चाहे सब्ज़ियां ताजा रखनी हों, बचा हुआ खाना सुरक्षित रखना हो या गर्मियों में ठंडी ड्रिंक्स का मज़ा लेना हो, एक अच्छा फ्रिज आपके किचन को व्यवस्थित और काम को आसान बना सकता है। आज के समय में रेफ्रिजरेटर सिर्फ ठंडा पानी रखने की मशीन नहीं रह गया है, बल्कि यह हर घर की रसोई का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। लेकिन बाजार में इतने अलग-अलग प्रकार के Refrigerators मौजूद हैं कि सही चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी नया फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन-सा रेफ्रिजरेटर सबसे बेहतर रहेगा। यहां हमने कई सारे लोकप्रिय ब्रांड जैसे Haier, LG, Samsung आदि के अलग-अलग प्रकार के फ्रिज के बारे में विस्तार से बताया है जिसमें फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर से लेकर सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर तक के विकल्प देखने को मिल सकते हैं और इसके अलावा आप नीचे जान सकते हैं कि किस प्रकार के फ्रिज किस प्रकार के रसोईघर के लिए बढ़िया हो सकते हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही विकल्प का चुनाव कर पाएंगे।
देखिए 5 बेहतरीन रेफ्रिजरेटर के विकल्प यहां -
फ्रिज कितने प्रकार के होते हैं?
वैसे तो फ्रिज के कई सारे प्रकार होते हैं जो अलग-अलग रसोईघर के लिए डिजाइन किए जाते हैं जिनके बारे में हमने नीचे विस्तार से चर्चा किया है -
- फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर - यह एक आधुनिक डिजाइन वाला फ्रिज होता है जिसमें 2 दरवाजे ऊपर होते हैं जो बीच से बाहर की ओर खुलते हैं और नीचे फ्रीजर ड्रॉअर बना होता है। इन्हें खास तौर पर बेहतर स्टोरेज मैनेजमेंट के लिए बनाया जाता है। इनमें अलग-अलग खाने के प्रकार के लिए अलग कम्पार्टमेंट होते हैं, जिससे चीज़ें ज्यादा समय तक ताजा रह सकती हैं। यह बड़े परिवार के लिए सही विकल्प हो सकता है।
- साइड बाइ साइड रेफ्रिजरेटर - यह बड़े घरों और मॉडर्न किचन के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। इसमें एक दरवाजा फ्रिज के लिए और दूसरा फ्रीजर के लिए होता है, जो बीच से बंटा हुआ होता है । इन फ्रिज में बड़ी मात्रा में सामान आसानी से रखा जा सकता है। इनमें अक्सर स्मार्ट फीचर्स, डिजिटल कंट्रोल, पानी और आइस डिस्पेंसर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
- सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर - इस प्रकार के फ्रिज छोटे परिवारों और सीमित जगह वाली रसोई के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें एक ही दरवाजा होता है और उसी के अंदर फ्रीजर भी बना होता है। यह फ्रिज आमतौर पर कम बिजली खर्च करता है और कीमत में भी किफायती होता है।
- डबल डोर रेफ्रिजरेटर - यह आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फ्रिज में से एक है। इसमें फ्रीजर और फ्रिज के लिए अलग-अलग दरवाजे होते हैं, जिससे चीज़ों को व्यवस्थित रखना आसान हो सकता है। यह फ्रिज आमतौर पर फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक के साथ आते हैं, यानी आपको बार-बार बर्फ साफ करने की परेशानी नहीं होती।
- बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर - इस प्रकार के फ्रिज में फ्रीजर का कम्पार्टमेंट नीचे की ओर बना होता है और इसमें खाना रखने वाला भाग ऊपर होता है। इन दोनों के दरवाजे अलग-अलग बने होते हैं जिससे इन्हें खोलना और बंद करना आसान हो सकता है और साथ ही, इसमें बड़े दरवाजे होते हैं जो आपके किचन को क्लासिक लुक दे सकता है।
कौन-सा फ्रिज किस प्रकार के किचन और किसके लिए है बढ़िया
यहां जानिए कौन-से फ्रिज किस प्रकार के किचन के लिए है बढ़िया और कितने लोग के लिए है उपयोगी -
|
फ्रिज के प्रकार |
किस प्रकार के किचन के लिए है बढ़िया |
कितने लोगों के लिए है उपयोगी |
|
फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर |
बड़े और आधुनिक किचन के लिए |
5 और उससे अधिक लोगों के लिए |
|
साइड बाइ साइड रेफ्रिजरेटर |
बड़े किचन |
5 और उससे अधिक लोगों के लिए |
|
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर |
छोटे फ्लैट वाले किचन |
1 से 3 लोग |
|
डबल डोर रेफ्रिजरेटर |
मध्यम आकार के किचन |
3 से 5 सदस्य |
|
बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर |
मध्यम आकार के किचन के लिए |
3 से 5 लोगों के लिए |
फ्रिज लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
फ्रिज लेते समय आपको कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखकर अपने किचन के लिए एक बढ़िया रेफ्रिजेरेटर चुन सकते हैं -
- परिवार का आकार - अगर छोटा परिवार है तो छोटा फ्रिज सही हो सकता है जैसे सिंगल डोर लेकिन बड़े परिवार के लिए ज्यादा क्षमता वाला फ्रिज लेना बेहतर हो सकता है।
- बिजली की खपत - ऊर्जा बचाने वाले फ्रिज लंबे समय में पैसे भी बचाते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे होते हैं। इसलिए इसे लेते समय आप ऊर्जा रेटिंग देख सकते हैं।
- किचन की जगह - फ्रिज लेने से पहले यह जरूर देख लें कि आपकी रसोई में उसके लिए पर्याप्त जगह है या नहीं या फिर आपकी रसोई बड़ी है या छोटी। इसके हिसाब से आप अपने किचन के लिए सही फ्रिज चुन सकते हैं।
- फीचर्स और बजट - आजकल फ्रिज में कई स्मार्ट फीचर्स आते हैं, लेकिन जरूरी है कि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुनें।
