वॉशिंग मशीन आपके कपड़ों को तो धुली ही है, लेकिन अब ऐसे मॉडल्स भी आ चुके हैं जो अपने ड्रम को खुद से ही साफ करने में सक्षम हैं। जी हां, इनमें ड्रम क्लीन का फंक्शन होता है जो टब को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करने का काम करता है। इसकी वजह से, मशीन अंदर से साफ रहती है और उसमें धुले जाने वाले कपड़े भी अधिक स्वच्छ बनते हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसी ही Washing Machine के मॉडल्स लेकर आए हैं, जिनमें Drum Clean का फंक्शन मिलता है। यह फंक्शन विभिन्न ब्रांड्स में अलग-अलग नाम से शामिल होता है जैसे कि ऑटो टब क्लीन या फिर ड्रम क्लीन। इसके लिए आपको मशीन में दी गई बटन दबानी होती है और उसके बाद यह टब को स्वच्छ कर देता है। इस तरह के टब में गंदगी या बैक्टेरिया जमने का खतरा भी कम रहता है। तो चलिए एक नजर इनके मॉडल्स पर डाल लेते हैं-
घर में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
