यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन खास तौर पर हार्ड वाटर वॉश तकनीक के साथ आती है, जिससे कठोर पानी में भी कपड़े अच्छी तरह साफ हो सकते हैं। Whirlpool की यह मशीन 7 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है जो इसे छोटे और मध्यम आकार के परिवारों के लिए एक बढ़िया चुनाव बना सकती है। इस वॉशिंग मशीन को 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है, जो इसे बिजली की बचत के मामले में बेहतरीन बना सकती है और आपके बिजली बिल की बचत भी कर सकती है। इस वॉशिंग मशीन में 12 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनमें डेली, हैवी, डेलिकेट, व्हाइट्स, स्टेनवॉश, वॉश ओनली, वूलेंस, बेडशीट, इको वॉश, रिंस + ड्राय, ड्राय और एक्वा स्टोर शामिल हैं। इन प्रोग्राम्स की मदद से हर तरह के कपड़ों को उनकी जरूरत के अनुसार धोया जा सकता है। साथ ही,740 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से अधिक पानी निकालने में मदद कर सकती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख सकते हैं। आपको बता दें, इसमें दिए गए डिले वॉश फीचर से आप अपनी सुविधा के अनुसार वॉश शुरू होने का समय तय कर सकते हैं और एक्सप्रेस वॉश, 123 वॉश, कम शोर स्तर और स्पाइरो वॉश जैसी सुविधाएं इसे और भी खास बना सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- कंट्रोलर टाइप - टच
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 740 RPM
- रंग - ग्रे
खासियत
- यह प्रति किलोग्राम प्रति साइकिल केवल 0.0106 KWh ऊर्जा की खपत करती है जिससे बिजली का बिल भी कम आ सकता है।
- इस मशीन का ड्रम मजबूत स्टील का बना है और बॉडी मटेरियल स्टेनलेस स्टील होने से यह लंबे समय तक टिकाऊ रह सकती है।
- इसमें दिए गए ड्राय टैप सेंसिंग फीचर पानी की सप्लाई न होने या फिल्टर ब्लॉक होने की स्थिति में खुद संकेत दे सकता है।
कमी
- यूजर ने बताया यह शोर बहुत करता है और वाइब्रेट भी अधिक करता है।
- कुछ ग्राहकों ने कहा इसकी इंस्टॉलेशन की सुविधा सही नहीं है।