Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

आपके घर के लिए कौन-सा AC है बढ़िया? विस्तृत जानकारी के साथ देखें विकल्प यहां

काफी दिनों से आपको भी तलाश है अपने घर के लिए एक एसी की, तो यहां आपको भारत में मशहूर ब्रांड्स जैसे Daikin, Carrier, LG आदि के स्प्लिट और विंडोज एसी के 6 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।

अपने घर के लिए चुनिए बढ़िया एसी
अपने घर के लिए चुनिए बढ़िया एसी

बढ़ती गर्मी में सभी लोग अपने घर के लिए एक सही एसी चुनने के बारे में सोचने लग जाते है। लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्प मौजूद हैं कि सही चुनाव करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे, तो अपने घर के लिए एक सही ब्रांड और क्षमता के AC को आराम से चुन सकते हैं। आपको बता दे, सबसे पहले कमरे के आकार को समझना जरूरी है। छोटे कमरे के लिए 1 टन का एसी पर्याप्त हो सकता है, जबकि बड़े कमरे या हॉल के लिए 1.5 टन या 2 टन का एसी बेहतर रह सकता है। गलत टन क्षमता चुनने से बिजली की खपत बढ़ सकती है और सही कूलिंग भी नहीं मिलती। इसके अलावा आप कुछ फीचर्स का भी ध्यान रख सकते हैं जैसे, इन्वर्टर एसी बिजली की बचत कर सकता है तो अगर आप Delhi-NCR जैसे शहरों में रहते हैं जहां लंबे समय तक एसी चलाना पड़ता है तो यह फीचर फायदेमंद हो सकता है। आप स्टार रेटिंग भी देख सकते हैं, जिससे कम बिजली खर्च होगी और आपके बिजली बिल की बचत हो सकती है। यहां आपको Daikin, Carrier, LG आदि जैसे ब्रांड के एसी के विकल्प दिए गए हैं जो भारत में तो मशहूर हैं ही साथ ही, लोगों के बीच अपनी गुणवत्ता के कारण भी काफी लोकप्रिय है। 

विस्तृत जानकारी के साथ देखिए 6 बढ़िया विकल्प यहां - 

कौन-से AC मॉडल्स कितने साइज़ के कमरे के लिए उपयुक्त हो सकते हैं?

घर एसी लेते समय सबसे जरूरी सवाल होता है कि कौन-सा मॉडल किस आकार के कमरे के लिए सही रहेगा। अगर कमरे के अनुसार सही क्षमता यानी टन का एसी चुना गया, तो ठंडक सही से मिलने के साथ बिजली की खपत भी कम हो सकती है। 

  • 1 टन एसी - आमतौर पर 90 से 120 वर्ग फुट तक के छोटे कमरों के लिए 1 टन वाला एसी उपयुक्त माना जाता है। यह छोटे बेडरूम, स्टडी रूम या ऑफिस के केबिन के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। 
  • 1.5 टन एसी - वहीं 120 से 180 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार के कमरों के लिए 1.5 टन एसी सही माना जाता है। आजकल अधिकतर घरों के बेडरूम और छोटे ड्रॉइंग रूम इसी श्रेणी में आते हैं। अगर कमरे में दो से तीन लोग रहते हैं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मौजूद हैं, तो 1.5 Ton AC बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
  • 2 टन एसी - 180 से 300 वर्ग फुट तक के बड़े कमरों या हॉल के लिए 2 टन एसी उपयुक्त माना जाता है। बड़े ड्रॉइंग रूम, ऑफिस स्पेस या ज्यादा खिड़कियों और धूप वाले कमरों में 2 टन एसी ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है। 

भारत में मशहूर ब्रांड्स के एयर कंडिशनर और उनके खास फीचर्स 

यहां आपको नीचे दिए गए 6 बेहतरीन और भारत में मशहूर ब्रांड के एसी के नाम और मॉडल सहित उनके खास फीचर्स के बारे में बताया गया है- 

ब्रांड और मॉडल 

खास फीचर्स 

Haier Gravity Series 1.6 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC - HSU19G-MZAID5BN-INV

सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी 

Daikin 1.5 Ton Split AC - MTKM50U

ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी

Carrier 1.5 Ton Inverter Window AC - CIW19SC3R35F0

2-वे एयर डायरेक्शनल कंट्रोल

LG 1 Ton DUAL Inverter Split AC- US-Q14YNZE

VIRAAT मोड 

Voltas 123 Vectra Platina 1 Ton Window AC - ‎4011481

डिह्यूमिडिफायर

Panasonic 2.0 Ton Inverter Smart Split AC - CS/CU-NU24AKY5W

7-इन-1 कन्वर्टिबल + ट्रू एआई

जरूरत के हिसाब से जानिए एसी के प्राइज रेंज के बारे में

एयर कंडीशनर लेते समय सबसे पहले लोग बजट और जरूरत को देखते हैं। आमतौर पर विंडो एसी की कीमत कम होती है और यह छोटे कमरों के लिए सही विकल्प माना जाता है। भारतीय बाजार में विंडो एसी लगभग 18,000 रुपये से 35,000 रुपये तक मिल सकता है, जो ब्रांड और टन क्षमता पर निर्भर करता है। यहां आपको Carrier और Voltas ब्रांड के विंडो एसी के विकल्प दिए गए है जो आपको इसी रेंज में मिल जाएंगे। दूसरी ओर स्प्लिट एसी थोड़ा महंगा होता है, लेकिन इसकी कूलिंग और लुक बेहतर माने जाते हैं। स्प्लिट एसी की कीमत आमतौर पर 28,000 रुपये से 60,000 रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है। बड़े कमरों, हॉल या ज्यादा शोर रहित कूलिंग के लिए लोग स्प्लिट एसी को प्राथमिकता देते हैं। यहां आपको Daikin, LG और Panasonic ब्रांड के AC के बारे में बताया गया है जो आपको इसी प्राइज़ रेंज में मिल जाएगा।

01

Haier Gravity Series 1.6 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC

Check Price on Amazon

यह एसी AI स्मार्ट फीचर्स से लैस है जिसमें AI क्लाइमेट कंट्रोल, एआई इको और क्लाइमेट असिस्टेंट जैसी सुविधाएं मौजूद है जो उपयोगकर्ता की आदतों को समझकर तापमान और ऊर्जा उपयोग को खुद ही एडजस्ट कर सकती है। आपको बता दें, 1.6 टन क्षमता और 5460 वॉट की कूलिंग पावर के साथ आने वाला यह एसी मध्यम से बड़े कमरों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। Haier के इस एसी में 4-वे एयर स्विंग दिए गए हैं और 1200 CFM एयर सर्कुलेशन भी मौजूद है जो कमरे में ठंडी हवा को समान रूप से फैलाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें हेक्सा इन्वर्टर तकनीक दी गई है, जो बिजली की खपत कम करते हुए बेहतर और स्थिर कूलिंग प्रदान कर सकती है। साथ ही, 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग, टिकाऊपन और लंबे समय तक उपयोग सुनिश्चित करती है। वहीं, इसका 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड 40% से 110% तक क्षमता को नियंत्रित करने दे सकता है, जिससे जरूरत के अनुसार बिजली की बचत भी हो सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier 
  • मॉडल - ‎HSU19G-MZAID5BN-INV
  • क्षमता - 1.6 टन
  • कूलिंग पावर- 15.46 किलोवाट
  • डाईमेंशन - 24D x 102W x 32H सेमी 
  • नॉइस लेवल- ‎42 dB

खासियत 

  • यह 60°C तक के उच्च तापमान में भी तेजी से कूलिंग देने में सक्षम माना गया है और लगभग 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है। 
  • साफ हवा के लिए इसमें सुपर माइक्रो एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन दी गई है, जो सिर्फ एक बटन दबाने पर अंदरूनी यूनिट की गहरी सफाई कर सकती है। 
  • इसमें वाईफाई सुविधा भी मौजूद है जिससे आप अपनी फोन की मदद से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। 

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।

Haier Gravity Series 1.6 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC

Rs. 43990

Get This
02

Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

Check Price on Amazon

यह 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जिससे यह कम बिजली की खपत करते हुए आपको बेहतरीन ठंडक देने में मदद कर सकता है। इसमें हेप्टा सेंस तकनीक मौजूद है जिसमें इंडोर और आउटडोर यूनिट में कुल 7 सेंसर्स आपको मिल सकते हैं। ये सेंसर्स मिलकर एसी के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, बिजली की खपत कम कर सकते हैं और कूलिंग को सटीक और आरामदायक बनाने में मदद कर सकते हैं। आपको बता दें, Daikin में मौजूद ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी की मदद से यह Air Conditioner इनडोर यूनिट के हीट एक्सचेंजर को अपने आप साफ कर सकती है और साथ ही, आपको ताजा और स्वच्छ हवा देने में मदद भी कर सकती है। वहीं, इसमें दी गई, पेटेंटेड DNNS सेल्फ हील कोटिंग वाली कॉपर कंडेंसर कॉइल कम रखरखाव और बेहतर टिकाऊपन प्रदान कर सकती है जिससे यह एसी लंबे समय तक चल सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - DAIKIN
  • मॉडल - ‎MTKM50U
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • कूलिंग पॉवर - 5.28 किलोवाट 
  • डाईमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेमी 
  • नॉइस लेवल - 30 डेसिबल 

खासियत 

  • इस एसी को आप आराम से रिमोट की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। 
  • इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस मौजूद है जो पर्यावरण के अनुकूल माने जाते हैं और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। 
  • इसमें मौजूद ऑटो वेरिएबल स्पीड कमरे के तापमान के अनुसार अपनी गति को खुद ही कम या ज्यादा कर सकता है। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इस ब्रांड के एसी का इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं है। 

कमरे का साइज 

  • यह एसी मध्यम आकार के कमरों यानी 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सही चॉइस बन सकता है। 

योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

Rs. 42490

Get This
03

Carrier 1.5 Ton 3 Star Inverter Window AC

Check Price on Amazon

यह विंडो एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बेहतरीन और किफायती विकल्प बन सकता है। आपको बता दें, यह 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरे को प्रभावी रूप से ठंडा करने की क्षमता रखता है। इसकी 1.5 टन कूलिंग क्षमता और 5150 वाट की शक्तिशाली कूलिंग इसे तेज और समान रूप से ठंडक प्रदान करने में सक्षम बना सकती है। यह 3 स्टार ऊर्जा दक्षता रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वार्षिक बिजली खपत लगभग 1114.62 यूनिट है और साथ ही, Carrier का यह Window AC इन्वर्टर तकनीक के कारण बिजली की बचत कर सकता है और लंबे समय तक उपयोग में किफायती साबित हो सकता है। वहीं, इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जिस पर एंटी-कोरोजन ब्लू कोटिंग की गई है। इससे जंग और क्षरण से सुरक्षा मिल सकती है, साथ ही बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव सुनिश्चित हो सकता है। यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी रूप से ठंडक प्रदान कर सकता है, जो इसे गर्म इलाकों के लिए उपयुक्त बना सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Carrier
  • मॉडल - ‎CIW19SC3R35F0
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • कूलिंग पॉवर - 5150 किलोवाट 
  • डाईमेंशन - 77D x 66W x 43H सेमी 
  • नॉइस लेवल - 56 डेसिबल 

खासियत 

  • इसमें 2-वे एयर डायरेक्शनल कंट्रोल, टर्बो मोड, स्लीप मोड, ड्राई मोड, ऑटो मोड और ऑटो रीस्टार्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। 
  • इसमें मौजूद हाई डेंसिटी डस्ट फिल्टर हवा से धूल को हटाकर साफ और ताज़ी हवा प्रदान कर सकता है। 
  • साथ ही लो नॉइज ऑपरेशन और 3 फैन स्पीड विकल्प अधिक आरामदायक अनुभव दे सकते हैं।

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इस एसी के साथ रिमोट नहीं मिला और साथ ही कुछ उपयोगकर्त्ता ने बताया इसका रिमोट सही से काम नहीं करता है। 

कमरे का आकार 

यह एसी 111 वर्ग फुट से 150 वर्ग फुट तक के लिए यानी मीडियम साइज़ के कमरों के लिए सही विकल्प बन सकता है।

Carrier 1.5 Ton 3 Star Inverter Window AC

Rs. 31000

Get This
04

LG 1 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसमें ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कम बिजली की खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन और लंबी उम्र सुनिश्चित कर सकता है। यह Split AC खासतौर पर 110 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है और तेज व समान ठंडक प्रदान कर सकता है। आपको बता दें, LG का यह एसी 1 टन की क्षमता के साथ आता है और इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है जिससे यह बिजली बचाने में भी सक्षम बन सकता है। ब्रांड के अनुसार, यह 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है, जो भारतीय गर्मियों खासतौर से दिल्ली जैसे शहरों के लिए बढ़िया चॉइस बन सकता है। साथ ही, इसमें AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग फीचर दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें दिया गया VIRAAT मोड तेज कूलिंग के लिए उपयोगी माना जाता है और 4-वे एयर स्विंग पूरे कमरे में समान रूप से ठंडी हवा फैला सकता है। एचडी फिल्टर विद एंटी-वायरस प्रोटेक्शन हवा को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रख सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - LG
  • मॉडल - ‎US-Q14YNZE
  • क्षमता - 1 टन 
  • कूलिंग पॉवर - 3.5 किलोवाट 
  • डाईमेंशन - 18.9D x 83.7W x 30.8H सेमी 
  • नॉइस लेवल - 21 डेसिबल 

खासियत

  • इसमें 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर और ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन मौजूद है जो इसे जंग और क्षरण से बचाने में मदद कर सकते हैं। 
  • यह एसी 120V से 290V तक स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन सपोर्ट करता है, जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी यह बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है। इसमें मैजिक एलईडी डिस्प्ले, साइलेंट ऑपरेशन, स्लीप मोड, ऑटो क्लीन, डीह्यूमिडिफायर और स्मार्ट डायग्नोसिस जैसे कई उपयोगी फीचर्स भी शामिल हैं।

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसमें कॉपर पाइप नहीं दिया गया है। 
  • कमरे का साइज़यह 110 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बना है यानी यह छोटे आकार के कमरों के लिए सही चॉइस हो सकता है।

 

LG 1 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

Rs. 36490

Get This
05

Voltas 123 Vectra Platina 1 Ton 3 Star Fixed Speed Window AC

Check Price on Amazon

यह विंडो एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है जो ऊर्जा को बचाने में और बेहतरीन कूलिंग देने में बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, ‎यह एसी खासतौर पर 110 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए उपयुक्त हो सकता है यानी छोटे कमरों के लिए एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है। साथ ही, यह 48 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी कूलिंग प्रदान कर सकता है। इसका 1 टन कैपेसिटी वाला कंप्रेसर 3100 वॉट की अधिकतम कूलिंग क्षमता देता है, जिससे कमरे में जल्दी ठंडक फैल सकती है। आपको बता दे, इस Voltas AC में कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो जंग और क्षरण से सुरक्षा प्रदान कर सकती है तथा लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकती है। साथ ही, एंटी-डस्ट फिल्टर के साथ एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग भी मौजूद है जो हवा को स्वच्छ बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसके अलावा स्लीप मोड, मेमोरी रिस्टार्ट, 24 घंटे का टाइमर, ऑटो स्विंग और LED तापमान डिस्प्ले जैसी सुविधाएं इसे और भी उपयोगी बना सकती हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - ‎Voltas
  • मॉडल - ‎‎4011481
  • क्षमता - 1 टन 
  • कूलिंग पॉवर - 3.1 किलोवाट 
  • डाईमेंशन - 57D x 66W x 38.5H सेमी 
  • नॉइस लेवल - 54 डेसिबल 

खासियत

  • यह स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन की सुविधा के साथ आता है जो इसे 230 वोल्ट की सीमा में सुरक्षित रूप से चलाने में सक्षम बना सकती है। 
  • इसका इनडोर यूनिट शोर स्तर 54 डेसिबल है, जो शांत संचालन प्रदान कर सकता है।
  • इसे आप रिमोट की मदद से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसके साथ रिमोट नहीं मिला। 

कमरे का आकार 

यह 110 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए यानी छोटे साइज़ के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है।

Voltas 123 Vectra Platina 1 Ton 3 Star Fixed Speed Window AC

Rs. 24277

Get This
06

Panasonic 2.0 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आने वाले इस एसी की मदद से आप कूलिंग क्षमता को 7 अलग-अलग तरीके से एडजस्ट कर सकते हैं जिसमें 45% तक से लेकर HC तक एडजस्ट किया जा सकता है। Panasonic का यह Inverter Split AC 2 टन क्षमता के साथ आता है जो इसे बड़े साइज़ वाले कमरों के लिए एक बढ़िया विकल्प बना सकता है। सफेद रंग में आने वाला यह एसी 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो कम बिजली की खपत करते हुए भी बेहतरीन कूलिंग दे सकता है जिससे अब बिजली की बचत के साथ गर्मी को दूर भगाया जा सकता है। साथ ही, इसे वाईफाई से कनेक्ट करके भी चलाया जा सकता है और साथ ही इसमें वॉइस कंट्रोल का फीचर दिया गया हैं जिससे आप अपनी आवाज की मदद से इसे नियंत्रित कर सकते हैं। आपको बता दे, इसमें मौजूद PM 0.1 फिल्टर आपके कमरे की हवा को साफ करके साफ हवा दे सकता है और साथ ही, इसमें रिसाव को रोकने के लिए विशेष शील्डब्लू+ सुरक्षा कोटिंग भी मौजूद है। वहीं, इसमें मौजूद ट्रू AI मोड की मदद से यह एसी कमरे के तापमान में आई गिरावट को पहचान सकता है और बिजली की खपत अपने आप कम कर सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Panasonic
  • मॉडल - ‎‎CS/CU-NU24AKY5W
  • क्षमता - 2 टन 
  • कूलिंग पॉवर - 20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
  • डाईमेंशन - 24.9D x 104W x 29.6H सेमी 
  • नॉइस लेवल - 36 डेसिबल 

खासियत

  • इनवर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह पैनासोनिक एसी 55 डिग्री तक के तापमान में भी आपको बढ़िया ठंडक दे सकता है। 
  • इसमें मौजूद 4-वे स्विंग की मदद से यह पूरे कमरे में ठंडक प्रदान कर सकता है।
  • इसमें दिए गए कॉपर कंडेंसर कॉइल की मदद से बेहतरीन कूलिंग तो मिलेगी ही, साथ ही आपको इस रखरखाव भी कम करना पड़ सकता है।
  • कमी
  • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।  

कमरे का आकार 

  • यह एसी 170-210 वर्ग फुट के कमरों यानि बड़े आकार के कमरों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर आप इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

Panasonic 2.0 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

Rs. 55990

Get This

विंडोज एसी और स्प्लिट एसी में क्या अंतर है?

गर्मी के मौसम में घर या ऑफिस को ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशनर एक जरूरी उपकरण बन जाता है। बाजार में मुख्य रूप से दो प्रकार के एसी अधिक लोकप्रिय हैं, विंडोज एसी और स्प्लिट एसी। दोनों का काम कमरे को ठंडा करना है, लेकिन उनकी बनावट, इंस्टॉलेशन और कार्यप्रणाली में काफी अंतर होता है। 

  • विंडोज एसी - यह एक ही यूनिट में बना होता है, जिसमें कूलिंग सिस्टम, कंप्रेसर और फैन सभी एक साथ जुड़े होते हैं। इसे खिड़की या दीवार में बने खास स्लॉट में लगाया जा सकता है। इसकी कीमत आमतौर पर स्प्लिट एसी से कम होती है, इसलिए यह छोटे कमरों और कम बजट वाले लोगों के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है। हालांकि, यह चलते समय अधिक आवाज करता है और कमरे की खिड़की का कुछ हिस्सा घेर लेता है।
  • स्प्लिट एसी - यह दो हिस्सों में बंटा होता है, एक इनडोर यूनिट और एक आउटडोर यूनिट। इनडोर यूनिट कमरे के अंदर दीवार पर लगाई जाती है, जबकि आउटडोर यूनिट बाहर रखी जाती है। इस कारण कमरे के अंदर कम शोर होता है और देखने में भी यह अधिक आकर्षक लग सकता है। Split AC बड़े कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है, लेकिन इसकी कीमत और इंस्टॉलेशन खर्च विंडोज एसी से अधिक होता है।

जानें आपके घर के लिए कौन-सा एसी है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया एसी ले सकते हैं- 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

कूलिंग पॉवर 

फॉर्म फैक्टर 

Haier Gravity Series 1.6 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC - HSU19G-MZAID5BN-INV

1.6 टन 

15.46 किलोवाट

मिनी- स्प्लिट 

Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC - MTKM50U

1.5 टन 

5.28  किलोवाट 

मिनी- स्प्लिट 

Carrier 1.5 Ton 3 Star Inverter Window AC - CIW19SC3R35F0

1.5 टन 

5150 किलोवाट 

विंडोज 

LG 1 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC -  US-Q14YNZE

1 टन 

3.5  किलोवाट 

मिनी- स्प्लिट 

Voltas 123 Vectra Platina 1 Ton 3 Star Fixed Speed Window AC - ‎4011481

1 टन 

3.1 किलोवाट 

विंडोज 

Panasonic 2.0 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC - CS/CU-NU24AKY5W

2 टन 

20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

स्प्लिट 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

घर के लिए कौन-सा एसी अच्छा होता है?

घर के लिए वही एसी अच्छा माना जाता है जो कमरे के आकार, बजट और बिजली खपत के अनुसार सही हो। आमतौर पर इन्वर्टर स्प्लिट एसी बेहतर विकल्प माना जाता है। लेकिन यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।

छोटे कमरे के लिए कितने टन का एसी लेना चाहिए?

आपको बता दें, लगभग 100 से 120 वर्गफुट के कमरे के लिए 1 टन का एसी पर्याप्त माना जाता है।

1.5 टन एसी किस कमरे के लिए सही है?

150 से 180 वर्गफुट के कमरे या मीडियम साइज हॉल के लिए 1.5 टन एसी उपयुक्त माना जाता है।

You May Also Like