Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

चाइल्ड लॉक फीचर वाली Washing Machine के साथ मिलेगी सुरक्षा और सफाई!

आजकल की आधुनिक Washing Machines अब सिर्फ कपड़े धोने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि छोटे बच्चों की सुरक्षा और सुविधा का भी पूरा ध्यान रखते हुए चाइल्ड लॉक फीचर के साथ आपको मिल जाएंगी जो बच्चों के शरारत के बीच भी आपके काम को आराम से करने में मदद कर सकती है।

Washing Machine With Child Lock
Washing Machine With Child Lock

जब घरों में छोटे बच्चे हो तो ये खुशी के साथ-साथ थोड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आते हैं। खासकर जब बात इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हो, तो उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है। ऐसे में चाइल्ड लॉक फीचर वाली वॉशिंग मशीन एक स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प बनकर उभर सकती है। आपको बता दें, Washing Machine में Child Lock फीचर का मतलब है कि मशीन के बटन और सेटिंग्स को लॉक किया जा सकता है, ताकि बच्चे खेल-खेल में उसे बदल न सकें। अक्सर बच्चे उत्सुकता में मशीन के बटन दबा देते हैं, जिससे प्रोग्राम रुक सकता है या बदल सकता है। लेकिन इस फीचर के साथ आप बेफिक्र होकर अपना काम कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन परिवारों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है जहां छोटे बच्चे होते हैं। इससे न सिर्फ मशीन सुरक्षित रह सकती है, बल्कि बच्चों को किसी भी तरह के खतरे से भी बचाया जा सकता है। साथ ही, यह सुविधा रोजाना के कपड़े धोने के कामों को और आसान और चिंतामुक्त बना सकती है। तो फिर सोचना क्या, फटाफट से नजर डालिए 5 बढ़िया विकल्प पर नीचे -

01

Haier 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

क्या आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं और आप भी वॉशिंग मशीन चलाते वक्त उनके लिए परेशान रहती हैं तो अब चिंता दूर करने के लिए आप Haier की यह वॉशिंग मशीन ले सकते हैं जिसमें चाइल्ड लॉक फीचर मौजूद है जिसकी मदद से यह बच्चों वाले घर के लिए सुरक्षित हो सकता है। यह 7 किलोग्राम की क्षमता के साथ आता है जो मध्यम परिवार के लिए सही हो सकता है। इसमें ओशनस वेव ड्रम दिया गया है जो जो कपड़ों के रेशों में गहराई से जाकर जमी हुई गंदगी को हटा सकती है और कपड़े को बिना नुकसान पहुंचाए साफ कर सकती है। यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है जो कम बिजली और पानी की खपत के साथ आपके कपड़ों को धो सकती है और आपके बिजली बिल की बचत भी कर सकती है। 780 RPM की स्पीड से यह आपके कपड़ों में से पानी निकाल सकती है जिससे कपड़े जल्दी सुख सकते हैं। आपको बता दें इसमें 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें वॉश, रिंज, स्पिन, ट्यूब ड्राई, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक वॉश दिया गया है जो आपको अलग-अलग फैब्रिक के लिए अलग-अलग सेटिंग्स दे सकते हैं और आपके काम को आसान बना सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier 
  • क्षमता - 7 किलोग्राम 
  • रंग - मूनलाइट ग्रे 
  • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
  • कंट्रोल टाइप - पुश बटन 
  • रोटेशनल स्पीड - 780 RPM

खासियत 

  • इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है जो काफी टिकाऊ और मजबूत होता है और लंबे समय तक चल सकता है। 
  • इसमें मौजूद मैजिक फिल्टर की मदद से कपड़ों से निकलने वाले रेशे आसानी से इकट्टे हो सकते हैं। 
  • ऑटो रिस्टार्ट फीचर की मदद से यह मशीन बिजली जाने के बाद वापस आने पर दुबारा से वहीं से शुरू हो सकता है जहां से रुका था। 

कमी 

  • अमेजन यूजर ने बताया इसमें टाइमर डिस्प्ले नहीं दिया गया है। 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट की जानकारी मिल सकती है।

Haier 7 Kg, Oceanus Wave Drum, 15 Min Quick Wash, Magic Filter, 8 Wash Programs, Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM70-AE | Moonlight Silver)

Rs. 13690

Get This
02

IFB 8 Kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

5 स्टार रेटिंग वाली यह मशीन कम पानी और बिजली की खपत करते हुए आपको बढ़िया धुलाई दे सकती है। यह मशीन खास तौर पर 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए डिजाइन की गई है क्योंकि इसमें 8 किलोग्राम की क्षमता है जो कम जगह में भी बेहतर सफाई और पानी की बचत सुनिश्चित करती है। इस IFB की Front Load Washing Machine में AI पावर्ड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कपड़ों के प्रकार और वजन को खुद पहचानकर पानी, समय और वॉश साइकिल को अपने आप एडजस्ट कर सकती है, जिससे कपड़े सही-सलामत रहते हैं और धुलाई भी बेहतर हो सकती है। वहीं, इस मशीन की 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड कपड़ों से अतिरिक्त पानी तेजी से निकाल सकती है, जिससे सूखने में कम समय लगता है, खासकर बरसात या नमी वाले मौसम में यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही, इसमें 10 से ज्यादा वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनमें डेली वॉश, कॉटन, बेबी वियर, एक्सप्रेस वॉश, सिंथेटिक और कई ऐप बेस्ड प्रोग्राम शामिल हैं, जिससे हर तरह के कपड़े को सही तरीके से धोया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - IFB 
  • क्षमता - 8 किलोग्राम 
  • रंग - मोचा 
  • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
  • कंट्रोल टाइप - पुश बटन 
  • रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM

खासियत 

  • इसका क्रिसेंट मून ड्रम डिजाइन कपड़ों को नुकसान से बचाते हुए उन्हें कोमलता से साफ कर सकता है। 
  • मशीन में इनबिल्ट हीटर भी दिया गया है, जिससे गर्म पानी से बेहतर सफाई मिल सकती है। 
  • इसमें मौजूद पॉवर स्टीम टेक्नोलॉजी गंदगी और बैक्टीरिया को गहराई से हटाने में मदद कर सकती है। 

कमी 

  • यूजर ने कहा यह मशीन चलने पर कंपन करती है।

IFB 8 Kg 5 Star, DeepClean® Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SENATOR MBN 8012 CMS, PowerSteam®, 9 Swirl, Steam Refresh, Inbuilt Heater, Eco Inverter, Mocha)

₹36,990.00

Get This
03

Samsung Smart Choice 10 Kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

इस वॉशिंग मशीन में AI वॉश तकनीक दी गई है, जो कपड़ों के वजन और उनकी नर्मी को पहचानकर खुद ही वॉश सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकती है। इससे कपड़ों की देखभाल बेहतर तरीके से होती है और लगभग 25% तक फैब्रिक केयर में सुधार मिल सकता है। इसके साथ ही AI एनर्जी मोड भी मौजूद है, जो ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है। Samsung की 10 किलोग्राम क्षमता वाली यह फुली औटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकतीहै। वहीं, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ यह मशीन बिजली की खपत को कम करते हुए बेहतर प्रदर्शन दे सकती है, जिससे बिजली का बिल कम आ सकता है। इसमें दी गई Ecobubble तकनीक इस मशीन की एक खास विशेषता है, जो डिटर्जेंट को बुलबुलों में बदलकर कपड़ों के अंदर तक पहुंचाती है। इससे कपड़े कम ऊर्जा में भी अच्छी तरह साफ हो सकते हैं। वहीं, AI VRT+ तकनीक मशीन के कंपन और आवाज को कम कर सकती है, जिससे यह मशीन काफी शांत तरीके से काम कर सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Samsung
  • क्षमता - 10 किलोग्राम 
  • रंग - लैवेंडर ग्रे  
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल टाइप - टच
  • रोटेशनल स्पीड - 700 RPM

खासियत 

  • इसमें 12 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो हर प्रकार के कपड़ों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। 
  • 700 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद कर सकती है, जिससे समय की बचत होती है।
  • इसमें दिया गया डायमंड ड्रम डिजाइन कपड़ों को नुकसान से बचा सकता है और उन्हें जेंटल तरीके से साफ कर सकता है। 

कमी 

  • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।

Samsung Smart Choice 10 Kg, 5 Star, AI Wash, AI Energy Mode, Wi-Fi, Ecobubble, AI VRT+, Soft Closing Door, Digital Inverter, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80F10E2LTL, Lavender Gray)

₹25,990.00

Get This
04

LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

8 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली यह मशीन यह मशीन खासतौर पर बड़े परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिससे एक बार में अधिक कपड़े आसानी से धोए जा सकते हैं। इसका आकर्षक मिडिल ब्लैक डिजाइन और मजबूत स्टील बॉडी इसे टिकाऊ और स्टाइलिश बना सकते हैं। LG ब्रांड के इस फुली ऑटोमैटिक Top Load Washing Machine में चाइल्ड लॉक फीचर मौजूद है। आपको बता दें, यह फीचर खासतौर पर उन घरों के लिए उपयोगी हो सकता है जहां छोटे बच्चे होते हैं। चाइल्ड लॉक ऑन करने के बाद मशीन के बटन लॉक हो जाते हैं, जिससे बच्चे गलती से मशीन की सेटिंग्स को बदल नहीं पाते और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव हो सकता है। यह फीचर सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी और उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा, इसमें कुल 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे नॉर्मल, क्विक वॉश, जेंटल (ऊन और साड़ी के लिए), स्ट्रॉन्ग (भारी कपड़ों के लिए), प्री-वॉश + नॉर्मल, रिंस+, एक्वा रिजर्व और टब क्लीन। इसकी मदद से उपयोगकर्ता को अलग-अलग प्रकार के कपड़ों के अनुसार सही वॉश सेटिंग चुनने की सुविधा मिल सकती है। वहीं, फजी लॉजिक तकनीक अपने आप कपड़ों का वजन पहचानकर सही वॉश साइकिल सेट कर सकती है, जिससे उपयोग और भी आसान हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - LG
  • क्षमता - 8 किलोग्राम 
  • रंग - मिडिल ब्लैक   
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल टाइप - पुश बटन 
  • रोटेशनल स्पीड - ‎1200 RPM

खासियत

  • इस वॉशिंग मशीन में स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बिजली की खपत को कम करते हुए बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है। 
  • मशीन में टर्बोड्रम फीचर मौजूद है, जो ड्रम और पल्सेटर को विपरीत दिशा में घुमाकर कपड़ों से जिद्दी दाग-धब्बों को आसानी से हटा सकता है।
  • इस मशीन में LED डिस्प्ले दिया गया है, जो वॉशिंग की पूरी जानकारी जैसे समय, सेटिंग्स और एरर आदि को स्पष्ट रूप से दिखा सकता है।

कमी 

  • अमेजन यूजर के अनुसार यह मशीन कपड़े धोने में काफी समय लगाती है जिससे समय की बर्बादी होती है।

LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z, Turbodrum, Auto Prewash, Stainless Steel drum, LED Display, Smart Diagnosis, Middle Black)

₹21,990.00

Get This
05

Bosch 8 kg, 5 Star Fully Automatic Front Loading Washing Machine

Check Price on Amazon

काफी दिनों से आप भी बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ बढ़िया सफाई देने वाली मशीन ढूंढ रही है तो यह आपके लिए एक सही विकल्प बन सकती है जो चाइल्ड लॉक फीचर के साथ आती है। आपको बता दें, Bosch के इस मशीन का चाइल्ड लॉक फीचर का मुख्य उद्देश्य मशीन को बच्चों द्वारा गलती से चलाने या सेटिंग्स बदलने से बचाना है। जब यह फीचर एक्टिव होता है, तब मशीन के बटन और कंट्रोल पैनल लॉक हो जाते हैं, जिससे कोई भी बच्चा इसे छेड़ नहीं सकता। इससे न केवल मशीन सुरक्षित रह सकती है बल्कि बच्चों को किसी भी प्रकार के खतरे से भी बचाया जा सकता है। यह मशीन 8 किलोग्राम क्षमता में आती है जो मध्यम से बड़े परिवार के लिए सही चॉइस हो सकती है। मशीन में 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे कि क्विक वॉश, स्टीम/एंटी-बैक्टीरिया, कॉटन, सिंथेटिक्स, वूल और डेलिकेट्स आदि। इन प्रोग्राम्स की मदद से आप हर तरह के कपड़ों को सही तरीके से धो सकते हैं। इसके अलावा, इन-बिल्ट हीटर की सुविधा भी दी गई है, जिससे गर्म पानी से धुलाई कर बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा, 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी को तेजी से निकाल सकती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Bosch
  • क्षमता - 8 किलोग्राम 
  • रंग - सफेद  
  • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
  • कंट्रोल टाइप - टच
  • रोटेशनल स्पीड - ‎1400 RPM

खासियत

  • इस मशीन में AI एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक दी गई है, जो कपड़ों की मात्रा के अनुसार पानी का उपयोग कर सकती है, जिससे पानी और बिजली दोनों की बचत हो सकती है। 
  • इसमें इकोसाइलेंस ड्राइव मोटर का उपयोग किया गया है, जो न केवल कम आवाज कर सकती है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रह सकती है।
  • इस वॉशिंग मशीन में सॉफ्ट केयर ड्रम और एंटी-वाइब्रेशन साइड पैनल्स दिए गए हैं, जो कपड़ों की सुरक्षा कर सकते हैं। 

कमी 

  • यूजर ने बताया यह टिकाऊ नहीं है। 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine, AI ActiveWater, 15 Wash Programs, Removes 99.9% Germs with Steam, No Tangle or Wrinkle,White, WAJ28260IN

₹31,490.00

Get This

जानें आपके लिए कौन-सी चाइल्ड लॉक फीचर वाली वॉशिंग मशीन है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया चाइल्ड लॉक फीचर वाली वॉशिंग मशीन ले सकते हैं- 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

कंट्रोल टाइप 

रोटेशनल स्पीड 

Haier 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine - HWM70-AE

7 किलोग्राम 

पुश बटन 

780 RPM

IFB AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine - SENATOR MBN 8012 CMS

8 किलोग्राम 

पुश बटन 

1200 RPM

Samsung Smart Choice Fully-Automatic Top Load Washing Machine - WA80F10E2LTL

10 किलोग्राम 

टच 

700 RPM

LG Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine - T80VBMB4Z

8 किलोग्राम 

पुश बटन 

740 RPM

Bosch AI Active Water+ Fully Automatic Front Loading Washing Machine- WAJ28260IN

8 किलोग्राम 

टच 

1400 RPM

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर क्या होता है?

चाइल्ड लॉक एक सुरक्षा फीचर है, जो मशीन के बटनों को लॉक कर देता है ताकि बच्चे गलती से सेटिंग्स को बदल न सकें।

चाइल्ड लॉक फीचर क्यों जरूरी है?

अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो यह फीचर जरूरी हो सकता है क्योंकि यह मशीन को सुरक्षित रखता है और बच्चों को किसी भी संभावित खतरे से बचा सकता है।

चाइल्ड लॉक कैसे ऑन और ऑफ किया जाता है?

अधिकतर वॉशिंग मशीन में एक खास बटन या बटन कॉम्बिनेशन होता है, जिसे कुछ सेकंड तक दबाकर चाइल्ड लॉक ऑन या ऑफ किया जा सकता है। इसकी जानकारी मशीन के मैनुअल में दी होती है जिसे आप देख सकते हैं।

You May Also Like