Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

₹40,000 के अंदर मिलने वाले AC के 5 बढ़िया मॉडल्स हैं फीचर्स में सबसे आगे, मिलेगी जबरदस्त कूलिंग

अगर आप भी ₹40,000 के अंदर एक ऐसा एसी लेने की सोच रहे हैं जो कीमत के साथ फीचर्स में भी दमदार हो, तो यहां दिए गए 5 बढ़िया मॉडल्स आपके लिए सही रहेंगे। ये बढ़िया कूलिंग के साथ बिजली बचाने में भी मदद करेंगे।

एडवांस फीचर्स वाले एसी
एडवांस फीचर्स वाले एसी

गर्मियों के मौसम में जब भी एसी लेने जाते हैं तो अब सिर्फ कूलिंग क्षमता ही नहीं देखा जाता है। बल्कि लोग अब ऐसे मॉडल्स की तलाश करने लगे हैं जो एडवांस फिचर्स के साथ आराम भी दे और बिजली की बचत भी करें। अगर आपका बजट भी ₹40,000 तक है और आप आधुनिक सुविधा वाला एसी ढूंढ रहे हैं, तो यहां Haier, LG से लेकर Daikin, कैरियर और Lloyd के मॉडल्स दिए गए हैं जिन्हें अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं। इनमें आपको वाईफाई कंट्रोल, कन्वर्टिबल कूलिंग, AI फीचर्स, ऑटो क्लीन और स्मार्ट डायग्नोसिस जैसी सुविधाएं मिलेगी। जिसकी मदद से साफ और स्वच्छ हवा के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार ठंडक मिल जाएगी। 

देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां - 

योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

01

Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated, Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना क्यों सही है?

  • अगर आप एक एडवांस एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Haier का यह मॉडल आपके लिए सही रहेगा जो AI कूलिंग तकनीक के साथ आता है। इसकी मदद से यह कमरे के तापमान, नमी और यूजर की आदतों को समझकर कूलिंग मोड और पंखे की स्पीड को खुद-ब-खुद एडजस्ट कर सकता है। इससे आपको बार-बार रिमोट से सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आराम के साथ-साथ बिजली की भी बचत होगी।
  • इस AC में 7 अलग-अलग कूलिंग मोड दिए गए हैं। जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग क्षमता में कूलिंग को एडजेस्ट कर सकते हैं और कमरे में मौजूद लोगों की संख्या के अनुसार एसी को चला सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HSA18KU-GAI3NB-I 
  • क्षमता - 1.5 टन  
  • नॉइस लेवल - 42 डेसिबल 
  • ऊर्जा दक्षता रेटिंग - 3 स्टार 

खासियत 

  • फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन 
  • 100% कॉपर कंडेनसर

कमी 

  • इस मॉडल की सर्विस सही नहीं है।

Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated, Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC (AI Cooling, Energy Saving & Self-Clean, 7in1 Convertible, Copper, 4-way Swing, Cools in 10 Sec at 60°C, White)-HSA18KU-GAI3NB-I

Rs. 36990

Get This
02

Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना क्यों सही है?

  • इसे लेना इसलिए सही है क्योंकि इस Carrier के एसी में 6 अलग-अलग कूलिंग मोड्स दिए गए हैं। इसका फायदा यह होगा कि जब कमरे में सिर्फ 1 या 2 लोग हों, तो आप इसे 40% या 50% तक के कैपेसिटी पर चलाकर भारी बिजली बचा सकते हैं। वहीं अत्यधिक गर्मी होने पर इसे 120% तक के कैपेसिटी पर चलाकर तुरंत कमरे को ठंडा कर सकते हैं।
  • इस 1.5 Ton एसी में जियो-फेंसिंग फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यह आपके स्मार्टफोन की लोकेशन को ट्रैक कर सकता है। यानी जब आप घर पहुंचने वाले होंगे तो यह एसी को अपने आप ऑन कर सकता है ताकि घर पहुंचते ही आपको ठंडा माहौल मिल जाएगा। इसके अलावा, यह गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा से वॉइस कमांड द्वारा भी ऑपरेट होता है।  

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Carrier
  • मॉडल - CAI18EE3R36W1
  • क्षमता - 1.5 टन  
  • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 
  • ऊर्जा दक्षता रेटिंग - 3 स्टार 

खासियत

  • स्टैबलाइजर फ्री ऑपरेशन
  • ऑटो क्लीन 

कमी 

  • यह शोर बहुत अधिक करता है।

Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC (Copper, Convertible 6-in-1 with Wi-Fi with Geo-Fencing, Smart Energy Display, 2026 Model, ESTER EDGE Gxi WiFi-CAI18EE3R36W1, White)

Rs. 36990

Get This
03

Lloyd 1.5 Ton 5 Star, Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना क्यों सही है?

  • अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां गर्मियों में तापमान 52°C तक पहुंच जाता है तब यह एसी आपके लिए एक सही विकल्प रहेगा। क्योंकि Lloyd का यह Split AC 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो कम बिजली खपत के साथ दमदार ठंडक देने में मदद कर सकता है। 
  • अगर आपके घर में बच्चे या बुजुर्ग रहते हैं जिन्हें धूल-धुएं से दिक्कत होती है तो इसे चुनना सही रहेगा क्योंकि इसमें PM 2.5 फिल्टर और एंटी-बैक्टीरियल क्लीन एयर फिल्टर मौजूद हैं, जो हवा में मौजूद सूक्ष्म धूल कणों और एलर्जेंस को छानकर आपके परिवार को सांस लेने के लिए स्वच्छ और शुद्ध हवा प्रदान करते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Lloyd
  • मॉडल - GLS18I5KWGGW 
  • क्षमता - 1.5 टन  
  • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 
  • ऊर्जा दक्षता रेटिंग - 5 स्टार 

खासियत

  • 4-वे स्विंग 
  • लो गैस डिटेक्शन 

कमी

  • इसमें इन-बिल्ट वाई-फाई की कमी महसूस हो सकती है।

Lloyd 1.5 Ton 5 Star, Inverter Split AC (5 in 1 Convertible, Cools Even at 52°C, Smart 4 Way Air Swing, Turbo Cool, Anti Corrosion Coating, 100% Copper, White, GLS18I5KWGGW)

₹38,490.00

Get This
04

Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना क्यों सही है?

  • आप भी काफी व्यस्त रहते हैं और एसी के सफाई का समय नहीं मिलता तो Daikin का यह मॉडल आपके लिए सही रहेगा जिसमें ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी मौजूद है। यह फीचर इनडोर यूनिट के इवेपोरेटर कॉइल पर जमी धूल और फंगस को अपने आप पानी की बूंदों के जरिए साफ कर सकता है। इससे एसी से कभी बदबू नहीं आती और हवा हमेशा ताजी और ठंडी मिलते रहती है।
  • इस Air Conditioner में 100% कॉपर कंडेनसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर DNNS एंटी-करोजन कोटिंग मौजूद है। यह जंग, नमी और प्रदूषण से कॉइल को सुरक्षित रखता है, जिससे गैस लीक होने की संभावना काफी घट जाती है और यह लंबे समय तक चल सकता है।   

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Daikin
  • मॉडल - MTKL50XV16
  • क्षमता - 1.5 टन  
  • नॉइस लेवल - 32 डेसिबल 
  • ऊर्जा दक्षता रेटिंग - 3 स्टार 

खासियत

  • PM 2.5 फिल्टर 
  • पॉवर चिल ऑपरेशन 

कमी

  • इसमें कन्वर्टिबल मोड नहीं दिया गया है।

Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC (Copper, PM2.5 Filter, MTKL50XV16, White)

₹37,490.00

Get This
05

LG 1.5 Ton 3 Star, Smart Inverter Split AC

Check Price on Amazon

इसे लेना क्यों सही है?

  • स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला LG का यह एसी तापमान के अनुसार स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर सकता है। इससे कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है और बिजली की खपत काफी कम हो जाती है जिससे आपके बिजली का बिल कम आएगा और साथ ही, शोर भी कम कर सकता है। 
  • अक्सर एसी के अंदर नमी जमा होने से फंगस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे बदबू आने लगती है। इसमें मौजूद हिम क्लीन फीचर इंडोर यूनिट के कॉइल को सुखाकर खुद से साफ करने में मदद करता है, जिससे हमेशा ताजी हवा मिलेगी और मेंटेनेंस का खर्च भी कम होगा। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - LG
  • मॉडल - AS-Q18JNXE 
  • क्षमता - 1.5 टन  
  • नॉइस लेवल - 26 डेसिबल 
  • ऊर्जा दक्षता रेटिंग - 3 स्टार 

खासियत

  • एचडी फिल्टर 
  • डाइट मोड+

कमी

  • इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दिया गया है जो 5 स्टार वाले एसी की तुलना में अधिक बिजली की खपत करता है।

LG 1.5 Ton 3 Star, Smart Inverter Split AC (100% Copper Condenser, AI Convertible 6-in-1, Faster Cooling & Energy Saving, Diet Mode+, HD Filter with Anti-Virus Protection,Him Clean, AS-Q18JNXE,White)

₹35,990.00

Get This

जानें कौन-सा एसी आपके लिए रहेगा सही

नीचे तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के बीच कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना की गई जिससे आप अपने लिए एक सही एसी ले पाएंगे वो भी 40,000 रुपये के अंदर - 

ब्रांड व मॉडल 

कूलिंग पॉवर 

कन्वर्टिबल मोड

फिल्टर टाइप 

Haier 1.5 Ton 3 Star, Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC - HSA18KU-GAI3NB-I

5 किलोवाट

7-इन-1 कन्वर्टिबल

एंटीमाइक्रोबियल एयर फिल्टर 

Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC - CAI18EE3R36W1

4.8 किलोवाट 

कन्वर्टिबल 6-इन-1

प्री-फिल्टर 

Lloyd 1.5 Ton 5 Star, Inverter Split AC - GLS18I5KWGGW

4.8 किलोवाट 

5-इन-1 कन्वर्टिबल

PM 2.5 फिल्टर 

Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC - MTKL50XV16

5 किलोवाट

PM 2.5

LG 1.5 Ton 3 Star, Smart Inverter Split AC - AS-Q18JNXE

4.4 किलोवाट 

AI कन्वर्टिबल 6-इन-1

सिल्वर आयन फिल्टर 

इन्हें भी पढ़ें 

  • परिवार के रोज़ाना आराम के लिए 5 स्मार्ट कन्वर्टिबल 1.5 टन AC से पाएं एक जैसी कूलिंग
  • PM 2.5 फिल्टर वाले AC क्या सच में है असरदार? जानें यहां

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

नोट: यहां बताए गए सारे एसी के मॉडल्स लेख लिखते समय ₹40,000 के अंदर मौजूद है। चूंकि अमेजन की कीमत परिवर्तन के अधीन है इसलिए बाद में इसके कीमत में बदलाव पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। ग्राहकों से अनुरोध है, कोई भी एसी लेते समय अमेजन पर वर्तमान कीमत देख लें।

FAQs

Question 1- ₹40,000 के बजट में कौन सा एसी लेना बेहतर रहेगा?

Answer: ₹40,000 के बजट में 1.5 टन का 5 स्टार और 3 स्टार इन्वर्टर एसी अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इस कीमत में LG, Haier, कैरियर आदि जैसे ब्रांड्स के कई मॉडल मिल जाते हैं। एसी चुनते समय सिर्फ कीमत देखने के बजाय उसकी कूलिंग क्षमता, बिजली की खपत, वारंटी और मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स पर भी ध्यान देना चाहिए।

Question 2 - क्या ₹40,000 के अंदर 5 स्टार एसी मिल सकता है?

Answer: इस बजट में कई 5 स्टार इन्वर्टर एसी उपलब्ध हैं। 5 स्टार रेटिंग वाला एसी आमतौर पर ज्यादा ऊर्जा-कुशल होता है, इसलिए लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बिजली के बिल को कम रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, वास्तविक बिजली की खपत इस्तेमाल के घंटे, कमरे के आकार और तापमान जैसी चीजों पर भी निर्भर करती है।

Question 3 - 1.5 टन एसी कितने बड़े कमरे के लिए सही है?

Answer: आमतौर पर 1.5 टन एसी मध्यम आकार के कमरे के लिए अच्छा विकल्प होता है। करीब 120 से 180 वर्ग फीट के कमरे में यह अच्छी कूलिंग दे सकता है, लेकिन कमरे की ऊंचाई, धूप कितनी आती है और उसमें कितने लोग रहते हैं, इन बातों का भी असर पड़ता है। बहुत बड़े या ज्यादा धूप वाले कमरे के लिए लेने से पहले सही टन क्षमता तय करना बेहतर है।

Question 4 - एसी में वाईफाई और स्मार्ट फीचर्स कितने उपयोगी हैं?

Answer: वाईफाई और स्मार्ट फीचर्स रोजमर्रा के इस्तेमाल को काफी सुविधाजनक बना सकते हैं। वाईफाई वाले एसी को मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है, जबकि कुछ मॉडल वॉइस कमांड का भी सपोर्ट देते हैं। इससे आप कमरे में जाने से पहले एसी चालू कर सकते हैं या तापमान को आसानी से बदल सकते हैं। हालांकि, अगर आपको ये सुविधाएं जरूरी नहीं लगतीं, तो बिना स्मार्ट फीचर्स वाला मॉडल भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

You May Also Like