जब भी हम बात करते हैं ज्यादा स्टोरेज क्षमता, एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर कूलिंग और ऊर्जा कुशल संचालन का अनुभव कराने वाले फ्रिज की तो डबल डोर मॉडल्स को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन सवाल उठता है कि कौन-सा डबल डोर रफ्रिजरेटर सबसे अच्छी पसंद हो सकता है? किसी एक ब्रांड के या किसी एक विशेष मॉडल को सबसे अच्छा कहना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह कहा जा सकता है कि इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, सही स्टोरेज क्षमता, मजबूत कांच से बने शेल्फ, स्टेबलाइजर फ्री संचालन और अन्य आधुिनक सुविधाओं से लैस Double Door Refrigerator को एक स्मार्ट पसंद कहा जा सकता है। ज्यादातर बड़े ब्रांड्स के डबल डोर मॉडल्स में आपको यह सुविधाएं देखने मिल सकती हैं। अगर हम बात करें डबल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए लोकप्रिय ब्रांड्स की तो इस सूची में हायर, व्हर्लपूल, एलजी, सैमसंग और Godrej जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। तो आइए अब से इन सभी ब्रांड्स के बीच का अंतर समझने के लिए इनकी खासियतों को जानते हैं।
डबल डोर रेफ्रिजरेटर के लोकप्रिय 5 ब्रांड्स की खासियतें
- हायर (Haier)- इस ब्रांड के डबल डोर रेफ्रिजरेटर अपने नीचे की तरफ दिए गए फ्रीजर वाली डिजाइन के कारण काफी पसंद किए जाते हैं। ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस ये फ्रिज 5-इन-1 या 8-इन-1 कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिन्हें अलग-अलग मोड्स पर सेट किया जा सकता है। हायर के डबल डोर रेफ्रिजरेटर कम समय में बर्फ भी जमा सकते हैं और इन्हें एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आपको करीब ₹20,000-₹50,000 तक की रेंज में मिल सकते हैं।
- व्हर्लपूल (Whirlpool)- अपनी 6th सेंस इंटेलीफ्रेश टेक्नोलॉजी के लिए लोकप्रिय व्हर्लपूल के Double Door रेफ्रिजरेटर खाने को करीब 15 दिनों तक ताजा रख सकते हैं। इनमें भी आपको अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड्स की सुविधा मिल जाएगी। माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी के कारण बैक्टेरिया को 99% तक पनपने से रोकने में मदद मिलेगी। ये करीब ₹25,000-₹60,000 तक की रेंज में मिल सकते हैं।
- एलजी (LG)- अपने ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के लिए पसंद किए जाने वाले एलजी के डबल डोर रेफ्रिजरेटर शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकते हैं। इनकी डोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी पूरे Fridge में ठंडक को एक समान स्तर पर बनाकर रख सकती है। करीब ₹25,000-₹65,000 की रेंज में आने वाले इस ब्रांड के मॉडल्स की खासियत है कि जरूरत पड़ने पर इनके फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है और स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा दिक्कतों का पता लगाने में मदद कर सकती है।
- सैमसंग (Samsung)- करीब ₹30,000-₹60,000 तक की रेंज में आने वाले एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस सैमसंग के डबल डोर रेफ्रिजरेटर एक ऊर्जा कुशल पसंद हो सकते हैं। इनमें मिलने वाली ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी नमी को 70% तक बनाए रख सकती है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रहता है। इनकी पावर कूल व फ्रीज सुविधा कूलिंग क्षमता को बढ़ा सकती है और AI एनर्जी मोड बिजली की बचत करने में मददगार हो सकता है।
- गोदरेज (Godrej)- इस ब्रांड के डबल डोर रेफ्रिजरेटर में AI टेक्नोलॉजी मिलती है, जो कूलिंग को जरूरत के हिसाब से ऑटोमैटिक रूप से सेट कर सकती है। कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी वाले ये रेफ्रिजरेटर ठंडक को एक स्तर पर बनाकर रख सकते हैं। इनमें आपको 6-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स की सुविधा मिल जाएगी और एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इन्हें ऊर्जा कुशल बनाती है। अगर हम बात करें कीमत की तो ये करीब ₹19,000-₹50,000 तक की रेंज में मिल सकते हैं।
आइए अब नजर डालते हैं इन्हीं सब ब्रांड्स के डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्पों पर।
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
