व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर अपनी खास इंटेलिफ्रेश कूलिंग सुविधा के लिए काफी पसंद किए जाते हैं जो फल-सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स और बचे हुए खाने को लंबे समय तक ताजा रखने का काम करती है। यह टेक्नोलॉजी डिओड्राइजर के साथ फ्रिज में रखी चीजों की गंध को आपस में मिलने से रोकती है जिसकी वजह से वे समय से पहले खराब नहीं होतीं। इसी के साथ जिओलाइट टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों की नमी को बनाए रखते हुए उन्हें सड़ने से भी रोकती है। इंटेलिफ्रेश टेक्नोलॉजी की एक खास बात है कि यह अंदर रखी चीजों, आपके इस्तेमाल और बदलते मौसम के हिसाब से कूलिंग को स्वचालित रूप से सेट करती है जिससे आपकी मेहनत बचती है और हर तरह से लंबे समय तक ताजगी सुनिश्चित होती है। इस सुविधा के साथ आने वाले व्हर्लपूल के डबल डोर रेफ्रिजरेटर का हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होता है और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इन्हें ऊर्जा कुशल बनाने का काम करती है।
कैसे इंटेलिफ्रेश कूलिंग वाले रेफ्रिजरेटर सामान्य विकल्पों से बेहतर हो सकते हैं?
- खाने की कम बर्बादी: इन रेफ्रिजरेटर का सबसे बड़ा फायदा है कि इनमें स्टोर की गई चीजें करीब 15 दिनों तक ताज़ा रह सकती हैं, जो आपको सामान्य मॉडलों में देखने को नहीं मिलेंगी। इस वजह से खाने की कम-से-कम बर्बादी सुनिश्चित होगी और उन्हें न चाहते हुए भी फेंकना नहीं होगा।
- तेज़ व हाइजीनिक कूलिंग: इनमें कूलिंग भी तेज़ी से होगी और आपको कम समय में ठंडा पानी और बर्फ मिल जाएगी। वहीं, ये फ्रिज को साफ़-सुथरा बनाए रखने का भी काम करते हैं और इनमें दुर्गंध व बैक्टीरिया जमा होने की परेशानी नहीं होती है।
- डेयरी प्रोडक्ट्स की ताज़गी: सामान्य रेफ्रिजरेटर में रखे डेयरी प्रोडक्ट्स काफ़ी जल्दी ख़राब हो जाते हैं और बदलते मौसम में यह समस्या काफ़ी आम होती है। हालांकि, इंटेलिफ्रेश सुविधा वाले व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर में उन्हें करीब 7 दिनों तक ताज़ा रखा जा सकता है।
- ऊर्जा की बचत: ये फ्रिज ऊर्जा की बचत भी करते हैं और इनके साथ बिजली का बिल बढ़ने की चिंता नहीं करनी होगी।
