वी-गार्ड का विक्टो डिजिटल मॉडल वाला यह वॉटर हीटर 25 लीटर टैंक क्षमता के साथ मिल रहा है, जिससे आपको एक बार में पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी मिल जाएगा। यह वॉटर हीटर संक्षारण रोधी होने के साथ ही कठोर जल के उपयोग के लिए भी उपयुक्त है। इसकी एडवांस विट्रियस इनेमल कोटिंग आंतरिक टैंक की सुरक्षा करती है। बेहतर इंकोलॉय 800 हीटिंग एलिमेंट लगातार प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। वहीं इसका मोटा मैग्नीशियम एनोड अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। डुअल ओवरहीट प्रोटेक्शन के लिए इसमें एडवांस थर्मोस्टेट और थर्मल कट-आउट मैकेनिज्म है। इसके अलावा इस वॉटर हीटर का 5-इन-1 मल्टी-फंक्शन सुरक्षा वाल्व अत्यधिक दबाव निर्माण, वैक्यूम निर्माण और पानी के विपरीत प्रवाह को रोकता है। यह वॉटर हीटर 8 बार तक के दबाव को सहन करता है, इसलिए इसे ऊंची इमारतों में भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसमें एक स्टाइलिश एलईडी डिस्प्ले लगा हुआ है, जिसका हरा एलईडी पावर और लाल एलईडी हीटिंग की स्थिति को दर्शाता है।
स्पेसिफिकेशन
- उत्पाद का आयाम- 38.1W x 53.3H सेंटीमीटर
- रंग- सफ़ेद
- वाट क्षमता- 2000 वाट
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
- अधिकतम तापमान- 75 डिग्री सेल्सियस
खूबियां
- यह वॉटर हीटर ओवरहीट प्रोटेक्शन के साथ मिल रहा है।
- इसमें एक कंट्रोल नॉब लगा हुआ है, जो तापमान को 35-75°C के बीच समायोजित करता है।
- जंग के सुरक्षा के लिए हाई ग्रेड माइल्ड स्टील टैंक।
कमी
- अमेजन यूजर्स द्वारा वॉटर हीटर के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।