Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

₹20000 से कम कीमत में घर के लिए चाहिए Refrigerators? यहां देखें बेहतरीन विकल्प

कम बजट में घर लिए एक अच्छे से रेफ्रिजरेटर की तलाश है, तो आप नीचे दिए जा रहे विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। यहां पर ₹20000 से भी कम कीमत में मिलने वाले कुछ मशहूर ब्रांड के रेफ्रिजरेटर के बारे में जानकारी दी जा रही है।

₹20000 से कम कीमत में Refrigerators
₹20000 से कम कीमत में Refrigerators

अगर आप अपने घर के लिए बजट में एक बढ़िया सा रेफ्रिजरेटर लेने की सोच रहे हैं, तो यहां दिए जा रहे विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। आज हम यहां पर 5 बढ़िया फ्रिज की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जो ₹20000 से भी कम कीमत में मिल रहे हैं। इस रेंज में आपको 180 से 220 या इससे अधिक क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर के विकल्प देखने को मिल जाएंगे, जो छोटे और मध्यम परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इनमें आपको अपने परिवार की जरूरतों के हिसाब से ठीक-ठाक स्पेस मिल जाएगा। इन फ्रिज में एंटी बैक्टीरियल गैस्केट से लेकर मजबूत क्वालिटी का शेल्फ लगा होता है। बेहतरीन कूलिंग तकनीक वाले ये रेफ्रिजरेटर खाने के सभी सामानों को लंबे समय तक फ्रेश और ताजा रखते हैं। चलिए देखते हैं इनके विकल्पों को-

नोट- लेख लिखने तक इन रेफ्रिजरेटर की कीमत ₹20000 से कम थी। भविष्य में कीमत कम या ज्यादा होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हम अपने पाठकों को फ्रिज लेने से पहले उसकी सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।

 

01

Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह Haier ब्रांड का सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है, जो कि 190 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है। अगर आपके परिवार में 2 से 3 लोग रहते हैं तो हायर ब्रांड का यह सिंगल डोर वाला रेफ्रिजरेटर आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। इस रेफ्रिजरेटर को 176 लीटर फ्रेश फूड क्षमता और 14 लीटर फ्रीजर क्षमता के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें आपको 1 कंपार्टमेंट, 1 सब्जी दराज और 3 कठोर ग्लास से बने शेल्फ मिल जाएंगे। वहीं खाने के सामान को सुरक्षित रखने के लिए इस फ्रिज में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट भी लगा है। मॉर्डन डैजल स्टील फिनिश वाला यह स्टाइलिश सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर लंबे समय तक आपके खाने को फ्रेश रखता है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला फ्रिज है, जिसकी वार्षिक ऊर्जा खपत 136 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष है। इसका कंप्रेसर 50% कम बिजली की खपत करता है और शांत संचालन देता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल- ‎HED-205DS-P
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎136 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
  • क्षमता- ‎190 लीटर
  • ताज़ा भोजन क्षमता- ‎176 लीटर
  • फ़्रीज़र क्षमता- ‎14 लीटर
  • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग
  • रंग- ‎डैज़ल स्टील
  • वोल्टेज- ‎230 वोल्ट
  • डिफ्रॉस्ट सिस्टम- ‎मैनुअल

खूबियां

  • 230v रेंज के भीतर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन।
  • बड़ी बोतलों को रखने के लिए बॉटल गार्ड
  • दरवाजा खोलने के लिए हैंडल।
  • लॉक करने की सुविधा।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस रेफ्रिजरेटर का दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता है।

Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator | 3 Toughened Glass Shelves | Fast Ice Making in Just 60 minutes | Large Veg Box| Easy Clean Back (HED-205DS-P, Dazzle Steel)

Rs. 15490

Get This
02

Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

Check Price on Amazon

4 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाला यह सैमसंग ब्रांड का रेफ्रिजरेटर है। यह रेफ्रिजरेटर 183 लीटर की कैपेसिटी में मिल रहा है, जो कि 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में फ्रेश फूड के लिए 165 लीटर और फ्रीजर के लिए 18 लीटर कैपेसिटी दी जा रही है। इसमें 1 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ और 1 वेजिटेबल बॉक्स दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस फ्रिज में मजबूत क्वालिटी के ग्लास से बने शेल्फ लगे हुए हैं, जिनकी 175 किलोग्राम तक वजन सहन करने की क्षमता है। यानी इन पर आप आराम से भारी बर्तनों को भी रखते हैं। इस फ्रिज में लगा एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट डोर लाइनर को साफ रखने में मदद करता है। वहीं इसका सेफ क्लीन बैक आसानी से साफ किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ‎सैमसंग
  • मॉडल- ‎RR20C1824CR/HL
  • क्षमता- ‎183 लीटर
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎148 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
  • ताजा भोजन क्षमता -‎165 लीटर
  • फ्रीजर क्षमता- ‎18 लीटर
  • बोतलों की संख्या- ‎5

खूबियां

  • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर।
  • फ्रिज के अंदर रोशनी बनाए रखने के लिए क्लियर व्यू लैंप।
  • 100 से 300 वोल्टेज रेंज के भीतर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator (RR20C1724CU/HL, Camellia Blue)

Rs. 15490

Get This
03

Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह Whirlpool ब्रांड का सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है, जो कि 184 लिटर की कैपेसिटी में मिल रहा है। अगर आपके परिवार में 2 से 3 लोग रहते हैं तो यह फ्रिज आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इस फ्रिज में 169.2 लीटर फ्रेश फूड के लिए और 14.3 लीटर फ्रीजर के लिए स्पेस मिल रही है। यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाला फ्रिज है, जिसकी वार्षिक ऊर्जा खपत 132 यूनिट प्रति वर्ष है। इस फ्रिज का शेल्फ मजबूत क्वालिटी के ग्लास से बना है, जिसपर भारी बर्तनों को भी आराम से रखा जा सकता है। यह व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन देता है, जो कि 95V-300V के बीच उच्च उतार-चढ़ाव वाले वोल्टेज पर भी स्थिर रूप से काम करता है। बिजली न होने पर भी यह खाने के सामान को 12 घंटे तक ठंडा रखता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- व्हर्लपूल
  • मॉडल- 205 WDE ROY 5S
  • क्षमता- 184 लीटर
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 131 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
  • स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
  • वोल्टेज- 220 वोल्ट

खूबियां

  • जंबो बोतल स्टोरेज।
  • इंसुलेटेड कैपिलरी टेक्नोलॉजी।
  • हनीकॉम्ब लॉक इन टेक्नोलॉजी।
  • आसान मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कूलिंग परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं।

Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator with Intellisense Inverter Compressor (205 WDE ROY 5S Inv SAPPHIRE SPRING-Z)

Rs. 16480

Get This
04

Godrej 180L 2Star Advanced Capillary Technology | Jumbo Vegetable Tray, Direct Cool Single Door Refrigerator (RD EDGE 205B WRF PP BL, Pep Blue)

Check Price on Amazon

अगर आपका परिवार छोटा है तो आप Godrej ब्रांड के इस रेफ्रिजरेटर को ले सकते हैं। 180 लीटर क्षमता वाला यह फ्रिज 1 या 2 लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 166.5 लीटर फ्रेश फूड के लिए और 13.5 लीटर फ्रीजर के लिए कैपेसिटी मिल रही है। टर्बो कूलिंग तकनीक के साथ इस गोदरेज फ्रिज में फिक्स्ड स्पीड कंप्रेसर है, जो कि 10% तक तेजी से बर्फ बनाने और 24% तक तेजी से बोतल ठंडा करने की सुविधा देता है। इस सिंगल डोर फ्रिज में हाई कैपेसिटी वाले 2 वायर्ड शेल्फ बने हैं, जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल रिमूवल गैस्केट लगा है, जिससे फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया कम पनपते हैं और खाने की चीजें लंबे समय तक फ्रेश रहती हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल- ‎RD EDGE 205B WRF PP BL
  • क्षमता- 180 लीटर
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 186 किलोवाट घंटे
  • रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- 166.5 लीटर
  • फ्रीज़र क्षमता- 13.5 लीटर
  • स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
  • रंग- पेप ब्लू
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट

खूबियां

  • जंबो वेजिटेबल ट्रे।
  • टर्बो कूलिंग तकनीक।
  • एडवांस कैपिलरी टेक्नोलॉजी।
  • 2.25 लीटर तक की बोतल रखने लिए स्पेस।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फ्रिज तेज आवाज करता है।

Godrej 180L 2Star 5 Years Comprehensive Warranty Advanced Capillary Technology | Jumbo Vegetable Tray Wired Shelves Direct Cool Single Door Refrigerator (RD EDGE 205B WRF PP BL, Pep Blue)

Rs. 12490

Get This
05

Voltas Beko, A TATA Product 183 L 4 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह Voltas Beko ब्रांड का रेफ्रिजरेटर है। सिंगल डोर वाला यह रेफ्रिजरेटर 183 क्षमता के साथ मिल रहा है, जो कि 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें आपको ताजा भोजन के लिए 167 लीटर कैपेसिटी और फ्रीजर के लिए 16 लीटर कैपेसिटी मिल रही है। इस फ्रिज को 4 स्टार एनर्जी रेटिंग साथ पेश किया जा रहा है, जिसकी वार्षिक ऊर्जा खपत 142 किलोवाट-घंटे है। इसमें 1 कंपार्टमेंट, 1 ड्रार और 3 मजबूत क्वालिटी के शेल्फ बने हैं। इसके शेल्फ एडजस्टेबल हैं, जिन्हें सामान या बर्तनों की ऊंचाई के हिसाब से समायोजित किया जा सकता है। गोदरेज ब्रांड का यह फ्रिज बेस दराज के साथ मिल रहा है, जिसमें आलू, प्याज और लहसुन जैसी सूखी सब्जियां रखी जा सकती हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ‎वोल्टास बेको
  • मॉडल- ‎RDC215B/W0BWR0M0B00GO
  • क्षमता- ‎183 लीटर
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎142 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
  • रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- ‎167 लीटर
  • फ़्रीजर- क्षमता ‎16 लीटर
  • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग

खूबियां

  • एंटी बैक्टीरियल गैसकेट।
  • 2 लीटर की बोतल रखने के लिए स्पेस।
  • ह्यूमिडिटी कंट्रोलर के साथ फ्रेश बॉक्स।
  • चिलर जोन।
  • फ्लेक्सलिफ्ट डोर शेल्फ।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से संतुष्ट नहीं हैं।

Voltas Beko, A TATA Product 183 L 4 Star Direct Cool Single Door Refrigerator (RDC215B/W0BWR0M0B00GO, Bonita Wine, Fresh Box Technology, with Base Drawer)

Rs. 14490

Get This

जानें 20 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले इन रेफ्रिजरेटर के कुछ प्रमुख फीचर्स के बारे में-

 

ब्रांड

क्षमता

ऊर्जा रेटिंग 

खासियत

Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

190 लीटर

5 स्टार

स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन

Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

185 लीटर

4 स्टार

ग्रैंड डोर डिज़ाइन, स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर

Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

184 लीटर

5 स्टार

जंबो बोतल स्टोरेज, इंसुलेटेड कैपिलरी टेक्नोलॉजी, बड़ा वेजिटेबल क्रिस्पर

Godrej 180L 2Star Advanced Capillary Technology | 2.25L Bottle Space | Direct Cool Single Door Refrigerator

180 लीटर

2 स्टार

टर्बो कूलिंग तकनीक, 54 मिमी मोटी इन्सुलेशन, जंबो वेजिटेबल ट्रे

Voltas Beko, A TATA Product 183 L 4 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

183 लीटर

4 स्टार

क्रिस्पर ह्यूमिडिटी कंट्रोलर के साथ फ्रेश बॉक्स, चिलर जोन, फ्लेक्सलिफ्ट डोर शेल्फ

घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

₹20000 से कम कीमत में किस ब्रांड के फ्रिज मिल सकते हैं?

₹20000 से कम कीमत में Haier, Samsung, LG, Godrej और Whirlpool जैसे कई ब्रांड्स के सिंगल डोर फ्रिज मिल जाएंगे।

₹20000 से कम कीमत में मिलने वाले रेफ्रिजरेटर कितनी बड़ी फैमिली के लिए सही हो सकते हैं?

₹20000 से कम कीमत में मिलने वाला फ्रिज 2 से 3 सदस्यों के लिए उपयुक्त हो सकता है।

क्या ₹20000 से कम कीमत में डबल डोर फ्रिज के विकल्प मिल जाएंगे?

₹20000 से कम कीमत में आपको ज्यादातर सिंगल डोर फ्रिज के ही ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। अगर आप डबल डोर फ्रिज चाहते हैं, तो आपको इससे अधिक प्राइस रेंज में जाना होगा।

You May Also Like