इन दिनों स्मॉग और धूल इतनी बढ़ गई है कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अगर आप भी बढ़ते प्रदूषण से परेशान होकर घर में एक प्यूरीफायर लगवाने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा प्यूरीफायर घर के लिए सही रहेगा? तो यहां आपको जानकारी मिल सकती है। दरअसल यहां पर कुछ बढ़िया ब्रांड के एयर प्यूरीफायर की लिस्ट दी जा रही है, साथ ही उनके फीचर्स के बारे में भी बताया जा रहा है, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आपके लिए कौन सा एयर प्यूरीफायर सही हो सकता है। ये सभी एयर प्यूरीफायर लगभग 99.95% तक हवा में घुली अशुद्धियां और खतरनाक कीटाणुओं को आसानी से नष्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। ये कमरे की हवा को भी शुद्ध और साफ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही धूलकण, धुआं, पराग कण, पालतू जानवरों के बाल और हानिकारक गैसों को हटा कर कमरे की हवा को शुद्ध बनाने का काम भी एयर प्यूरीफायर करते हैं। चलिए जानते हैं इन एयर प्यूरीफायर के बारे में-
घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
