अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए एक ऐसा फैन ढूंढ रहे हैं जो ठंडी हवा देने के साथ ही कम जगह घेरे और शानदार परफॉर्मेंस भी दे, तो वॉल माउंट फैन आपके लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं। Wall Mount फैन दीवार पर लगाए जाते हैं, जिससे ये न केवल जगह बचाते हैं बल्कि कमरे में हवा का बेहतर सर्कुलेशन भी सुनिश्चित करते हैं, जिससे पूरे कमरे में बराबर हवा मिलती है। इनके कई मॉडल्स में ऑसिलेशन यानी घूमने की सुविधा होती है, जिससे हवा हर कोने तक पहुंचती है। वॉल माउंट Fan खासतौर पर छोटे कमरों, किचन, दुकानों, ऑफिस और वर्कशॉप जैसी जगहों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। यहां पर वॉल माउंट फैन 5 बढ़िया मॉडल्स दिए जा रहे हैं। ये सभी फैन Bajaj, Havells, Orient Electric, Atomberg और V-Guard जैसे मशहूर ब्रांड के हैं। मल्टी-स्पीड सेटिंग्स, टाइमर और कम बिजली खपत जैसी सुविधाओं के साथ आने वाले ये फैन गर्मी से राहत के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
वॉल माउंट फैन के फायदे और विशेषताएं
- जगह की बचत- वॉल माउंट फैन दीवार पर लगाए जाते हैं, जिस वजह से ये कमरे में कम जगह घेरते हैं। ये खासतौर पर छोटे कमरों, किचन, दुकानों और ऑफिस के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।
- बेहतर एयर सर्कुलेशन- ऊंचाई पर लगे होने के कारण यह पूरे कमरे में हवा को समान रूप से फैलाते हैं। वहीं इनके ऑसिलेशन यानी घूमने वाले फीचर के कारण हवा हर कोने तक पहुंचती है, जिससे पूरे कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है।
- एडजस्टेबल एयरफ्लो- वॉल माउंट फैन के अधिकतर मॉडल्स में टिल्ट और ऑसिलेशन फीचर होता है। साथ ही इनमें करीब 3 स्पीड सेटिंग की सुविधा होती है, जिससे आप हवा की दिशा और गति को अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं।
- सुरक्षित- वॉल माउंट Fans दीवार की ऊंचाई पर लगाए जाते हैं, जिससे ये स्टैंड या टेबल फैन की तुलना में बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित रहते हैं। साथ ही फर्श पर तारों का झंझट भी नहीं रहता।
- कम शोर और किफायती- वॉल माउंट फैन आमतौर पर कम आवाज करते हैं और ये कम बिजली खपत करते हैं, जिससे यह बेडरूम, ऑफिस या स्टडी रूम के लिए आदर्श विकल्प बन जाते हैं। साथ ही ये अन्य कूलिंग उपकरण की तुलना में थोड़े सस्ते होते हैं।
- स्मार्ट फीचर्स- आजकल वॉल माउंट फैन रिमोट कंट्रोल, टाइमर, मल्टी-स्पीड सेटिंग्स और स्मार्ट सेंसर जैसी सुविधाओं के साथ मिलने लगे हैं, जो उपयोग को और आसान बनाते हैं।
