मानसून का मौसम आते ही हवा में एक अलग ही ताजगी घुल जाती है। चारों ओर हरियाली, ठंडी हवाएं और हल्की फुहारें मन को सुकून देती हैं। ऐसे मौसम में गरमागरम और कुरकुरे पकवानों की तलब हर किसी को होती है, चाहे वो आलू के पकौड़े हों या पनीर टिक्का। लेकिन इन स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ सबसे बड़ी चिंता होती है तेल और सेहत की। ऐसे समय में Air Fryer एक स्मार्ट और हेल्दी विकल्प बनकर सामने आता है। यह उपकरण बिना ज्यादा तेल के स्वादिष्ट पकवानों को बनाने में मदद कर सकता है और आपकी मानसून की ठंडी शामों को और भी खास बना सकता है। आजकल बाजार में कई ब्रांड्स के एयर फ्रायर उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग फीचर्स और कीमतों के साथ आते हैं। आज आप यहां जान सकते हैं कि मानसून सीजन में सबसे बेहतरीन एयर फ्रायर कौन-कौन से हैं और ये क्यों आपके किचन का अहम हिस्सा बन सकते हैं? साथ ही, यह आपके होम सॉल्यूशन इलेक्ट्रॉनिक्स का हिस्सा बनते हुए रोजाना के कामों को भी आसान बना सकते हैं।
मानसून में एयर फ्रायर के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
यह तो हम सभी जानते हैं कि मानसून आते ही मानसून का मौसम आते ही गरमागरम पकवानों की तलब हर किसी को होने लगती है। पकौड़े, समोसे, टिक्की आदि बारिश के मौसम में ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लेकिन इन तेल से भरे चीजों की वजह से मोटापा, एसिडिटी और पेट की समस्याएं भी शुरू हो जाती है। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए एयर फ्रायर एक बेहतरीन समाधान साबित होता है। मानसून के मौसम में यह मात्र 1-2 बूंद तेल में ही आपको विभिन्न प्रकार के पकवानों को फटाफट बना कर दे सकता है। मानसून में तला-भुना खाना अक्सर अपच या पेट दर्द की वजह बनता है लेकिन इन एयर फ्रायर से बना खाना हल्का होता है और आसानी से पच सकता है। इसके साथ ही, इसकी सफाई भी काफी आसान होती है और-तो-और तेल के छींटे, चिपचिपे बर्तन और गंध से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें, यह उपकरण कम बिजली से चल सकता है और बिना गैस के भी काम करता है, जिससे यह सुरक्षित और किफायती भी है। केवल तली हुई चीजें ही नहीं, एयर फ्रायर में आप ग्रिल, बेक और रोस्ट जैसे कई विकल्प आजमा सकते हैं और इस Monsoon Season में स्वस्थ्य रहने के साथ-साथ तरह-तरह के पकवानों का मजा भी ले सकते हैं।
