8 किलोग्राम क्षमता में घर के लिए फ्रंट लोड वॉशिंग सही रहेगी या टॉप लोड? अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल आ रहा है, तो इसका जवाब आपको इस लेख में मिल सकता है। साथ ही टॉप लोड और फ्रंट लोड दोनों ही मॉडल कुछ विकल्प देखने को मिल जाएंगे, जिससे आपको अपने घर के लिए उपयुक्त विकल्प चुनने में आसानी हो सकती है। दरअसल, दोनों ही प्रकार की मशीनों के अपने-अपने फायदे हैं, जो आपकी जरूरत, बजट और उपयोग पर निर्भर करती हैं। फ्रंट लोड Washing Machine अपनी बेहतर सफाई, कम पानी और बिजली की खपत व कपड़ों की कोमल धुलाई के लिए जानी जाती हैं। यह मुलायम फैब्रिक और भारी कपड़ों को भी प्रभावी ढंग से साफ करती है। वहीं टॉप लोड मशीन उपयोग में आसान, किफायती और तेज वॉश साइकिल के लिए लोकप्रिय हैं। इसमें कपड़े डालना और निकालना सुविधाजनक होता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें झुकने में परेशानी होती है। सिर्फ यही नहीं, टॉप लोड मॉडलों में आपको सेमी और फुली दोनों तरह की मशीनों के विकल्प मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपने घर की जरूरत के हिसाब से फ्रंट और टॉप लोड मशीन में से कोई भी मॉडल चुन सकते हैं। आइए देखते हैं 8 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड और फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के कुछ मशहूर विकल्प-
Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on Amazon8 Kg क्षमता के साथ हायर ब्रांड का 525 मिमी का सुपर ड्रम बड़े परिवार के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। बड़ा ड्रम ज्यादा कपड़े एक साथ धोने की सुविधा देता है, जिससे बार-बार वॉश करने की जरूरत कम होती है। इस वॉशिंग मशीन की इन्वर्टर मोटर तकनीक ऊर्जा दक्षता और टिकाऊ प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। यह मोटर पारंपरिक मोटर की तुलना में कम बिजली खपत करती है, कम शोर करती है और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देती है। इसका प्यूरीस्टीम हाइजिन वॉश कपड़ों को गहरी सफाई प्रदान करता है। भाप की मदद से 99% तक जर्म्स और एलर्जन्स को खत्म किया जा सकता है, जिससे कपड़े अधिक हाइजीनिक बनते हैं। इसकी डुअल स्प्रे टेक्नोलॉजी हर वॉश साइकिल के बाद ड्रम और डोर गैस्केट को पानी के तेज स्प्रे से साफ करती है। इससे डिटर्जेंट का अवशेष, गंदगी और लिंट जमा नहीं होते, ड्रम अधिक स्वच्छ रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- हायर
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.04 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- वाट क्षमता- 1800 वाट
- मॉडल- HW80-IM12929C
- फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोडिंग
- नॉइज लेवल- 75 डेसिबल
खूबियां
- इसमें अलग-अलग प्रकार के कपड़ों की धुलाई के लिए 15 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं।
- LED डिस्प्ले के साथ स्मार्ट कंट्रोल पैनल मशीन को इस्तेमाल करना बेहद आसान बनाता है।
- इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सूखने में मदद करती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह मशीन तेज आवाज करती है।
Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine
Rs. 28990
Bosch 8 kg, 5 Star, AI Active Water+, Anti-Tangle, Anti-Wrinkle Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
Check Price on Amazonबॉश ब्रांड की यह फुली-ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन AI एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक के साथ आती है, जो कपड़ों के लोड के अनुसार पानी की मात्रा को अपने आप एडजस्ट करती है। इससे बेहतर वॉश क्वालिटी मिलती है और पानी व बिजली दोनों की बचत होती है। इसकी 8 किलोग्राम की कैपेसिटी बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त है। इसमें आप एक बार में ज्यादा कपड़े, बेडशीट, चादर या तौलिए आसानी से धो सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। यह मशीन 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जो हर प्रकार के कपड़ों के लिए उपयुक्त है। वहीं इसकी 1400 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों से अधिक पानी निकालकर उन्हें जल्दी सुखने में मदद करती है। साथ ही, मोटर में कॉपर वाइंडिंग दी गई है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी उम्र सुनिश्चित करती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में रस्ट-रेसिस्टेंट स्टेनलेस स्टील ड्रम दिया गया है, जो जंग से सुरक्षित और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। वहीं इसका दरवाजा टफेंड ग्लास से बना है, जो मजबूत और सुरक्षित है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Bosch
- मॉडल- WAJ2826BIN
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 2300 किलोवाट घंटे
- अधिकतम घूर्णन गति- 1400 आरपीएम
- शोर स्तर- 54 डेसिबल
- फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोडिंग
- रंग- सिल्वर शाइनी
- कंट्रोल कंसोल- टच
- वोल्टेज- 240 वोल्ट
- वाट क्षमता- 2300 वाट
खूबियां
- छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक सेफ्टी फीचर दिया गया है।
- इसकी डिजिटल डिस्प्ले पर वॉश साइकिल, समय और सेटिंग्स स्पष्ट दिखाई देती हैं, जिससे मशीन को ऑपरेट करना आसान और सुविधाजनक हो जाता है।
- इन-बिल्ट हीटर की मदद से आप गर्म पानी से धुलाई कर सकते हैं, जिससे जिद्दी दाग और कीटाणु प्रभावी रूप से हटते हैं।
कमी
- इंस्टॉलेशन सर्विस से कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।
Bosch 8 kg, 5 Star, AI Active Water+, Anti-Tangle, Anti-Wrinkle Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
Rs. 33990
IFB 8 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on Amazonयह IFB ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जो 8 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है। डीप क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों की गहराई से सफाई करती है। इस वॉशिंग मशीन में इस्तेमाल की गई न्यूरल नेटवर्क आधारित AI टेक्नोलॉजी कपड़ों के फैब्रिक और लोड के आधार पर पानी का स्तर, वॉश एक्शन और साइकिल की अवधि को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है। इससे बेहतर सफाई, कम पानी और बिजली की खपत होती है। इस वॉशिंग मशीन में 10+1*+10 ऐप वॉश प्रोग्राम है। वहीं इसकी 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड कपड़ों को कम समय में सुखाने में सक्षम है। इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील क्रिसेंट मून ड्रम डिजाइन एक कोमल जल कुशन बनाता है और कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए उनकी सफाई करता है।इसमें एक्वा एनर्जी फीचर है, जो कठोर पानी के कारण कपड़ों या मशीन को होने वाले नुकसान से बचाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- IFB
- मॉडल- SENATOR GXN 8012 CMS
- एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- अधिकतम घूर्णन गति- 1200 RPM
- नॉइज लेवल- 42 डेसिबल
- स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
खूबियां
- इको इन्वर्टर मोटर ऊर्जा की बचत करती है, कम शोर में काम करती है और लंबी उम्र प्रदान करती है।
- बच्चों की सुरक्षा के लिए कंट्रोल पैनल लॉक करने की सुविधा इसमें मिल जाएगी।
- हाथ जैसी धुलाई के लिए इसमें 9 स्वर्ल वॉश फीचर भी है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार मशीन ने 4-5 दिनों के बाद काम करना बंंद कर दिया।
IFB 8 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine
Rs. 32390
Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazon8 किलोग्राम वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन Samsung ब्रांड की है। यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। इस वॉशिंग मशीन में इको बबल तकनीक है, जो कि पानी में डिटर्जेंट के साथ अच्छे से बुलबुले बनाती है और कपड़ों की कोमलता से सफाई करती है। वहीं इसकी बबल स्टॉर्म टेक्नोलॉजी तेज वॉटर फ्लो बनाकर गहरी सफाई प्रदान करती है, जिससे जिद्दी दाग भी आसानी से हटते हैं। इसमें लगे LED डिजिटल डिस्प्ले से आप वॉश प्रोग्राम, समय और सेटिंग्स को आसानी से देख और कंट्रोल कर सकते हैं। खास बात यह है कि सैमसंग कंपनी की यह वॉशिंग मशीन हार्ड वॉटर में भी प्रभावी धुलाई के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे डिटर्जेंट बेहतर तरीके से घुलता है और कपड़े साफ रहते हैं। इसकी 700 RPM की हाई स्पिन स्पीड कपड़ों से ज्यादा पानी निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- सैमसंग
- मॉडल- WA80BG4441BGTL
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- वोल्टेज- 220 वोल्ट
- नियंत्रण प्रकार- टच
- अधिकतम घूर्णन गति- 700 RPM
- कलर- लाइट ग्रे
खूबियां
- इसका मैजिक फ़िल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोएं को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करता है।
- डायमंड ड्रम डिजाइन कपड़ों को सुरक्षित रखते हुए गहरी सफाई देता है।
- चूहों से सुरक्षा के लिए इसमें रैट मेश प्रोटेक्शन है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस वॉशिंग में पानी की खपत ज्यादा होती है।
Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
Rs. 19490
Voltas Beko, A Tata Product 8 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine
Check Price on Amazonइस Voltas Beko ब्रांड की वॉशिंग मशीन में डबल वॉटरफॉल टेक्नोलॉजी है, जो पानी के मजबूत और समान प्रवाह से डिटर्जेंट को बेहतर तरीके से घोलती है। इससे कपड़ों की गहराई से सफाई होती है और जिद्दी दाग आसानी से हटते हैं। इसमें आपको ऑटो, टब क्लीन, एंटी बैक्टीरियल, सिंथेटिक, कॉटन 30°C, हेवी वॉश, जींस/डीप क्लीन, बेबी वियर, क्विक वॉश और डेलिकेट/साड़ी जैसे 10 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। वहीं इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन की 700 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से अधिक पानी निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। वोल्टास की इस वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील ड्रम जंग-रोधी, टिकाऊ और हाइजीनिक होता है। वहीं मेटल बॉडी होने की वजह से मशीन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है। इस वॉशिंग मशीन में LED डिजिटल डिस्प्ले दिया जा रहा है, जिसपर आप वॉश टाइम, प्रोग्राम और सेटिंग्स को आसानी से देख।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- वोल्टास बेको
- मॉडल- WTL8006UEAH / OBS3060
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- अधिकतम घूर्णन गति- 700 आरपीएम
- कंट्रोल कंसोल- टच
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
- वाट क्षमता- 1500 वाट
- मैटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- इसका ड्रम क्लीन फीचर मशीन के अंदरूनी ड्रम की ऑटोमैटिक सफाई करता है।
- इनबिल्ट हीटर की मदद से आप गर्म पानी में धुलाई कर सकते हैं।
- इसका मैजिक फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले लिंट और रेशों को इकट्ठा करता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस वॉशिंग मशीन ने एक महीने के अंदर काम करना बंद कर दिया।
अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
Voltas Beko, A Tata Product 8 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine
Rs. 16990
Whirlpool 8 Kg 5 MAGIC CLEAN PRO SW H Fully Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on AmazonWhirlpool ब्रांड की इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में इनबिल्ट हीटर है, जिसकी मदद से आप गर्म पानी में कपड़ों धुलाई कर सकते हैं। इससे जिद्दी दाग आसानी से निकल जाते हैं और बैक्टीरिया व एलर्जी भी कपड़ों से खत्म होते हैं। खास बात यह है कि व्हर्लपूल ब्रांड की यह मशीन 50 प्रकार के जिद्दी दाग जैसे- तेल, मसाले, कीचड़ आदि हटाने में सक्षम है, जिससे कपड़े साफ और ताज़ा दिखते हैं। इसके अलावा यह 48 घंटे पुराने दाग भी प्रभावी रूप से हटाने की क्षमता रखती है, जिससे पुराने दागों की चिंता कम होती है। वहीं इसमें दिए जा रहे तीन अलग-अलग हॉट वॉटर मोड के साथ आप कपड़ों के प्रकार के अनुसार तापमान चुन सकते हैं। ड्रम की स्वचालित सफाई के लिए इसमें ऑटो टब क्लीन फीचर है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- व्हर्लपूल
- मॉडल- 31673
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.01 किलोवाट घंटा
- अधिकतम घूर्णन गति- 740 आरपीएम
- रंग- ग्रे
- कंट्रोल कंसोल- पुश बटन
खूबियां
- ZPF टेक्नोलॉजी की मदद से कम पानी के प्रेशर में भी टब जल्दी भरता है।
- इसकी 740 RPM की हाई स्पिन स्पीड कपड़ों से जल्दी पानी निकालने में सक्षम है।
- कम समय में तेज धुलाई के लिए इसमें एक्स्प्रेस वॉश फीचर भी है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें कपड़े धुलने में काफी समय लग जाता है।
Whirlpool 8 Kg 5 MAGIC CLEAN PRO SW H Fully Automatic Top Load Washing Machine
Rs. 18240
LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on Amazon8 किलोग्राम क्षमता वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन LG कंपनी की है। यह वॉशिंग मशीन 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड के साथ पेश कि जा रही है, जो कपड़ों से अतिरिक्त पानी तेजी से निकालती है और कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग स्पिन ऑप्शन (No Spin / 400 / 600 / 800 / 1000 / 1200) उपलब्ध हैं, जिससे आप कपड़ों के प्रकार के अनुसार स्पीड चुन सकते हैं। इसमें कॉटन, कॉटन लार्ज, मिक्स फैब्रिक, क्विक 30, इजी केयर, एक्टिव वेयर, हैंड/वुल, डेलिकेट्स, टब क्लीन और डाउनलोडेड साइकिल जैसे 10 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। एलजी की यह वॉशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ आती है, जो लंबे समय तक टिकाऊ और जंग-रोधी रहती है। साथ ही इसकी स्टील बॉडी मशीन को मजबूत बनाती है। वहीं इसमें दिया गया LED डिस्प्ले वॉश साइकिल, बचा हुआ समय और अन्य सेटिंग्स की स्पष्ट जानकारी दिखाता है, जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- LG
- मॉडल- FHB1208Z4M
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
- एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- अधिकतम घूर्णन गति- 1200 आरपीएम
- नॉइज लेवल- 54 डेसिबल
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
- वाट क्षमता- 2100 वाट
खूबियां
- इसकी हाइजीन स्टीम टेक्नोलॉजी कपड़ों में मौजूद कीटाणुओं, बैक्टीरिया और एलर्जेन को कम करने में मदद करती है।
- इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन शांत संचालन देती है।
- 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़ों की बेहतर तरीके से सफाई होती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Rs. 34990
8 किलोग्राम वाली फ्रंट लोड और टॉप लोड वॉशिंग मशीन के प्रमुख फीचर्स-
ऊपर बताई गई वॉशिंग मशीन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
|
ब्रांड व मॉडल |
वॉश प्रोग्राम |
स्पिन स्पीड |
खासियत |
|
LG- FHB1208Z4M |
10 |
1200 RPM |
चाइल्ड लॉक, हाइजीन स्टीम, इन्वर्टर, एलईडी डिस्प्ले, स्मार्ट कनेक्टिविटी |
|
Bosch- WAJ2826BIN |
15 वॉश प्रोग्राम |
1400 RPM |
चाइल्ड लॉक, विलंबित प्रारंभ, ड्रम क्लीन, हाइजीन स्टीम, अंतर्निर्मित हीटर |
|
IFB- SENATOR GXN 8012 CMS |
10+1*+10 ऐप वॉश प्रोग्राम |
1200 RPM |
9 स्वर्ल वॉश, एक्वा एनर्जी, ऑटो-लोड सेंसिंग, इको इन्वर्टर, पावर स्टीम, एआई द्वारा संचालित, स्टीम रिफ्रेश, वाईफाई |
|
Samsung-- WA80BG4441BGTL |
6 वॉश प्रोग्राम |
700 RPM |
इन्वर्टर, वॉटर लेवल 5.00 |
|
Voltas-- WTL8006UEAH / OBS3060 |
10 वॉश प्रोग्राम |
700 RPM |
डिले स्टार्ट, ड्रम सफाई, इनबिल्ट हीटर, रैट मेश प्रोटेक्शन |
|
Whirlpool- 31673 |
- |
740 RPM |
इनबिल्ट हीटर |
निष्कर्ष-
8 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन इस्तेमाल में थोड़ी आसान होती हैं और ये फ्रंट लोड की तुलना में थोड़ी किफायती होती है। हालांकि फ्रंट लोड मॉडलों में एडवांस्ड सेटिंग्स और स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स भी मिलते हैं। साथ ही इनमें कपड़ों की सफाई भी अच्छे से होती है। ऐसे में 8kg फ्रंट लोड या टॉप लोड मशीन में से कौन-सी बेहतर है, यह पूरी तरह आपकी बजट, जरूरत और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
