Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

भारत में किस कंपनी की Washing Machine मानी जाती है अच्छी? विकल्पों के साथ जानें

घर के लिए लेना चाहते हैं बढ़िया सी वॉशिंग मशीन, लेकिन कौन सी कंपनी के पास मिलेंगे अच्छे विकल्प? यह नहीं तय कर पा रहे हैं, तो यहां मिलेगा आपकी परेशानी का हल, वो भी टॉप विकल्पों के साथ।

Washing Machine
Washing Machine

आजकल बाजार में अलग-अलग कंपनियों की वॉशिंग मशीन के मॉडल उपलब्ध हैं। कुछ कंपनी अपने टिकाऊपन और लंबे समय तक चलने वाली मशीनों के लिए जानी जाती हैं, जबकि कुछ ब्रांड स्मार्ट फीचर्स जैसे- ऐप कंट्रोल, AI फीचर, तेज स्पिन स्पीड और मल्टीपल वॉश प्रोग्राम आदि के लिए लोकप्रिय हैं। ऐसे में कौन सी कंपनी की वॉशिंग मशीन घर के लिए सबसे अच्छी है, यह तय करना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अपने घर के लिए Washing Machine लेने की सोच रहे हैं, लेकिन ब्रांड को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां आपकी परेशानी का हल मिल सकता है। आज इस आर्टिकल में हम लोकप्रिय कंपनियों की वॉशिंग मशीनों के फीचर्स और उनके खासियत के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें।

भारत की टॉप वॉशिंग मशीन कंपनी

यहां पर LG, Samsung, व्हर्लपूल, IFB और Bosch जैसी कंपनी की वॉशिंग मशीन के मशहूर मॉडल के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन कंपनी की वॉशिंग मशीन को भारत में ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि इनके अलावा हायर, पैनासोनिक, गोदरेज और वोल्टास बेको जैसे ब्रांड भी हैं, जो अलग‑अलग बजट और फीचर रेंज में अच्छा विकल्प देते हैं।

LG- यह भारत में काफी लोकप्रिय और भरोसेमंद ब्रांड है। यह कंपनी टिकाऊ, कम शोर और ऊर्जा‑बचत करने वाली मशीनों के लिए जानी जाती है। इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर, टर्बो ड्रम, स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर के साथ ही 6 मोशन मोशन ड्राइव फीचर के साथ आती हैं। इसके अलावा भारत में इसका सर्विस नेटवर्क भी अच्छा माना जाता है।

Samsung- सैमसंग तकनीक के मामले में आगे है। इस ब्रांड की मशीनें इको बबल तकनीक, AI वॉश और हाइजीन स्टीम जैसे एडवांस फीचर के साथ आती हैं। इसकी इको बबल तकनीक पानी और डिटर्जेंट के साथ बबल्स बनाती है, जो कपड़ों की गहराई में प्रवेश करके जिद्दी दागों का सफाया करते हैं। वहीं AI फीचर कपड़ों की क्वालिटी और लोड के हिसाब से वॉश साइकिल को एडजस्ट करती है। जबकि हाइजीन स्टीम कपड़ों से एलर्जी और बैक्टीरिया हटाने में सक्षम मानी जाती है।

Whirlpool- व्हर्लपूल बजट में अच्छा प्रदर्शन देने वाला ब्रांड माना जाता है। इस ब्रांड के पास बजट में आपको सेमी और फुली दोनों तरह के मॉडल्स मिल जाएंगे। इस ब्रांड के पास आपको 6.5 किलोग्राम से लेकर 10 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी और फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के विकल्प मिल जाएंगे, जिनकी शुरुआती कीमत 8 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। इसकी ज्यादातर मशीनें 6th सेंस स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, जो लोड, कपड़ों की गंदगी और प्रकार को पहचान कर पानी और डिटर्जेंट का उपयोग करती हैं।

IFB- आईएफबी ब्रांड के पास एडवांस तकनीक के साथ आपको फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन में खास एक्वा एनर्जी तकनीक का इस्तेमाल होता है, जो कठोर पानी को मुलायम बनाकर डिटर्जेंट के घुलने में मदद करती है, जिससे कपड़े बेहतर तरीके से साफ होते हैं। वहीं इसका टब क्लीन फीचर वॉशिंग मशीन की टब को साफ रखता है। हाथ जैसी धुलाई के लिए IFB वॉशिंग मशीन में 9 स्वर्ल वॉश फीचर भी होता है। साथ ही इसकी स्पिन स्पीड भी अच्छी होती है।

Bosch- वहीं अगर बॉश ब्रांड के बारे में बात करें तो इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन टिकाऊ, किफायती और शांत ऑपरेशन के लिए जानी जाती हैं। इस ब्रांड की मशीनों में इको साइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर लगी होती है, जो कम बिजली की खपत करती है और शांत संचालन देती है। इसमें मिलने वाली खास एक्टिव वॉटर तकनीक पानी की मात्रा को कपड़ों के वजन के अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे पानी की बचत होती है।  

भारत में टिकाऊपन और सर्विस नेटवर्क के मामले में कौन सी वॉशिंग मशीन कंपनी मानी जाती है अच्छी?

अगर सर्विस नेटवर्क और टिकाऊपन की बात करें तो एलजी और सैमसंग का नाम पहले आता है। इन ब्रांड्स की मशीनें मजबूत बिल्ड क्वालिटी, इन्वर्टर मोटर और लंबे समय तक स्थिर प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। साथ ही इनका सर्विस नेटवर्क देश के अधिकांश शहरों में उपलब्ध है। इन दोनों ब्रांड्स के अलावा बॉश और आईएफबी कंपनी भी टिकाऊपन के मामले में बढ़िया मानी जाती है। इन ब्रांड की फ्रंट-लोड मशीनें मजबूत निर्माण और लंबी उम्र के लिए जानी जाती हैं, क्योंकि इनकी बॉडी और ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना होता है, जिनमें जंग लगने की समस्या कम होती है।  

किस प्रकार की वॉशिंग मशीन भारतीय घरों के लिए रहेगी सही?

भारतीय घरों के लिए वॉशिंग मशीन चुनते समय सिर्फ ब्रांड या कीमत ही नहीं देखनी चाहिए, बल्कि घर की जरूरत, पानी की उपलब्धता, परिवार का आकार और बजट जैसे कई पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले परिवार के सदस्यों के अनुसार मशीन की क्षमता तय करें। बड़ा परिवार है तो ज्यादा क्षमता वाली मशीन और छोटे परिवार के लिए कम क्षमता वाली मशीन उपयुक्त रहेगी। मार्केट में फ्रंट-लोड और टॉप-लोड दोनों के अच्छे मॉडल उपलब्ध हैं, लेकिन भारतीय घरों के हिसाब से फ्रंट-लोड मशीनें थोड़ी बेहतर मानी जाती हैं, क्योंकि वे कम पानी में गहरी सफाई देती हैं और ऊर्जा की बचत भी करती हैं। यदि बजट कम हो और आपको आसान उपयोग वाला विकल्प चाहिए, तो फुली ऑटोमेटिक में टॉप लोड मशीनें भी अच्छी रहती हैं। ये मशीनें किफायती, कम बिजली खपत और कम जगह घेरने वाली होती हैं। साथ ही ये उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती हैं, जिन्हें झुकने में समस्या होती है। हालांकि अगर आप ज्यादा सस्ता और आसान फीचर वाला विकल्प तलाश रहे हैं तो सेमी ऑटोमैटिक मशीन में भी आपको अच्छे-खासे ऑप्शन मिल जाएंगे। 

01

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

यह LG ब्रांड की फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है। यह वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। इस वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर मोटर है, जो लोड के हिसाब से पावर और स्पीड अपने आप एडजस्ट करती है। साथ ही कम बिजली खपत करती है। कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए इसमें इसमें 740 RPM की हाई स्पिन स्पीड दी जा रही है। यह वॉशिंग मशीन नॉर्मल, क्विक वॉश, जेंटल / डेलिकेट, स्ट्रॉग वॉश, प्री वॉश+नॉर्मल, रिंस, एक्वा रिजर्व और टब क्लीन जैसे 8 वॉश प्रोग्राम देती है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में टर्बो ड्रम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो ड्रम और पल्सेटर को एक दूसरे के विपरीत दिशा में घुमाकर मजबूत पानी का प्रवाह बनाती है। इससे कपड़ों में जमी हुई गंदगी और दाग‑धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं। वहीं इसका सेमी स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ और जंग से सुरक्षित रहता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- LG
  • मॉडल- T70VBMB1Z
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.01 किलोवाट घंटा
  • अधिकतम घूर्णन गति- 740 आरपीएम
  • नॉइज लेवल- 50 डेसिबल
  • कलर- मीडल ब्लैक
  • नियंत्रण कंसोल- पुश बटन
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट
  • वाट क्षमता- 450 वाट

खूबियां

  • इस वॉशिंग मशीन का LED डिस्प्ले और कंट्रोल पैनल यूजर‑फ्रेंडली है, जिससे इसका इस्तेमाल करना हर किसी के लिए आसान हो जाता है।
  • इसका स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर मशीन में किसी तरह खराबी होने पर उसे स्मार्ट तरीके से पहचानता है।
  • इसका लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोएं को एक तरफ इकठ्ठा करता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें कपड़े धोने में काफी समय लग जाता है।

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z, Auto Prewash, Turbodrum, Stainless Steel drum, LED Display, Smart Diagnosis Middle Black)

₹19,990.00

Get This
02

Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

सैमसंग ब्रांड की यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन इको बबल तकनीक के साथ मिल रही है, जो कपड़ों की गहराई से सफाई के लिए डिटर्जेंट को पानी के साथ मिलाकर बबल्स बनाती है। इस मशीन का 8 Kg क्षमता वाला ड्रम बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त है। यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो कि कम बिजली खपत करती है। इस Samsung वॉशिंग मशीन की 700 RPM स्पिन स्पीड कपड़ों से जल्दी और अधिक पानी निकालती है, जिससे कपड़े कम समय में सूखते हैं। इस वॉशिंग मशीन में बेडिंग, डेलिकेट्स, इको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग के अलावा नॉर्मल, क्विक वॉश और जींस जैसे 6 अलग‑अलग वॉश प्रोग्राम्स उपलब्ध हैं। इस वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील ड्रम जंग‑रहित और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। वहीं प्लास्टिक बॉडी हल्की होने के साथ टिकाऊ और रोजमर्रा के इस्तेमाल में सुरक्षित रहती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- सैमसंग
  • मॉडल- WA80BG4441BGTL
  • ऊर्जा दक्षता- 5 स्टार रेटिंग
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • अधिकतम घूर्णन गति- 700 आरपीएम
  • नॉइज लेवल- 60 डेसिबल
  • फॉर्म फैक्टर- टॉप-लोडिंग
  • रंग- हल्का ग्रे
  • कंट्रोल कंसोल- टच
  • वोल्टेज- 220 वोल्ट
  • वाट क्षमता- 1290 वाट

खूबियां

  • इसका लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले धागे और रेशों को फ़िल्टर करता है।
  • बबल स्ट्रॉम तकनीक पानी और डिटर्जेंट की तेज स्ट्रीम बनाकर जिद्दी दाग‑धब्बों को आसानी से हटाती है।
  • मशीन में लगा रैट मेश प्रोटेक्शन मशीन को चूहों और कीड़ों से सुरक्षा देता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें पानी की खपत ज्यादा होती है।

Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80BG4441BGTL, Light Gray)

₹21,190.00

Get This
03

Bosch 7 kg, 5 Star, AI active water+, Anti-Wrinkle, Anti-Tangle, Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

Check Price on Amazon

यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली फुली‑ऑटोमैटिक फ्रंट‑लोड वॉशिंग मशीन है, जो कि बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। इसकी AI एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक कपड़ों के वजन, गंदगी और प्रकार के अनुसार पानी-डिटर्जेंट की मात्रा और वॉशिंग समय को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है। इस मशीन में 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड है, जो कपड़ों से पानी निकालकर उन्हें जल्दी सूखने में मदद करती है। इस मशीन में अलग-अलग प्रकार के कपड़ों के अनुसार कुल 15 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। Bosch कंपनी की इस Washing Machine की जंगरोधी स्टेनलेस स्टील बॉडी इसे टिकाऊ बनाती है। वहीं मशीन का ड्रम और पल्सेटर डिजाइन कपड़ों की सुरक्षित और प्रभावी धुलाई सुनिश्चित करता है। वहीं इसका दरवाजा मजबूत टेम्पर्ड ग्लास से बना है, जो सुरक्षित और टिकाऊ रहता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- बॉश
  • मॉडल- WAJ24266IN
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.7 किलोवाट घंटे प्रति 100 चक्र
  • अधिकतम घूर्णन गति- 1200 आरपीएम
  • नॉइज लेवल- 54 डेसिबल
  • फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोड
  • रंग- सिल्वर
  • नियंत्रण कंसोल- टच
  • वोल्टेज- 240 वोल्ट
  • वाट क्षमता- 2300 वाट

खूबियां

  • इसमें इको साइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर लगी है, जो बिजली बचत करने के साथ ही शांत संचालन भी देती है।
  • इनबिल्ट हीटर की मदद से गर्म पानी से कपड़े धोने की सुविधा मिल रही है।
  • छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक सेफ्टी फीचर भी है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं लगी।

ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine, Antibacterial Tech, AI ActiveWater, 15 Wash Programs, 53L Large Drum, SoftCare Paddle, Silver, WAJ24266IN (2026 Model)

₹29,390.00

Get This
04

IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

IFB ब्रांड की यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जो कि 7 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है। यह वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। यह वॉशिंग मशीन AI तकनीक से लैस है, जिका न्यूरल नेटवर्क-आधारित एल्गोरिदम कपड़ों के प्रकार और वजन के अनुसार पानी और वॉश साइकिल को एडजस्ट करती है। इसमें आपको 10+1*+10 ऐप वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। वहीं कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए इस वॉशिंग मशीन में 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड भी दी जा रही है। यह फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन इनोवेटिव स्टेनलेस स्टील अर्धचंद्राकार ड्रम डिजाइन के साथ आती है, जो कपड़ों के चारों ओर एक जेंटल वॉटर कुशन बनाकर कपड़ों की कोमलता से सफाई करती है। इसके अलावा इसमें पावर स्टीम साइकिल भी है, जिससे जिद्दी दाग तो हटते ही हैं, साथ ही बैक्टीरिया और एलर्जी भी कम होती है।

स्पेसिफिकेशन

  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • ब्रांड- IFB
  • मॉडल- ‎‎SERENA GXN 7012 CMS
  • कलर- ग्रे
  • कंट्रोल कंसोल- पुश बटन
  • वोल्टेज- 220 वोल्ट
  • स्पिन स्पीड- 1200 आरपीएम

खूबियां

  • इसमें इको इन्वर्टर मोटर है, जो कम बिजली खपत में ज़्यादा परफॉर्मेंस देती है।
  • कम समय में हल्के गंदे कपड़ों के लिए फास्ट और फ्रेश वॉश।
  • बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक फीचर भी इसमें दिया गया है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean® Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SERENA GXN 7012 CMS, PowerSteam®, 9 Swirl, Steam Refresh, Inbuilt Heater, Eco Inverter, Grey)

₹30,291.00

Get This
05

Whirlpool 6.5 Kg 5 Star Magic Clean Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

Check Price on Amazon

अगर आप अपने घर के लिए सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, तो Whirlpool कंपनी की इस मशीन के बारे में विचार कर सकते हैं। 6.5 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन छोटे और मध्यम परिवारों के लिए उपयुक्त है। साथ ही यह 1400 RPM की उच्च स्पिन स्पीड के साथ मिल रही है, जो कपड़ों से अधिक पानी निकालती है और सुखाने की प्रक्रिया तेज बनाती है। इसमें आपको डेलिकेट्स, हैवी और नॉर्मल जैसे 3 वॉश प्रोग्राम भी मिल जाएंगे। इस मशीन का ड्रम और पल्सेटर प्लास्टिक से निर्मित हैं, जो हल्का और टिकाऊ है। वहीं रस्ट प्रूफ बनावट की वजह से मशीन की बॉडी जंग‑रहित है और यह लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। इसका स्पिन शॉवर कपड़ों को धोते समय पानी को समान रूप से फैलाकर बेहतर सफाई सुनिश्चित करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- Whirlpool
  • मॉडल- 30337
  • क्षमता- 6.5 किलोग्राम
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.01 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
  • वॉश साइकिल- 3
  • फिनिश का प्रकार- मैट
  • वॉशर डिस्पेंसर विकल्प- डिटर्जेंट
  • मटेरियल- प्लास्टिक

खूबियां

  • चूहों से सुरक्षा के लिए इसमें रैट मेश प्रोटेक्शन है।
  • इसका सुपीरियर ड्राइंग फीचर कपड़ों को अधिक पानी निकालकर तेजी से सुखाने में मदद करता है।
  • कपड़ों से निकलने वाले रोएं को इकट्ठा करने के लिए इसमें लिंट फिल्टर भी लगा है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को यह वॉशिंग मशीन कम टिकाऊ लगी।

ऐसी ही जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं। 

Whirlpool 6.5 Kg 5 Star Magic Clean Semi-Automatic Top Loading Washing Machine (MAGIC CLEAN 6.5 GREY, 4 Year Comprehensive Warranty, 1400 RPM Motor, 5 Year Motor Warranty)

₹9,990.00

Get This

जानें भारत में मशहूर वॉशिंग मशीन के प्रमुख फीचर्स-

ऊपर बताई गई वॉशिंग मशीन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

वॉश प्रोग्राम

खास फीचर्स

LG- T70VBMB1Z

7 किलोग्राम

08 वॉश प्रोग्राम

ऑटो रीस्टार्ट, चाइल्ड लॉक, इन्वर्टर, एलईडी डिस्प्ले

Samsung- WA80BG4441BGTL

8 किलोग्राम

06 वॉश प्रोग्राम

इन्वर्टर, वॉटर लेवल 5.00

Bosch- WAJ24266IN

7 किलोग्राम

15 वॉश प्रोग्राम

चाइल्ड लॉक, ड्रम क्लीन, हाइजीन स्टीम, इनबिल्ट हीटर

IFB- SERENA GXN 7012 CMS

7 किलोग्राम

10+1*+10 ऐप वॉश प्रोग्राम

9 स्वर्ल वॉश, एक्वा एनर्जी, ऑटो-लोड सेंसिंग, इको इन्वर्टर, पावर स्टीम®, एआई द्वारा संचालित, स्टीम रिफ्रेश

Whirlpool- 30337

6.5 किलोग्राम

3 वॉश प्रोग्राम

लिंट फिल्टर, हाई स्पिन स्पीड 

निष्कर्ष:

हर कंपनी के अपने-अपने फायदे और कुछ खामियां भी होती हैं। ऐसे में सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन कंपनी चुनना आसान नहीं है। हालांकि ऊपर हमने हर ब्रांड के कुछ प्रमुख फीचर की जानकारी दी है, जिससे आपको अपने घर के लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो सकती है। अगर आप भरोसेमंद विकल्प चुनना चाहते हैं तो आपके LG, सैमसंग जैसे ब्रांड उपयुक्त रहेंगे। वहीं बॉश और IFB ब्रांड मजबूत क्वालिटी, एडवांस फीचर और मल्टीपल वॉश प्रोग्राम के मामले में बेहतर हो सकते हैं। वहीं बजट में शानदार परफॉर्मेंस के लिए व्हर्लपूल कंपनी अच्छी पसंद हो सकती है।  

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन कंपनी कौन सी है?

भारत में LG, Samsung, Whirlpool, Bosch और IFB ब्रांड वॉशिंग मशीन के लिए भरोसेमंद कंपनियों में गिने जाते हैं। इन ब्रांड्स की मशीनें विश्वसनीय, टिकाऊ और अच्छा वॉश परफॉर्मेंस देती हैं।

कौन सी कंपनी की सर्विस सबसे अच्छी होती है?

वैसे तो यह स्थान और शहर पर निर्भर करता है, लेकिन LG और Samsung के सर्विस नेटवर्क भारत में काफी मजबूत हैं।

कौन से ब्रांड की मशीन टिकाऊ होती है?

टिकाऊपन के मामले में बॉश, LG और IFB को सबसे अधिक विश्वसनीय माना जाता है, खासकर फ्रंट लोड मशीन में। क्योंकि इन मशीनों बॉडी और ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना होता है।

You May Also Like