Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

Samsung और LG जैसे ब्रांड की 7 किलोग्राम Washing Machine हर भारतीय घरों के लिए होगी भरोसेमंद पसंद, कपड़े चमकेंगे आसानी से!

7 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन 4-5 लोगों के मीडियम साइज भारतीय परिवारों के लिए सही पसंद मानी जाती हैं। इनमें तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जाता है और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली मोटर के साथ बिजली और पानी की भी बचत होती है। इस क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के लिए Haier, एलजी, सैमसंग, IFB और Bosch जैसे ब्रांड लोकप्रिय हैं।

भारतीय घरों के लिए 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन
भारतीय घरों के लिए 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन

अगर आपको एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश है जिसमें आसानी से 4-5 लोगों के कपड़ों को धोया जा सके और जो प्रदर्शन व क्वालिटी के मामले में भरोसेमंद हो तो 7KG क्षमता वाला मॉडल भरोसेमंद है। अलग-अलग वॉश प्रोग्राम और तेज स्पीड वाली मोटर से लैस ये Washing Machines कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह से बेदाग बनाने का काम करती हैं, और वे अच्छी तरह से सूख भी जाते हैं। इनकी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली मोटर बिजली की बचत करती है और साथ ही यह कम पानी की खपत के साथ काम करती हैं। इस क्षमता में Samsung, बॉश, LG, हायर और IFB जैसे ब्रांड के फ्रंट व टॉप लोड मॉडल मिल जाते हैं जो सालों-साल अपनी क्वालिटी को बनाए रखते हैं। 

01

IFB 7 Kg 5 Star, Ai Powered Fully Automatic Front Load Washing Machine(SERENA VXN 7012)

Check Price on Amazon

भारतीय घरों के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

  • डीप क्लीन टेक्नोलॉजी वाली यह IFB वॉशिंग मशीन न सिर्फ कपड़ों पर जमा दाग-धब्बों को साफ करती है, बल्कि 9 स्वर्ल वॉश सुविधा के साथ उन्हें बिल्कुल हाथ से धोने जैसे चमकाती है। इस 7 किलोग्राम IFB Washing Machine की स्टीम सुविधा कपड़ों पर जमा किटाणुओं को 99.99% तक हटाते हुए उन्हें पूरी तरह से हाइजीनिक बनाती है।
  • यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन क्रीसेंट मून डिजाइन वाले ड्रम के साथ पानी का एक कुशन जैसा बनाकर कपड़ों को धोता है, जिसके चलते उनकी क्वालिटी खराब नहीं होती है। वहीं, एक्वा एनर्जी सुविधा हार्ड पानी की वजह से कपड़ों के रंग और चमक को फीका नहीं होने देती है, जिससे वे लंबे समय तक नए जैसे लगते हैं। 
  • वहीं, स्टीम रिफ्रेश सुविधा के साथ ड्राय क्लीनिंग का खर्च कम होता है। यह भाप के साथ नाजुक कपड़ों को साफ करने का काम करती है और उन्हें बार-बार धोने की जरूरत कम होती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • मोटर स्पीड- 1200 RPM 
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • वॉश प्रोग्राम- 22

खासियतें

  • सेल्फ डायग्नोसिस
  • वॉइस कंट्रोल
  • ऑटो टब क्लीन

कमी

  • पानी के लीकेज की समस्या।

IFB 7 Kg 5 Star, Ai Powered Fully Automatic Front Load Washing Machine(SERENA VXN 7012)

Rs. 27989

Get This
02

Haier Smart Choice 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM70-AEN)

Check Price on Amazon

भारतीय घरों के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

  • 780 RPM की मोटर वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से धोन और सुखाने का काम करती है। इसकी क्विक वॉश सुविधा का इस्तेमाल करके कम या हल्के कपड़ों को 15-30 मिनट तक के समय में धो कर ड्यार किया जा सकता है। इसकी मदद से समय के साथ-साथ पानी व बिजली की भी बचत होती है।
  • यह Haier वॉशिंग मशीन ओशियनस वेव ड्रम के साथ कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचाती है। इसके साथ सारे जिद्दी दाग-धब्बे साफ भी हो जाते हैं और उनकी चमक भी बनी रहती है। 
  • अगर आप ऊंची इमारत में रहते हैं और इस वजह से आए दिन पानी के कम प्रेशर की परेशानी रहती है तब भी इसका प्रदर्शन कमजोर नहीं होता है। इसकी नियर जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी टब को तेजी से भरने के काम करती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • ऑटो रीस्टार्ट
  • चाइल्ड लॉक
  • टब ड्राय

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

Haier Smart Choice 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM70-AEN)

Rs. 15990

Get This
03

LG 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z)

Check Price on Amazon

भारतीय घरों के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

  • स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली यह वॉशिंग मशीन 36% तक ऊर्जा की बचत करती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल का टर्बो ड्रम कपड़ों पर जमा हर तरह की गंदगी, जिद्दी दाग-धब्बों और मैल को पूरी तरह से हटाता है। इस वजह से उन्हें हाथ से धोने की मेहनत नहीं करनी होती है। वहीं, 740 RPM वाली मोटर उन्हें अच्छी तरह से सुखाती है, जिससे नीचोड़ने का समय बचता है।
  • भारत के कई हिस्सों में बिजली की कटौती आम बात है और लाइट कटने पर मशीन को फिर से स्टार्ट करना पड़ता है, जिसके चलते बिजली, पानी और समय तीनों की बर्बादी होती है। हालांकि, ऑटो रीस्टार्ट की वजह से पावर सपलाई वापस आने पर यह वहीं से काम करती है जहां रुकी थी।
  • इस LG Washing Machine को कंट्रोल करना भी काफी आसान है और इसे वे लोग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें टेक्नोलॉजी की ज्यादा जानकारी नहीं है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • मोटर स्पीड- 740 RPM
  • शोर स्तर- 50 Decibels 

खासियतें

  • स्मार्ट डायग्नोसिस
  • ऑटो प्री वॉश
  • सॉफ्ट क्लोजिंग डोर

कमी

  • ड्रम में स्क्रैच लगने की समस्या। 

LG 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z)

Rs. 18990

Get This
04

Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL)

Check Price on Amazon

भारतीय घरों के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 09 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम से लैस है जिस वजह से सामान्य से लेकर नाजुक और पर्दे-चादर से लेकर स्वेटर तक; हर लॉन्ड्री को आसानी से धो सकते हैं। वहीं, डायमंड डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों की क्वालिटी का ख्याल रखता है और उनकी तमक फीकी नहीं होती है।
  • यह Samsung वॉशिंग मशीन बबल स्टॉर्म का इस्तेमाल करके डिटर्जेंट को सही तरह से काम करने में मदद करता है। यह कम डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके कपड़ों को पूरी तरह से साफ करता है और हर धुलाई के बाद कपड़े चमकदार बनते हैं।
  • इस 7 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन में टब क्लीन साइकिल भी दी गई है जो अंदर जमी हर तरह की गंदगी को साफ करती है, जिस वजह से कपड़े पूरी तरह से साफ बने रहते हैं और दुर्गंध की समस्या नहीं आती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • कंट्रोल- टच
  • सालाना ऊर्जा खपत- 0.01 Kilowatt Hours 

खासियतें

  • क्विक वॉश
  • डिले एंड
  • मैजिक फिल्टर

कमी

  • पानी की ज्यादा खपत।

Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL)

Rs. 17990

Get This
05

Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ24263IN)

Check Price on Amazon

भारतीय घरों के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

  • यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रोजाना पहने जाने वाले से लेकर पार्टीवियर कपड़ों तक सबको बेदाग बनाती है और उनकी क्वालिटी सालों-साल खराब नहीं होती है। इसके 15 वॉश प्रोग्राम कपड़े धोने के काम को आशान बनाते हैं। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने आप ही कपड़ों के वजन, गंदगी और प्रकार को समझकर सही तरह से उन्हें धोती है ताकि आपकी मेहनत कम हो और साथ-साथ जिद्दी दाग-धब्बे भी आसानी से हट जाएं। 
  • बारिश के मौसम में भी इस Bosch Washing Machine में कपड़े काफी अच्छी तरह से सूख जाते हैं और उनमें नमी नहीं रहती है, जिससे बदबू आने की समस्या भी नहीं होती है। इसकी 1200 RPM वाली मोटर समय केसाथ-सात बिजली की भी बचत करती है। 
  • इसके टब में कपड़े आपस में उलझते नहीं है जिस वजह से उनपर ज्यादा सिलवटें नहीं आती हैं। स्टीम वॉश वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को हाइजीनिक भी बनाती है और बिल्ट-इन हीटर के साथ उन्हें आसानी से गरम पानी में भी धोया जा सकता है।  

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 240 Volts
  • मोटर स्पीड- 1200 RPM
  • कंट्रोल- टच

खासियतें

  • सूपर साइलेंट वॉश
  • बैलेंस कंट्रोल
  • LED डिस्प्ले

कमी

  • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी। 

Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ24263IN)

Rs. 26989 ं

Get This

जानें इन सभी 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर

बड़े ब्रांड की इन सभी वॉशिंग मशीन के बीच के अंतर को समझने के लिए इस तालिका पर नजर डालिए। इनमें से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं।

मॉडल

वॉश प्रोग्राम

मोटर स्पीड

खासियत

IFB 7 Kg 5 Star, Ai Powered Fully Automatic Front Load Washing Machine(SERENA VXN 7012)

22

1200 RPM

9 स्वर्ल वॉश

Haier Smart Choice 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM70-AEN)

08

700 RPM

ओशियनस वेव ड्रम

LG 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z)

08

740 RPM

टर्बो ड्रम टेक्नोलॉजी

Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL)

09

700 RPM

ईको बबल टेक्नोलॉजी

Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ24263IN)

15

1200 RPM

एंटी टैंगल

वॉटर हीटर, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य कई उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

किस साइज वाले भारतीय परिवार के लिए 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन सही होती है?

7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन 4-5 सदस्यों वाले भारतीय परिवार के लिए एकदम सही होती है। यह क्षमता रोजमर्रा के कपड़े, चादरें और तौलिए आसानी से धो लेती है।

इस क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बेहतर है या टॉप लोड?

7KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बेहतर सफाई, कम पानी और बिजली की खपत औल लंबी लाइफ वाली होती है, लेकिन इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होतीहै। टॉप लोड मॉडल किफायती, इस्तेमाल में आसान और बीच में कपड़े डालने की सुविधा देते हैं, लेकिन पानी-बिजली की खपत ज्यादा करते हैं।

भारत में किन ब्रांड के पास अच्छी 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन मिलती हैं?

हायर, Samsung, बॉश, IFB और LG जैसे ब्रांड की 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन को भारत में पसंद किया जाता है। इनमें एडवांस टेक्नोलॉजी, ऊर्जा की बचत, टिकाऊपन और टिकाऊ क्वालिटी जैसे सुविधाएं देखने को मिलती हैं।

ये किस बजट रेंज में आती हैं?

इनकी कीमत आमतौर पर ₹15,000 से ₹40,000 तक की बजट रेंज में आती हैं। टॉप लोड और फुली-ऑटोमैटिक मॉडल ₹15,000 से ₹25,000 के बीच मिलते हैं, जबकि प्रीमियम फीचर्स और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले फ्रंट लोड मॉडल ₹30,000 से ₹40,000 तक होते हैं। हालांकि, कीमत ब्रांड, मॉडल और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है।

एक अच्छी 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन की लाइफ कितनी होती है?

इनकी लाइफ 8 से 12 तक साल होती है। यह मशीन के रखरखाव, ब्रांड की क्वालिटी और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करती है। नियमित सफाई और सही देखभाल से इसकी उम्र और कार्यक्षमता दोनों बढ़ जाती हैं।

You May Also Like