चिलचिलाती गर्मी और परेशान करने वाली उमस से राहत देने के लिए आजकल ज्यादातर लोग घर में एसी लगवाते हैं, लेकिन एसी जैसे महंगे उपकरण का हाई क्वालिटी होना काफी जरूरी होता है, वरना सर्विसिंग और बार-बार का खर्चा आपका बजट बिगाड़ सकता है। ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपके घर के लिए किस तरह का एसी सही विकल्प हो सकता है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको बड़े ब्रांड्स के कुछ हाई क्वालिटी एसी के विकल्पों के बारे में बताएंग जो आपके लिए सही निवेश साबित हो सकते हैं। आधुनिक टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस ये AC कमरे को कम समय में ठंडा करते हुए ऊर्जा की भी बचत करने में मदद करेंगे और आपके हाउस ऑफ अप्लायंस का एक अहम हिस्सा बन जाएंगे। वहीं, आपको यहां पर विंडो और स्प्लिट एसी के साथ-साथ इन्वर्टर और नॉन इन्वर्ट एसी को लेकर भी विस्तृत जानकारी मिल जाएगी, जिसकी मदद से आप सही निर्णय ले सकेंगे। तो आइए बिना किसी देरी के इसको लेकर चर्चा करते हैं।
विंडो एसी बनाम स्प्लिट एसी: आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा?
आजकल ज्यादातर घरों में विंडो एसी की तुलना में हमें स्प्लिट एसी ही देखने को मिलते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है कि स्प्लिट एसी विंडो एसी की तुलना में ज्यादा लंबे समय तक चलते हैं और इन्हें रखरखाव की भी ज्यादा जरूरत नहीं होती। Inverter टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले स्प्लिट एसी अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं और बिजली के बिल को भी कम कर सकते हैं। इनकी आउटडोर युनिट कमरे के बाहर होती है, जिस वजह कमरे में ज्यादा शोर नहीं होता। बड़े कमरे को ठंडा करने के लिए स्प्लिट एसी ज्यादा सही पसंद हो सकते हैं और इनकी आधुनिक डिजाइन कमरे की सजावट से भी अच्छी तरह से मेल खा सकती है। अगर बात की जाए विंडो AC की तो ये कम बजट में भी आसानी से मिल जाते हैं और छोटे कमरों के लिए यह काफी सही विकल्प हो सकते हैं। स्प्लिट एसी की तुलना में इन्हें लगाना आसान होता है। ऊर्जा दक्षता, शांत संचालन और बड़े कमरों को ठंडा रखने के लिए स्प्लिट एसी सही पसंद हो सकता है। वहीं, अगर आपका बजट कम है, आपको आसान इंस्टॉलेशन की आवश्यकता है, या आप एक छोटे से स्थान को ठंडा करना चाहते हैं तो आपके लिए विंडो एसी सही हो सकता है।
इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में कौन-सा होगा सही?
सामान्य तौर पर बात की जाए तो, इन्वर्टर एसी अपनी उच्च ऊर्जा कुशलता, लगातार तापमान नियंत्रण और लंबी लाइफ के कारण बेहतर विकल्प हो सकते हैं, भले ही उनकी शुरुआती लागत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। नॉन इन्वर्टर एसी हलांकि अधिक किफायती होते हैं और कभी-कभार उपयोग के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन वे अधिक ऊर्जा की खपत करते हैं और उन्हें बार-बार रखरखाव की आवश्यकता भी हो सकती है। Inverter एसी ऐसे कंप्रेसर के साथ आता है जिसकी गती को कम-ज्यादा किया जा सकता है। इनमें कमरे की आवश्यकताओं के अनुरूप Cooling आउटपुट को सेट किया जा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप कम ऊर्जा खपत होती है और बिजली का बिल भी कम आ सकता है। ये कंप्रेसर की स्पीड को धीरे-धीरे सेट करके अधिक बेहतर तापमान बनाए रखते हैं। इनवर्टर टेक्नोलॉजी से लैस AC कम शोर के साथ काम करते हैं और इनमें दी गई तांबे से बनी कॉइल इनके जीवनकाल को बढ़ाती है। अगर आप दिन में करीब 8-10 घंटे एसी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए इन्वर्टर एसी सही पसंद हो सकते हैं और लंबे निवेश के रूम में ये नॉन-इन्वर्टर एसी की तुलना में बेहतर होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
Faq's
मेरे घर के लिए सबसे अच्छा एयर कंडीशनर कौन सा है?
आपके घर के लिए सबसे अच्छा Air Conditioner कई चीजों पर निर्भर करता है, जैसे कि आपका बजट, आपके घर का आकार, आपकी ऊर्जा दक्षता की आवश्यकताएं, और आपके द्वारा वांछित अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं।
किस ब्रांड के पास हाई क्वालिटी एसी मिल जाएंगे?
भारत में आपको एलजी, कैरियर, हायर, वोल्टास, सैमसंग, पैनासॉनिक, गोदरेज, लॉयड, ब्लूस्टार, ओ जेनरल और डाइकिन जैसे ब्रांड्स के पास अच्छी क्वालिटी वाले एसी मिल जाएंगे।
एसी की सर्विसिंग कितने समय में करानी चाहिए?
एसी की सर्विसिंग साल में कम-से-कम दो बार, यानी गर्मियों की शुरुआत से पहले और गर्मी के मौसम के बाद, करवानी चाहिए। अगर आप एसी का उपयोग दिन में 6-8 घंटे से ज्यादा करते हैं, तो हर छह महीने में सर्विसिंग करवाना बेहतर रहता है।
क्या स्प्लिट एसी विंडो एसी से ज्यादा किफायती होते हैं?
नहीं, स्प्लिट एसी आमतौर पर विंडो एसी से ज्यादा महंगे होते हैं। हालांकि, Split AC की तुलना में विंडो एसी में बिजली की खपत ज्यादा होती है और इनकी कूलिंग क्षमता भी कम होती है, जिससे समय के साथ आपका बिजली बिल भी बढ़ सकता है।