क्या आप भी अपने घर के लिए काफी दिनों से एक बढ़िया फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं लेकिन यह सोच के रुक जा रहे हैं कि इसकी कीमत अधिक होगी? तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आजकल बाजार में ₹35,000 के अंदर टॉप रेटेड मशीन उपलब्ध हैं जो कम पानी और बिजली में शानदार सफाई दे सकती हैं और साथ ही, उच्च RPM के साथ फटाफट से कपड़े धोने में मदद भी कर सकती है। Front Load Washing Machine खास तौर पर इसलिए पसंद की जाती हैं क्योंकि ये कपड़ों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचातीं और मुश्किल दाग भी आसानी से साफ कर सकती हैं। अगर आपके घर में रोजाना ज्यादा कपड़े धुलते हैं तो यह एक अच्छा निवेश साबित हो सकता है। इस बजट में आपको 6 से 8 किलो क्षमता वाली Haier, LG, Bosch आदि जैसे ब्रांड की मशीनें आसानी से मिल सकती हैं, जो छोटे और मध्यम परिवार के लिए बढ़िया चुनाव बन सकती हैं। इनमें कई उपयोगी फीचर्स जैसे अलग-अलग वॉश प्रोग्राम और स्पिन साइकिल, क्विक वॉश, चाइल्ड लॉक और इनवर्टर मोटर जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। इन फीचर्स की वजह से मशीन चलाना आसान हो सकता है और कपड़ों की बेहतर देखभाल भी हो सकती है। साथ ही, आपको कई मॉडल में हाइजीन वॉश और स्टेन रिमूवल जैसे खास मोड भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे कपड़े ज्यादा साफ दिख सकते हैं। तो फिर अब देर किस बात की, फटाफट से नजर डालिए नीचे दिए गए 5 बढ़िया विकल्पों पर -
Haier 8 kg 5 Star Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on Amazon8 किलोग्राम की क्षमता के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन मध्यम परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकती है जो 1200 RPM के साथ कपड़ों को फटाफट से धोने और सुखाने में भी मददगार साबित हो सकती है। Haier की यह मशीन सफेद रंग में आती है जो देखने में भी काफी आकर्षक है और यह फ्रंट लोड डिजाइन में बनी है। इसमें मौजूद ड्रम का साइज़ बड़ा है जो एक ही बार में अधिक मात्रा मीं कपड़ों की धुलाई कर सकती है और कपड़े के फैब्रिक की गुणवत्ता को बनाए रखने में भी सहायता कर सकती है। वहीं, 5 स्टार रेटिंग के साथ आने वाली यह मशीन कम बिजली और पानी के खर्च के साथ बढ़िया तरीके से कपड़ों को सा करने में मदद करती है और बिजली बिल में भी कमी ला सकती है। आपको बता दें, इसमें मौजूद AI-DBT एक इंटेलिजेंट सेंसर है जो ड्रम की गति को अनुकूलित करते हैं और स्थिर और शांत संचालन के लिए कंपन को कम करते हैं। इसके अलावा, यह इनवर्टर मोटर तकनीक के साथ आती है जो लंबे समय तक चलने के साथ टिकाऊपन बनाए रख सकती है और ऊर्जा-बचत वाला प्रदर्शन प्रदान कर सकती है। इसमें कुल 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें कॉटन, बेबी केयर, स्पोर्ट्स वियर आदि शामिल है जो अलग-अलग फैब्रिक के लिए अच्छी धुलाई दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- रंग - सफेद
- डाईमेंशन - 58D x 55W x 85H सेमी
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
- वाटेज - 1800 वाट
खासियत
- इसमें मौजूद पुरीस्टीम हाइजीन वॉश कपड़ों को ताजा रखने, सिलवटें कम करने और 99% कीटाणुओं और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करने में मदद कर सकता है।
- इसमें लेजर सीमलेस ड्रम दिया गया है जो कपड़ों पर घिसावट को कम करती है और धुलाई की गुणवत्ता में सुधार कर सकती है।
- इसमें LED डिस्प्ले दिया गया है जिसे टच बटन की मदद से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum, Inverter Motor with In-Built Heater Fully Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C | White)
₹27,990.00
LG Smart Choice, 7 Kg, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on Amazonयह मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है जो 7 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ ऊर्जा और पानी दोनों की बचत कर सकती है। यह LG की फ्रंट लोड मशीन 1200 आरपीएम की हाई स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद कर सकती है, जिससे समय की भी बचत हो सकती है। इस मशीन में इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें मोटर सीधे ड्रम से जुड़ी होती है। इससे मशीन कम शोर करती है और ज्यादा टिकाऊ रह सकती है और साथ ही, कंपन भी कम हो सकता है। साथ ही 6 मोशन डीडी तकनीक कपड़ों को अलग-अलग मूवमेंट के जरिए बेहतर और गहराई से साफ करने में भी आपकी मदद कर सकती है। इसमें 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जैसे कॉटन, मिक्स्ड फैब्रिक, क्विक 30, एलर्जी केयर, एक्टिव वियर, हैंड-वूल और डेलिकेट्स आदि, जिसकी मदद से आप हर प्रकार के कपड़े को सुरक्षित और बढ़िया तरीके से धो सकते हैं। वहीं, रिंस+स्पिन और टब क्लीन जैसे विकल्प इसे और अधिक सुविधाजनक बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- रंग - सफेद
- डाईमेंशन - 44D x 60W x 85H सेमी
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
- वाटेज - 1700 वाट
खासियत
- इसमें मौजूद हाइजीन स्टीम फीचर कपड़ों से एलर्जेन और कीटाणुओं को हटाने में मदद कर सकता है।
- इसमें इन-बिल्ट हीटर भी दिया गया है, जो 95 डिग्री सेल्सियस तक पानी गर्म कर सकता है और जिद्दी दाग हटाने में सहायक माना जाता है।
- मशीन का स्टेनलेस स्टील ड्रम जंग-रोधी है और ब्लैक टेम्पर्ड ग्लास डोर इसे आकर्षक लुक दे सकता है।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसके ड्रम का साइज़ 7 किलोग्राम के अनुसार नहीं है और काफी छोटा है।
LG Smart Choice, 7 Kg, 5 Star, Steam, Inverter Direct Drive Technology, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1207Z2W, Remove Allergens & Stain, In-Built Heater, Essence White)
₹27,490.00
Bosch 8 kg, 5 Star, Anti Stain & AI Active Water+ Fully Automatic Front Loading Washing Machine
Check Price on Amazonसफेद रंग में आने वाली यह मशीन 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आती है जो कम बिजली और पानी की खपत करते हुए आपको बढ़िया सफाई दे सकती है। यह मशीन फ्रंट लोड डिजाइन में बनी हुई है और इसकी क्षमता 8 किलोग्राम है जिससे यह मध्यम से बड़े परिवार के लिए सही चुनाव बन सकती है और एक ही बार में ज्यादा कपड़े धोने में भी आपकी मदद कर सकती है। साथ ही, इस Bosch Washing Machine में 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें क्विक 15/30 मिनट, स्टीम-एंटी-बैक्टीरिया, कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स लोड, डेलिकेट्स-सिल्क, वूल, जींस, स्पोर्ट्सवियर और ड्रम डिसस्केल आदि शामिल है जिसकी सहायता से आपको हर तरह के कपड़ों के लिए अलग सेटिंग मिल सकती है। वहीं, इसमें मौजूद इन-बिल्ट हीटर मशीन के अंदर ही गर्म पानी की मदद से कपड़ों की सफाई कर सकती है और जिद्दी दाग को हटा सकती है। वहीं, एआई एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक कपड़ों के वजन के अनुसार पानी का इस्तेमाल करती है जिससे पानी की बचत हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Bosch
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- रंग - सफेद
- डाईमेंशन - 59D x 59.8W x 84.8H सेमी
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
- कंट्रोल कंसोल - टच
खासियत
- इसमें लगा 1400 RPM स्पिन स्पीड कपड़ों से ज्यादा पानी निकाल सकता है, जिससे कपड़े जल्दी सूख सकते हैं।
- इसका इको साइलेंस ड्राइव ब्रशलैस मोटर मजबूत और टिकाऊ है जो लंबे समय तक आपका साथ निभा सकता है।
- इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है और इसका बॉडी रस्ट-रेसिस्टेंट है जिससे जंग से बचाव हो सकता है।
कमी
- अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स ने बताया यह टिकाऊ नहीं है और कपड़े को डैमेज कर सकता है।
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine, AI ActiveWater, 15 Wash Programs, Removes 99.9% Germs with Steam, No Tangle or Wrinkle,White, WAJ28260IN
₹31,490.00
Samsung 8 kg, 5 star, AI Control, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on Amazonअगर आप भी अपने घर के लिए काफी दिनों से एक बढ़िया फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन लेने के बारे में सोच रहे हैं जो बजट में भी हो तो Samsung की यह मशीन एक बढ़िया चॉइस बन सकती है। यह मशीन खास तौर पर बड़े से मध्यम परिवारों के लिए डिज़ाइन की गई है, क्योंकि इसकी 8 किलोग्राम क्षमता एक बार में अधिक कपड़े धोने की सुविधा दे सकती है। इसमें दी गई इकोबबल और बबल सोक तकनीक डिटर्जेंट को झाग में बदलकर कपड़ों के अंदर तक पहुंचाती है, जिससे कम ऊर्जा में भी गहरी और चमकदार सफाई मिल सकती है। साथ ही, हाईजिन स्टीम फीचर 99.9% तक कीटाणु और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाने में मदद कर सकता है, जिससे कपड़े पूरी तरह स्वच्छ रह सकते हैं। आपको बता दें, इसमें 21 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे क्विक वॉश, बेबी केयर, कॉटन, वूल और सुपर इको वॉश आदि जो हर प्रकार के कपड़ों को धोने के लिए बढ़िया सेटिंग दे सकता है। साथ ही, यह AI कंट्रोल की मदद से खुद ही कपड़ों के वजन के अनुसार पानी की मात्रा को तय करने में मदद कर सकती है और आपको बढ़िया सफाई दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- रंग - आईनॉक्स
- डाईमेंशन - 55D x 60W x 85H सेमी
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
- कंट्रोल कंसोल - रिमोट
खासियत
- यह मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो बिजली की बचत करने में मदद कर सकती है।
- इसमें मौजूद डिजिटल इन्वर्टर मोटर और 1400 RPM स्पिन स्पीड तेज धुलाई और जल्दी सुखाने में सहायक हो सकते हैं।
- AI कंट्रोल पैनल और वाईफाई पोर्ट के जरिए आप इसे SmartThings ऐप से भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे कपड़े धोना आसान हो सकता है।
कमी
- यूजर ने बताया यह मशीन टिकाऊ नहीं है।
Samsung 8 kg, 5 star, AI Control, AI Eco Bubble, Wi-Fi, Digital Inverter, Motor, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW80T504DAX1TL, Hygiene Steam, Inox)
₹36,490.00
IFB 6 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, Fully Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on Amazonस्टेनलेस स्टील से बने हुए ड्रम के साथ आने वाली यह मशीन काफी टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली जय जो आपके कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए बढ़िया तरीके से सफाई करने में सहायता कर सकती है। IFB की यह Fully Automatic Washing Machine फ्रंट लोड डिजाइन में बनी हुई है। इसमें दिए गए पुश बटन की मदद से इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। यह पूरी तरह AI-Powered है जो एआई का उपयोग करके कपड़े के वजन और प्रकार का खुद ही पता लगा सकती है और पानी की मात्रा, वॉश प्रोग्राम और धुलने के समय को खुद ही तय कर सकती है। इससे कपड़ों की बेहतर सफाई होती है। 6 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली यह मशीन 2 से 3 लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है और कॉम्पैक्ट डिजाइन के चलते यह आसानी से कम जगह में भी फिट हो सकता है। इसमें 10+1 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें मिक्स-डेली, कॉटन, बेबी वियर, रिफ्रेश, एक्सप्रेस 15, वूल, सिंथेटिक, क्रैडल वॉश, स्पिनड्राई-रिंस, बल्की/बेडिंग/पर्दे/डुवेट, टब क्लीन शामिल है जो अलग-अलग फैब्रिक के लिए अलग-अलग सेटिंग दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - IFB
- क्षमता - 6 किलोग्राम
- रंग - ग्रे
- डाईमेंशन - 51.8D x 59.8W x 87.5H सेमी
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1000 RPM
- कंट्रोल कंसोल - पुश बटन
खासियत
- इसमें 9 स्वर्ल तकनीक दी गई है जो 9 अलग-अलग तरह से सफाई कर सकती है और हाथ से धोने जैसा अनुभव दे सकती है।
- इसमें चाइल्ड लॉक फीचर दिया गया है जो बच्चों वाले घरों के लिए भी सही हो सकता है।
- यह 1000 RPM के साथ कपड़ों को तेज गति से धोने और सुखाने में मदद कर सकती है।
कमी
- अमेजन से ने पर यूजर ने बताया यह कपड़ों को धोने में अधिक समय लगाती है और इसमें दिया गया डिस्प्ले सही से काम नहीं करता है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
IFB 6 Kg 5 Star, DeepClean® Technology, AI Powered, Fully Automatic Front Load Washing Machine (DIVA GXN 6010 CMS, PowerSteam®, 9 Swirl, Steam Refresh, Inbuilt Heater, Eco Inverter, Grey)
₹25,990.00
जानिए आपके लिए कौन-सी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है बढ़िया
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से अपने एक बढ़िया वॉशिंग मशीन ले सकते हैं वो भी ₹35,000 के अंदर में -
|
ब्रांड/मॉडल |
क्षमता |
रोटेशनल स्पीड |
स्पेशल फीचर्स |
|
Haier 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam Fully Automatic Front Load Washing Machine- HW80-IM12929C |
8 किलोग्राम |
1200 RPM |
इन्वर्टर, लीज़र सीमलेस ड्रम, रिफ्रेश, सुपर ड्रम |
|
LG Smart Choice, Fully-Automatic Front Load Washing Machine - FHB1207Z2W |
7 किलोग्राम |
1200 RPM |
चाइल्ड लॉक, उच्च दक्षता,हाईजिन स्टीम, इन्वर्टर, एलईडी डिस्प्ले |
|
Bosch AI Active Water+ Fully Automatic Front Loading Washing Machine - WAJ28260IN |
8 किलोग्राम |
1400 RPM |
1400 आरपीएम, क्षमता 8kg: बड़े परिवार के लिए उपयुक्त, चाइल्ड लॉक, इन-बिल्ट हीटर |
|
Samsung Fully-Automatic Front Load Washing Machine - WW80T504DAX1TL |
8 किलोग्राम |
1400 RPM |
बबल टेक्नोलॉजी, चाइल्ड लॉक, ड्रम क्लीन, हाइजीन स्टीम, इन्वर्टर |
|
IFB DeepClean® Technology, Fully Automatic Front Load Washing Machine- DIVA GXN 6010 CMS |
6 किलोग्राम |
1000 RPM |
9 स्वर्ल वॉश, एक्वा एनर्जी, ऑटो-लोड सेंसिंग, इको इन्वर्टर, पावर स्टीम®, एआई द्वारा संचालित, स्टीम रिफ्रेश |
इन्हें भी पढ़ें -
- फ्रंट लोड Washer Dryer या टॉप लोड: कौन-सा है बेहतर? समझें विकल्पों की तुलना के साथ
- क्या वाशिंग मशीन में Steam Wash फीचर वाकई उपयोगी होता है? विकल्पों के साथ जानें
- ₹30,000 से कम में मिलने वाली टॉप रेटेड वॉशिंग मशीन के साथ कपड़े धुलेंगे फटाफट!
डिसक्लेमर - लेख लिखते समय सभी प्रोडक्ट की कीमत ₹35,000 के अंदर मौजूद थी। बाद में कीमत में बदलाव होने पर हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। इसलिए ग्राहकों से आग्रह है कि किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर उसका वर्तमान कीमत जरूरत चेक कर लें।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
