Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

V Guard, Crompton या AO Smith: आखिर कौन-से ब्रांड के Water Heater हैं अधिक भरोसेमंद? विकल्पों के साथ समझें

अक्सर जब भी हम अपने घर के लिए एक बढ़िया Water Heater लेने जाते हैं तब बाजार में मिल रहे हैं कई सारे ब्रांडों के चलते हमेशा असमंजस में पड़ जाते हैं कि कौन-सा मॉडल हमारे लिए सही होगा। इसलिए आज हम यहां V Guard, AO Smith और Crompton के बढ़िया विकल्प लेकर आएं है जिसे आप अपनी सुविधा, बजट और प्राथमिकता के अनुसार चुन सकते हैं। पूरी जानकारी पर डालें नजर।

V Guard, Crompton और AO Smith के वॉटर हीटर
V Guard, Crompton और AO Smith के वॉटर हीटर

सर्दी का मौसम आ चुका है और ऐसे में भारत में गर्म पानी की जरूरतें जैसे-जैसे बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे सही वॉटर हीटर चुनना भी लोगों के लिए जरूरी होते जा रहा है, क्योंकि एक भरोसेमंद गीजर न केवल सुविधा दे सकता है बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित और कुशल उपयोग भी सुनिश्चित कर सकता है। बाजार में उपलब्ध कई ब्रांडों में से V-Guard, Crompton और AO Smith तीन ऐसे नाम हैं जो अपनी गुणवत्ता, प्रदर्शन और टिकाऊपन के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं और अक्सर उपभोक्ता इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि इनमें से कौन-सा ब्रांड सबसे विश्वसनीय साबित हो सकता है। ऐसे में हर ब्रांड की विशेषताओं, तकनीक और वास्तविक उपयोग अनुभव को समझकर ही सही निर्णय लिया जा सकता है, ताकि आपकी जरूरत, बजट और घरेलू पानी की गुणवत्ता के अनुसार सबसे बेहतर Water Heater आप चुन सकें। नीचे देखिए 6 शानदार विकल्प पूरी जानकारी के साथ।

01

AO Smith Geyser 25 Litre Vertical Water Heater

Check Price on Amazon

प्लास्टिक के मटेरियल से बना हुआ यह वॉटर हीटर आकर्षक डिजाइन में आता है जिससे अब गर्म पानी की सुविधा मिलने के साथ-साथ यह आपके बाथरूम की शोभा को भी बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह AO Smith का वॉटर हीटर 25 लीटर की क्षमता के साथ आता है जो बड़े परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। 2000W हीटिंग एलिमेंट और ब्लू डायमंड ग्लास-लाइन्ड टैंक से युक्त, यह 5-स्टार रेटेड गीजर लंबे समय तक चलने वाले प्रदर्शन और आराम के लिए 2 गुणा जंग से सुरक्षा कर सकता है जिससे कई सालों तक यह आपके गर्म पानी का साथी बन सकता है। वहीं, यह 8 बार के दबाव को भी आसानी से संभाल सकता है जो इसे ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट के लिए आदर्श बनाता है। इसकी कस्टम-निर्मित एनोड रॉड कठोर पानी से सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे इसका जीवनकाल बढ़ सकता है। 5 स्टार रेटिंग के साथ आने के चलते यह ऊर्जा की खपत कम करता हा जिससे आपके बिजली के बिल की बचत भी कर सकता है। ग्लास-कोटेड हीटिंग एलिमेंट के साथ, यह वॉटर हीटर स्केल और तलछट को रोक सकता है, जिससे रखरखाव की जरूरत कम हो जाती है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में बना हुआ है जो आपके आधुनिक बाथरूम में आसानी से फिट हो सकते हैं और इसकी शोभा को बढ़ा सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - AO Smith
  • वाटेज - 2000 वाट 
  • रंग - सफेद 
  • वोल्टेज - 250 वोल्ट 
  • अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 8 बार 

खासियत 

  • यह जंगरोधी है जिससे जंग से सुरक्षा करके यह लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है। 
  • इसमें सुरक्षा के लिए शॉक-प्रूफ़ ABS बाहरी बॉडी है बनाए गया है जो करंट से बचाते हुए आपको सुरक्षित और तेज गर्म पानी देने में मदद कर सकता है। 
  • यह डुअल टोन फिनिश और आकर्षक डिजाइन में बना हुआ है जो जगह की बचत करते हुए बाथरूम में आसानी से फिट हो सकता है। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स ने बताया यह शोर बहुत करता है।

AO Smith Geyser 25 Litre Vertical Water Heater

Rs. 9969

Get This
02

V-Guard Divino DG Geyser 15 Litre Water Heater

Check Price on Amazon

V-Guard का यह एक ऐसा स्टोरेज वॉटर हीटर है जो आपकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर बनाया गया है। यह न सिर्फ पानी को तेजी से गर्म कर सकता है बल्कि लंबे समय तक गर्म बनाए रख सकता है। BEE 5 स्टार रेटिंग के साथ आने वाला यह गीजर ऊर्जा की बचत करता है और आपके बिजली बिल को भी कम करने में मदद कर सकता है। इसमें दी गई एक्स्ट्रा थिक और हाई डेन्सिटी CFC फ्री PUF इंसुलेशन तकनीक पानी का तापमान लंबे समय तक बरकरार रख सकती है, जिससे बार-बार गीजर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, इसका एंटी-कोरोसिव विट्रीअस इनेमल कोटेड टैंक हार्ड वॉटर वाले क्षेत्रों के लिए बेहद उपयुक्त माना जा सकता है, क्योंकि यह अंदरूनी टैंक को जंग और स्केलिंग से सुरक्षित रख सकता है। सिंगल वेल्ड लाइन टेक्नोलॉजी की वजह से 66% तक लीकेज की समस्या कम हो सकती है और यह लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है। साथ ही, यह डुअल हीट प्रोटेक्शन के साथ एडवांस थर्मोस्टेट और थर्मल कट-आउट तंत्र के साथ आता है, जो इसे सुरक्षित बना रहे हैं, वहीं, इसका 5-इन-वन मल्टी-फंक्शनल सेफ्टी वाल्व पानी के प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है और वैक्यूम फॉर्मेशन और रिवर्स पफ़्लो को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - V-Guard
  • वाटेज - 2000 वाट 
  • रंग - सफेद 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 8 बार 

खासियत

  • इसमें ट्विन LED डिस्प्ले और तापमान को कंट्रोल करने के लिए नॉब दिया गया है जो इसे और भी अधिक सुविधाजनक बना रहे हैं। 
  • 25 से 75°C तक तापमान सेट करने की सुविधा के साथ आप अपनी जरूरत के अनुसार पानी के तापमान को एडजेस्ट कर सकते हैं।
  • यह हाई-राइज़ बिल्डिंग्स में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह 8 bar तक के उच्च प्रेशर को सहन कर सकता है।

कमी 

  • अभी तक ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है। 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर आप इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

V-Guard Divino DG Geyser 15 Litre Water Heater

Rs. 7349

Get This
03

Crompton Arno Neo 5 Litres instant water heater

Check Price on Amazon

यह एक इंस्टेंट वॉटर हीटर है जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसका 3000-वॉट का कॉपर हीटिंग एलिमेंट पानी को तेज़ी से गर्म कर सकता है, जिससे आपको सिर्फ कुछ ही मिनटों में गर्म पानी मिल सकता है। इसमें लगा 304 ग्रेड स्टेनलेस स्टील का फूड-ग्रेड इनर टैंक न केवल पानी की शुद्धता बनाए रख सकता है, बल्कि रसोई में इस्तेमाल के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। यह गीजर 6.5 बार प्रेशर को सहन करने की क्षमता रखता है, जिसे ऊंची बिल्डिंग्स और प्रेशर पंप वाले घरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसके साथ आने वाला प्रीमियम फिनिश रस्ट-प्रूफ आउटर बॉडी इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है, क्योंकि उच्च गुणवत्ता वाले पॉलिमर इंजीनियरिंग से तैयार यह बॉडी ज़ंग लगने से पूरी तरह सुरक्षित रह सकती है। कुल मिलाकर, Crompton का यह Water Heater एक स्टाइलिश, टिकाऊ और सुरक्षित गीजर है, जो कम जगह में फिट हो जाता है और आपके घर के लिए एक स्मार्ट और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन के चलते यह आपके बाथरूम की शोभा को भी बढ़ा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Crompton
  • वजन - 3.26 किलोग्राम 
  • रंग - सफेद 
  • हीट आउट्पुट - 3 किलोवाट 
  • अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 6.5 बार 

खासियत

  • यह वॉटर हीटर 5 लीटर की क्षमता के साथ आता है जो छोटे परिवारों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है।इसमें 3-लेवल एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, हाई प्रिसीज़न कैपिलरी थर्मोस्टेट, ऑटोमैटिक थर्मल कट-आउट और मल्टी-फंक्शनल सेफ्टी वाल्व, जो ओवरहीटिंग और इलेक्ट्रिक शॉक जैसे ख़तरों से आपकी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
  • इसमें कॉपर के हीटिंग एलीमेंट मौजूद है जो आपको 33% तक फास्ट हीटिंग दे सकते हैं। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने वॉटर लीकेज की समस्या बताई है।

Crompton Arno Neo 5 Litres instant water heater

Rs. 3399

Get This
04

AO Smith Geyser 25 Litre Storage Water Heater

Check Price on Amazon

यह AO Smith का 25 लीटर वॉटर गीजर उन घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो रोजाना सुरक्षित, तेज और ऊर्जा-बचत करने वाला गर्म पानी चाहते हैं। इसका ग्लॉसी ABS प्लास्टिक बॉडी और ब्लू डायमंड ग्लास-लाइन टैंक इसे न सिर्फ़ आकर्षक बनाते हैं, बल्कि 2 गुना ज्यादा कुरोजन-रेसिस्टेंस भी देते हैं, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। इसमें लगी 2000 वॉट की हीटिंग तकनीक पानी को जल्दी गर्म कर सकती है और खास बात यह है कि यह BEE 5-स्टार रेटेड होने के कारण बिजली की बचत भी कर सकता है यानी अब गर्म पानी फटाफट से तो मिलेगी ही साथ ही आपके बिजली बिल में भी कमी आ सकती है। सुरक्षा के मामले में यह गीजर डबल प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिसमें फैक्ट्री-सेट थर्मोस्टेट, मल्टी-फंक्शन सेफ़्टी वाल्व और थर्मल कट-आउट जैसी विशेषताएं दी गई है जो इसे और भी सुरक्षित बना सकती हैं। हाई-राइज़ बिल्डिंग्स के लिए भी यह एक आदर्श विकल्प बन सकता है क्योंकि यह 8 बार प्रेशर को आसानी से संभाल पाता है, इसलिए ऊंची बिल्डिंग या हार्ड वॉटर वाले इलाकों में भी बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - AO Smith
  • वजन - 13 किलोग्राम 
  • रंग - सफेद और लाल
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 8 बार 

खासियत

  • इस गीजर पर कंपनी 5 साल टैंक वारंटी, 2 साल ग्लास-कोटेड हीटिंग एलिमेंट वारंटी और 2 साल की संपूर्ण वारंटी देता है, जिससे यह और भी भरोसेमंद बन जाता है।
  • यह गीजर स्टाइल, मजबूती, ऊर्जा-बचत और सुरक्षा, चारों चीजों का शानदार संयोजन माना जा सकता है।
  • यह 8 बार प्रेशर सहन कर सकता है जिससे ऊंची इमारतों के लिए भी बढ़िया विकल्प बन सकता है।

कमी 

  • यूजर ने बताया यह शोर करता है।

AO Smith Geyser 25 Litre Storage Water Heater

Rs. 8199

Get This
05

V-Guard Zio Geyser 5 Litre Instant Water Heater

Check Price on Amazon

V-Guard का यह मॉडल 3000 वॉट के शक्तिशाली हीटिंग एलिमेंट के साथ आता है, जिसमें कॉपर शीथ और उच्च गुणवत्ता वाली मैग्नीशियम ऑक्साइड इंसुलेशन दी गई है, जिससे पानी कुछ ही पलों में गर्म हो सकता है। यह गीजर खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें रसोई और बाथरूम दोनों में तुरंत गर्म पानी की जरूरत रहती है। इसमें दी गई एडवांस्ड 4-लेयर्ड सेफ्टी इसे और भी भरोसेमंद बनाती है, जहां प्रेशर रिलीज़ वाल्व, ISI मार्क्ड थर्मोस्टेट, ओवरहीटिंग सेफ्टी और एंटी-साइफन प्रोटेक्शन आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही यह गीजर स्टाइलिश कलर डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जो पावर और हीट की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाता है। टिकाऊपन की बात करें तो इसका 304 स्टेनलेस स्टील का इनर टैंक और रस्ट-प्रूफ पॉलिमर बॉडी इसे लंबे समय तक चलने लायक बना सकते हैं। कुल मिलाकर, यह एक ऐसा उत्पाद है जो तेज गर्म पानी, अधिक सुरक्षा और आधुनिक डिज़ाइन की जरूरत वाले हर घर के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - V-Guard
  • वाटेज - 3000 वाट 
  • रंग - सफेद 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 6.5 बार 

खासियत

  • यह एडवांस्ड 4-लेयर्ड सेफ्टी के साथ आता है जो आपको सुरक्षित रखने के साथ-साथ तेज गर्म पानी दे सकता है। 
  • यह बाथरूम के साथ-साथ रसोईघर के लिए भी बढ़िया विकल्प बन सकता है। 
  • कॉम्पैक्ट डिजाइन में आने के चलते यह कम जगह में भी आसानी से फिट हो सकता है। 

कमी 

  • अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स ने बताया इसके प्लग की क्वालिटी सही नहीं है।

V-Guard Zio Geyser 5 Litre Instant Water Heater

Rs. 3749

Get This
06

Crompton Arno Neo 10-L 5 Star Rated Storage Water Heater

Check Price on Amazon

ग्रे रंग में आने वाला यह Crompton का वॉटर हीटर 5 स्टार ऊर्जा दक्षता रेटिंग के साथ आता है जो आपके ऊर्जा की खपत को कम करते हुए फास्ट हीटिंग की सुविधा दे सकता है, यानी अब आपके बिजली बिल की बचत भी होगी और नहाने के लिए फटाफट से पानी गर्म भी हो जाएगा। यह 10 लीटर की क्षमता के साथ आता है जो इसे मध्यम आकार वाले परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प बना सकता है। यह 2000 वाट के क्षमता के साथ काम करता है और साथ ही 8 बार तक के प्रेशर को भी आसानी से सहन कर सकता है जो इसे ऊंची इमारतों या अपार्टमेंट के लिए एक बढ़िया विकल्प बना सकता है। यह 3 स्तर की सुरक्षा के साथ आता है जिसमें कैपिलरी थर्मोस्टेट, औटोमैटिक थर्मल कट-आउट और मल्टी-फंक्शनल वाल्व मौजूद है जो उच्च सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। यह मेटल के मटेरियल से बना हुआ है और साथ ही, एंटी-रस्ट बॉडी के साथ आता है जो इसे जंग से सुरक्षा देते हुए लंबे समय तक चलाने वाला बना रहे हैं। यह विशेष रूप से डिजाइन किए गए मैग्नीशियम एनोड से सुसज्जित है जो कठोर जल की गुणवत्ता के कारण होने वाले क्षरण को रोक सकता है और आपके वॉटर हीटर को बढ़िया जीवनकाल दे सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Crompton
  • वाटेज - 2000 वाट 
  • रंग - ग्रे  
  • वोल्टेज - 250 वोल्ट 
  • अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 8 बार 

खासियत

  • यह एडवांस लेवल सेफ्टी के साथ आता है जिसमें आपको थर्मल कट-ऑफ जैसी सुरक्षा भी मिल सकती है। 
  • यह शक्तिशाली हीटिंग एलीमेंट के साथ आता है जो आपको फटाफट से गर्म पानी देने में मदद कर सकते हैं।
  • इसका टैंक टिकाऊ नैनो पॉली बॉन्ड टेक्नोलॉजी से बना है जो उच्च तापमान और दबाव में भी जंग से इसे बचाए हुए रख सकता है। 

कमी 

  • कुछ ग्राहकों को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया।

Crompton Arno Neo 10-L 5 Star Rated Storage Water Heater

Rs. 5199

Get This

समझें आपके घर के लिए कौन-सा वॉटर हीटर है बढ़िया 

हर ब्रांड के वॉटर हीटर में अलग-अलग विशेषता होती हैं। इसलिए ऊपर बताए गए विकल्पों के कुछ प्रमुख फीचर्स की एक तालिका हमने यहां बनाई है, जिसकी मदद से आपको अपने घर के लिए सही वॉटर हीटर चुनने में आसानी होगी-

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

स्पेशल फीचर 

अधिकतम तापमान 

AO Smith Geyser, Vertical Water Heater- SDS-GREEN-025

25 लीटर 

जंगरोधी, टिकाऊ, कम बिजली की खपत

75 डिग्री सेल्सियस 

V-Guard Divino DG Water Heater with Digital Display

15 लीटर 

ओवरहीट प्रोटेक्शन, दबाव रिलीज वाल्व

75 डिग्री सेल्सियस

Crompton Arno Neo instant water heater (Geyser) with 3 Level Advance Safety

5 लीटर 

ओवरहीट प्रोटेक्शन, जंगरोधी 

75 डिग्री सेल्सियस

AO Smith Geyser 5 Star Rating (BEE) - HSE-SHS-025

25 लीटर 

ऊर्जा कुशल, ओवरहीट प्रोटेक्शन

75 डिग्री सेल्सियस

V-Guard Zio Geyser Instant Water Heater

5 लीटर 

ऊर्जा कुशल, रस्टप्रूफ 

55 डिग्री सेल्सियस

Crompton Arno Neo 5 Star Rated Storage Water Heater

10 लीटर 

फास्ट हीटिंग 

—

निष्कर्ष 

अंत में कहा जाए तो वी-गार्ड, क्रॉम्पटन और एओ स्मिथ, तीनों ही ब्रांड अपनी-अपनी श्रेणी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, इसलिए सबसे सही विकल्प वही होगा जो आपकी व्यक्तिगत जरूरत, पानी की गुणवत्ता, बजट और उपयोग के प्रकार के मुताबिक फिट बैठता हो। एक तरफ जहां V-Guard बजट और मूलभूत सुविधाओं के लिए बेहतर माना जा सकता है, वहीं Crompton संतुलित कीमत और विश्वसनीयता का मिश्रण दे सकता है, जबकि AO Smith लंबे समय तक टिकने वाली प्रीमियम क्वालिटी और हार्ड वाटर में बेहतर प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इसलिए किसी एक को सर्वश्रेष्ठ कहना सही नहीं होगा, आपके घर की परिस्थितियों और अपेक्षाओं के अनुसार किया गया चुनाव ही सबसे विश्वसनीय साबित हो सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कौन-सा वॉटर हीटर ब्रांड सबसे ज्यादा टिकाऊ माना जाता है?

AO Smith आमतौर पर अधिक टिकाऊ माना जाता है क्योंकि इसकी टैंक क्वालिटी और ग्लास-लाइन कोटिंग लंबे समय तक चलने के लिए बनाई जाती है।

क्या वी-गार्ड बजट के हिसाब से अच्छा विकल्प है?

आमतौर पर, वी-गार्ड किफायती और भरोसेमंद विकल्पों के लिए जाना जाता है, खासकर छोटे परिवारों या बुनियादी जरूरतों वाले उपयोगकर्ताओं के लिए।

क्रॉम्पटन गीजर किस तरह के उपयोग के लिए बेहतर है?

क्रॉम्पटन के वॉटर हीटर को आमतौर पर सामान्य घरेलू उपयोग के लिए बढ़िया माना जा सकता है क्योंकि यह यहां संतुलित प्रदर्शन देता है।

You May Also Like