जब भी बात आती है अपने बजट के हिसाब से रेफ्रिजिरेटर चुनने की तो मार्केट में मिलने वाले तमाम विकल्पों में से Whirlpool, Godrej और Haier तीन लोकप्रिय नाम हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि बजट के हिसाब से सबसे स्मार्ट चॉइस कौन-सा साबित होगा। तीनों ही ब्रांड के पास अलग-अलग बजट में फिट होने वाले रेफ्रिजरेटर आपको देखने मिल जाएंगे। व्हर्लपूल के रेफ्रिजरेटर मुख्य रूप से एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जैसे कि 6th Sense Technology और MicroBlock, जो बेहतर और लंबे समय तक खाने की ताजगी सुनिश्चित करते हैं। यह कन्वर्टिबल मोड्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। दूसरी तरफ हायर के रेफ्रिजरेटर इनोवेशन और सुविधा-आधारित फीचर्स पर ज़ोर देते हैं। इनकी सबसे लोकप्रिय विशेषता है '1 Hour Icing Technology' जो तेज़ी से बर्फ जमाती है, और बॉटम माउंटेड रेफ्रिजरेटर डिज़ाइन जो फ्रिज के हिस्से को ऊपर लाकर झुकने की जरूरत को कम करती है। वहीं, गोदरेज पर्यावरण के अनुकूल रेफ्रिजरेंट्स और टर्बो कूलिंग जैसी सुविधाओं के साथ एक विश्वसनीय और टिकाऊ रेफ्रिजरेटर प्रदान करता है, खासकर डायरेक्ट-कूल और सिंगल-डोर सेगमेंट में। यह एडवांस कैपिलेरी टेक्नोलॉजी और जंबो वेजिटेबल ट्रे जैसे फीचर्स पर भी ध्यान देता है। तीनों ही ब्रांड के पास अलग-अलग बजट में फिट होने वाले रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं जो जरूरत के हिसाब से आपके लिए स्मार्ट चॉइस साबित हो सकते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं तीनों ही ब्रांड के रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों पर।
ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
