूल फ्रिज में ठंडी हवा फेंककर सामान या पेय पदार्थों को ठंडा कर सकता है। स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर सुविधा के साथ यह बिजली कटौती के दौरान भी चलते रह सकता है, जिससे आपका खाना हमेशा ताजा रहता है। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी नमी के स्तर को 70% तक बनाए रखकर भोजन को सही परिस्थितियों में ताजा रख सकती है। मॉइस्टफ्रेश ज़ोन, खराब होने वाले खाद्य पदार्थों के लिए सही ह्यूमिडिटी बनाए रखने के लिए नमी के स्तर को सेट करता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 3 शेल्फ और 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिलेगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 236 लीटर
  • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
  • कलर- एलिगेंट आइनॉक्स
  • मॉडल- ‎RT28C3733S8/HL
  • ऊर्जा खपत- ‎229 Kilowatt Hours Per Year
  • बॉटल काउंट- 5
  • शोर स्तर- 42db
  • वोल्टेज- 230 Volts

खूबियां

  • ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट बैक्टेरिया की बढ़त को रोकेगी।
  • इसे 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है।
  • दरवाजा सही समय से बंद न होने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
  • ईज़ी साइड शेल्फ की मदद से आप अपनी मनचाही चीज को जल्दी से ढूंढ सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी स्टोरेज क्षमता कम लगी

Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator

Rs. 25490

Get This
03

LG 242 L, 2 Star, Smart Inverter Compressor, Multi Air Flow, Frost-Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

एलजी का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 242 लीटर की क्षमता और 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। इसमें लगा स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बेहतर बचत करने में मदद करेगा और साथ ही कम शोर स्तर के साथ भी काम करेगा। इसका अच्छा कूलिंग सिस्टम खाने की ताजगी बनाए रखते हुए तेज कूलिंग करने के लिए अच्छी सही तरह से डीफ्रॉस्टिंग सुनिश्चित करेगा। LG के इस रेफ्रिजरेटर की ताजा खाना रखने की क्षमता 180 लीटर और फ्रीजर क्षमता 62 लीटर है। इसे आप 100v-310v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की मल्टी एयर फ्लो सुविधा यह सुनिश्चित करेगी की पूरे फ्रिज में एक समान रूप से कूलिंग हो और अंदर रखी चीजें जल्दी ठंडी हो जाएं। इसके तीनों शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जिनपर आसानी से 175 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है। इस फ्रिज में लगी डोर बास्केट को साफ करना आसान है और इस वजह से खाना लंबे समय तक साफ व ताजा बना रहेगा। अगर बात की जाए डिजाइन की तो इसकी चमकदार फिनिश वाली मेटल बॉडी आपके किचन को भी आलीशान लुक दे सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.9D x 58.5W x 147.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 242 लीटर
  • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
  • कलर- शाइनी स्टील
  • मॉडल- ‎GL-N292DPZY
  • ऊर्जा खपत- ‎267 Kilowatt Hours Per Year
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • वॉटेज- ‎70 Watts
  • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट

खूबियां

  • यह 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
  • इसकी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।
  • इसका फ्रेश ओ जोन डीफ्रॉस्टिंग का समय बचाता है।
  • यह बिजली जाने पर घर के इन्वर्टर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ऐंटी रैट बाइट कंप्रेसर को चूहों से बचाकर रखेगा।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।


पकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

LG 242 L, 2 Star, Smart Inverter Compressor, Multi Air Flow, Frost-Free Double Door Refrigerator (GL-N292DPZY, Shiny Steel, Smart Connect & Moist ‘N’ Fresh)

Rs. 24490

Get This
04

IFB Smart Choice 241L 3 Star Tru Convertible 10-in-1 Advanced Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह IFB ब्रांड का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी क्षमता 241 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसमें आपको 10 कन्वर्टेबल मोड मिलेंगे (नॉर्मल, टर्बो फ्रीज, टर्बो कूल, आइसक्रीम, पावर सेवर, माइल्ड फ्रीज, बेवरेज+, फ्रिज+ मैरिनेड+ और डेयरी+); जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। यह रेफ्रिजरेटर बड़ी साइज की बोतलों को रखने के लिए भरपूर जगह के साथ आता है और इसकी  इसकी 360 डिग्री कूलिंग रेफ्रिजरेटर के हर कोने में एक जैसी और लगातार कूलिंग करने का काम करती है। इस वजह से अंदर रखा खाना लंबे समय तक ताजा रह सकता है। अगर बिजली की कटौती होती है तो इसे आप घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें कीटाणू नहीं पनपेंगे। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 4 रैक्स, 1 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिलेंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 67D x 59.4W x 154H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- IFB
  • क्षमता- 241 लीटर
  • कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट फ्रीजर ऑन टॉप
  • कलर- मेटल ब्लैक
  • मॉडल- ‎Eco-Cool IFBFF-2913DKSET
  • सालाना ऊर्जा खपत- ‎223 Kilowatt Hours Per Year
  • वोल्टेज- ‎220 Volts (AC)
  • डोर ओरिएंटेशन- राइट
  • शेल्फ टाइम- टफेंडग्लास

खूबियां

  • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 177 लीटर और फ्रीजर क्षमता 64 लीटर है।
  • इसके XL बॉटल बिन में 2.25 लीटर की 3 बोतलें रखी जा सकती हैं।
  • सीमित वोल्टेज रेंज में यह बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल हो सकता है।
  • इसमें हिडेन डोर लॉक की सुविधा दी गई है।
  • ऐक्टिव डिओड्राइजर की वजह से इसके अंदर दुर्गंध नहीं फैलेगी।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा

IFB Smart Choice 241L 3 Star Tru Convertible 10-in-1 Advanced Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

Rs. 25990

Get This
05

Godrej 308 L 2 Star | 4-In-1 Convertible Technology | AI Powered | 360 Cooling | 95%+ Food Surface Disinfection | Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह 308 लीटर क्षमता वाला Godrej का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। इसमें दिया गया एक इंटेलिजेंट और ऊर्जा कुशल इन्वर्टर कंप्रेसर, न केवल शांत है बल्कि एक वैरिएबल स्पीड वाला कंप्रेसर भी है, क्योंकि यह रेफ्रिजरेटर के संचालन के अनुसार कूलिंग को सेट करता है। यह Double Door Fridge 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। यह एक AI संचालित रेफ्रिजरेटर है जिसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 243 लीटर और फ्रीजर क्षमता 65 लीटर है। इसकी Nano Shield टेक्नोलॉजी खान को किटाणुओं से दूर रखने में मदद करती है। इसमें आपको स्टोरेज के लिए 3 रैक्स और 3 शेल्फ मिल जाएंगे, जिसकी वजह से इसमें काफी सारा खाना स्टोर किया जा सकता है। इसमें दी गई एआई टेक्नलॉजी स्मार्ट डीफ्रॉस्ट, फोड स्टोरेज और इस्तेमाल के लिहाज से इसके संचलान को सेट करती है। फार्म फ्रेशन्स टेक्नोलॉजी के साथ इसमें रखी फल-सब्जियां करीब 30 दिनों तक ताजा बनी रह सकती हैं। पेंटेंट Shower टेक्नोलॉजी के साथ पूरे फ्रिज में एक समान रूप से ठंडक सुनिश्चित होती है। 4-इन-1 कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी से लैस यह रेफ्रिजरेटर रेगुलर, ऐक्स्ट्रा वेज, हॉलिडे औ एफिशिएंसी मोड पर सेट किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 67.6D x 65.2W x 167H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Godrej
  • क्षमता- 308 लीटर
  • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
  • कलर- स्टील रश
  • मॉडल- RF EON 331B RCIT ST RH
  • सालाना ऊर्जा खपत- ‎276 Kilowatt Hours Per Year
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
  • डोर ओरिएंटेशन- राइट

खूबियां

  • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी रखा जा सकता है
  • इसकी बॉटल शेल्फ में 2.25 लीटर की बोतलें भी आसानी से फिट हो सकती हैं
  • इसके बड़े शेल्फ पर चौड़े बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है
  • इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 34 लीटर की है
  • इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से नाखुश हैं

Godrej 308 L 2 Star | 4-In-1 Convertible Technology | AI Powered | 360 Cooling | 95%+ Food Surface Disinfection | Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

Rs. 29990

Get This

अब समझिए इन सभी ऊर्जा कुशल इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर

आपने इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस रेफ्रिजरेटर के विकल्प तो देख लिए लेकिन इन सभी के बीच का अंतर समझने में यह तालिका आपकी मदद कर सकती है:

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

ऊर्जा कुशलता

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

Samsung

235 लीटर

3

इंटेलिसेंस

Whirlpool

236 लीटर

3

डिजिटल

LG

242 लीटर

2

स्मार्ट

IFB

241 लीटर

3

एडवांस्ड

Godrej

308 लीटर

2

इंटेलिजेंट

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या वाकई में इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?

हां, इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर वाकई में पारंपरिक (नॉन-इन्वर्टर) रेफ्रिजरेटर की तुलना में 30-40% तक अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं। ये कंप्रेसर की गति को लोड के अनुसार सेट करते हैं, बार-बार बंद-चालू नहीं होते, जिससे बिजली की खपत कम होती है, वे लंबे समय तक चलते हैं, और बहुत शांत रहते हैं।

किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं?

आपको LG, Samsung, Godrej, Whirlpool और IFB समेत अन्य ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं। इनकी Inverter Technology बिजली की बचत के साथ कूलिंग को जरूरत के अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे कंप्रेसर की उम्र बढ़ती है। ये ब्रांड्स फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए एडवांस फीचर्स और लंबी वारंटी का भरोसा भी देते हैं।

क्या इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर की कीमत बहुत ज्यादा होती है?

इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत साधारण मॉडल से थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन यह कोई बहुत बड़ा अंतर नहीं है। टेक्नोलॉजी में निवेश के कारण यह 10-15% महंगा हो सकता है। हालांकि, इसकी कम बिजली खपत और कंप्रेसर की लंबी उम्र (अक्सर 10-20 साल की वारंटी) से होने वाली बचत इसे लंबे समय में सस्ता बनाती है।

You May Also Like