Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

5 जरूरी किचन एप्लायंसेज, जिनको Diwali पर लाकर बदलें रसोई में काम करने का तरीका

इस Diwali 2025 घर ले आएं ये 5 जरूरी किचन अप्लायंसेस, जिससे बढ़ेगी सहूलियत और रसोई का काम होगा आसान। मिक्सर ग्राइंडर से लेकर माइक्रोवेव और एयर फ्रायर तक विकल्प मिलेंगे यहां।

इस Diwali घर ले आएं 5 जरूरी किचन अप्लायंसेस
इस Diwali घर ले आएं 5 जरूरी किचन अप्लायंसेस

दिवाली सिर्फ दीपों और रोशनी का त्योहार ही नहीं बल्कि खरीदारी का पर्व माना जाता है। इस दौरान ज्यादातर लोग घर के लिए नई चीजें खरीदते हैं। ऐसा करना शुभ भी माना जाता है। मान्यता है कि दिवाली के दौरान खरीदी गई चीजें घर में शुभता लेकर आती हैं। दीपोत्सव के इस पांच दिवसीय पर्व के दौरान लोग  भूमि, वाहन, घर या फिर घर के लिए कोई उपकरण खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली अपनी रसोई के लिए कोई उपकरण लेने की सोच रहे हैं, तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां पर माइक्रोवेव, मिक्सर ग्राइंडर, एयर फ्रायर, इंडक्शन कुकटॉप और कॉफी मशीन जैसी जरूरी चीजों के बारे में बताया जा रहा है। इन सभी अप्लायंसेस के रसोई में होने से आपको काफी सहूलियत हो सकती है। चलिए देखते हैं इनके विकल्पों को-

घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

 
01

Haier 19 L Inverter Technology, Light Weight, Defrost, 5 Power Levels Solo Microwave Oven

Check Price on Amazon

19 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह Haier ब्रांड का यह सोलो माइक्रोवेव ओवन है। दिवाली के मौके पर इसे खाना गर्म करने, डिफ्रॉस्टिंग और खाना पकाने के लिए लिया जा सकता है। यह माइक्रोवेव ओवन छोटे परिवारों, कपल्स या फिर बैचलर्स के लिए सही हो सकता है। पावर लेवल और टाइमर सेट करने के लिए इसमें 2 नॉब लगे हुए हैं। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह हायर माइक्रोवेव खाने को जल्दी पकाने के साथ ही बिजली की भी बचत करता है। इसके अलावा इसमें स्टीम क्लीन फीचर भी मिलता है, जो माइक्रोवेव कैविटी को पूरी तरह से साफ करता है। ऑटो-डिफ्रॉस्ट फ़ंक्शन के साथ आने वाले इस माइक्रोवेव में आप बस एक साधारण प्रेस से अपने फ्रीजर से जमे हुए भोजन को सुरक्षित और तेज़ी से अनफ़्रीज कर सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन

  • साइज- 19L
  • ब्रांड- हायर
  • रंग- काला
  • हीटिंग विधि- सोलो
  • फ़िनिश प्रकार- काला
  • वोल्टेज- ‎230 वोल्ट
  • वाट क्षमता- ‎700 वाट

खूबियां

  • इसमें आप रीहीटिंग, डिफ्रॉस्टिंग व कुकिंग जैसे काम आसानी से कर सकेंगे।
  • यह सोलो माइक्रोवेव कम आवाज करता है।
  • 700 वाट वाला यह माइक्रोवेव काफी हल्का है।

कमी

  • अमेजन यूजर को क्वालिटी सही नहीं लगी।

Haier 19 L Inverter Technology, Light Weight, Defrost, 5 Power Levels Solo Microwave Oven

Rs. 8500

Get This
02

PHILIPS Air Fryer NA120/00, uses up to 90% less fat

Check Price on Amazon

दिवाली पर स्नैक्स वगैरह बनाने के लिए आप इस PHILIPS एयर फ्रायर को ले सकते हैं और इसमें 90% कम तेल की खपत में स्वादिष्ट भोजन बना सकते हैं। यह एयर फ्रायर 4.2 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है। इसकी 1500 वाट की पॉवरफुल मोटर तेज और एक समान हवा प्रसारित करती है, जिससे खाना कम समय में पक कर तैयार हो जाता है। इस एयर फ्रायर में 12 प्रीसेट मेनू दिए जा रहे हैं, जिसकी मदद से तलना, बेक करना, ग्रिल करना और भूनना आसान हो जाता है। फिलिप्स का यह एयर फ्रायर पारंपरिक ओवन की तुलना में 70% कम ऊर्जा खपत करता है। अनोखा स्टारफिश डिज़ाइन और पैन के साथ इसकी पेटेंट रैपिड एयर तकनीक खाने को बिना पलटे समान रूप से पकाती है। यह एयह फ्रायर एल्युमिनियम मैटेरियल से बना हुआ है, जिस वजह से इसका इस्तेमाल करना और सफाई करना आसान हो जाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • उत्पाद का आयाम- ‎36.8D x 27.3W x 29.3H सेंटीमीटर
  • रंग- ‎काला
  • मटेरियल- ‎एल्युमीनियम
  • आउटपुट वाट क्षमता- ‎1500 वाट
  • वस्तु का वजन- ‎3.25 किलोग्राम
  • वोल्टेज- ‎240 वोल्ट
  • नियंत्रण विधि- ‎टच

खूबियां

  • इसमें टाइम और टेंपरेचर एडजस्ट करने की सुविधा मिल रही है।
  • इसमें आप खाना दोबारा गर्म भी कर सकते हैं।
  • यह 90% तक तक कम तेल का इस्तेमाल करता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस एयर फ्रायर के साथ उपयोगकर्ता मैनुअल या रेसिपी बुक नहीं दी गई है।

PHILIPS Air Fryer NA120/00, uses up to 90% less fat

Rs. 4,399

Get This
03

Butterfly Smart 750 Watts Mixer Grinder

Check Price on Amazon

घर का पुराना मिक्सर ग्राइंडर खराब हो चुका है तो इस Diwali 2025 आप बटरफ्लाई ब्रांड के इस मिक्सर ग्राइंडर को ले सकते हैं। यह 750 वॉट वाला मिक्सर ग्राइंडर है। इस मिक्सर का इस्तेमाल गीली चीजें पीसने, चटनी पीसने, कद्दूकस करने, बारीक करने, सूखे मसाले पीसने और मिश्रण करने के लिए किया जा सकता है। बेहद कम समय में चीजों को अच्छी तरह से पीसने के लिए इसमें 18500 की रोटेशनल स्पीड मिल रही है। इसमें 0.4, 0.75 व 1 लीटर की क्षमता वाले 3 जार के साथ एक जूसर जार भी दिया जा रहा है। स्टेनलेस स्टील मैटेरियल और एबीएस बॉडी वाले ये जार लंबे समय तक चलते हैं। इसमें स्टेनलेस स्टील मैटेरियल से बनी ब्लेड लगी हुई हैं, जो चीजों को अच्छी तरह से पीसती हैं। इसमें आपको कुल 3 तरह की एडजेस्टेबल स्पीड मिलती हैं, जिसमें आप लो, मीडियम और हाई स्पीड को नॉब के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें आपको ऑटो शट ऑफ फंक्शन के साथ ही एंटी स्किड लेग्स मिल रहे हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- बटरफ्लाई
  • रंग- ग्रे
  • क्षमता- 1.5 लीटर
  • उत्पाद आयाम- 24.5D x 40W x 31.5H सेंटीमीटर
  • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल

खूबियां

  • ऑटो शट ऑफ की सुविधा।
  • इसमें एलईडी पावर इंडिकेटर लगा हुआ है।
  • एंटी-स्किड लेग्स, जिससे मसाले पीसते समय मिक्सर फर्श से फिसलता नहीं है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार मिक्सर का नॉइज लेवल ज्यादा है।

Butterfly Smart 750 Watts Mixer Grinder

Rs. 2,499

Get This
04

Prestige PIC 20 1600 Watts Induction Cooktop

Check Price on Amazon

झटपट किचन का काम निपटाने के लिए रसोई में गैस स्टोव के अलावा एक इंडक्शन कुकटॉप भी जरूर होना चाहिए। इसके लिए आप Prestige ब्रांड के इस इंडक्शन कुकटॉप को ले सकते हैं। खाने को कम समय में तेजी से पकाने के लिए यह इंडक्शन कुकटॉप 1600 वॉट पावर के साथ मिल रहा है। इसमें ऑटोमेटिक पॉवर और टेंपरेचर कंट्रोल के साथ मिल रहा है, खाने के हिसाब से तापमान को समायोजित करता है। इस इंडक्शन में ऑटोमेटिक वोल्टेज रेगुलेटर दिया गया है, जो वोल्टेज को स्थिर रखने में मदद करता है। इसमें आपको अलग-अलग भारतीय मेनू के विकल्प भी मिल रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपनी पसंद का खाना बना सकते हैं। इसमें टच बटन की सुविधा भी है, जिसकी मदद से खाना बनाते समय इसके फीचर्स को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- ‎काला
  • सामग्री- ‎कांच
  • ब्रांड- ‎प्रेस्टीज
  • उत्पाद का आयाम- ‎35D x 28.3W x 6H सेंटीमीटर
  • वाट क्षमता- ‎1600 वाट
  • नियंत्रण प्रकार- ‎पुश बटन
  • वोल्टेज - ‎230 वोल्ट
  • बर्नर प्रकार- ‎इंडक्शन
  • पावर स्रोत- ‎कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

खूबियां

  • हाई वोल्टेज प्रोटेक्शन की सुविधा मिल रही है।
  • एंटी मैग्नेटिक वॉल दिया गया है जो चुंबकीय तत्व को रोकता है।
  • आसान सफाई के लिए सपाट और चिकनी सतह।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को डैमेज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है।

Prestige PIC 20 1600 Watts Induction Cooktop

Rs. 1,804

Get This
05

AGARO Royal 4 Big Cups Drip Coffee Maker, 600 Ml Borosilicate Glass Carafe Jar

Check Price on Amazon

दिवाली के मौके पर घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में उन्हें कम मेहनत और कम समय में कॉफी बनाकर पिलाने के लिए आप AGARO ब्रांड की इस कॉफी मशीन को ले सकते हैं। यह 600 ML की क्षमता वाला कॉफी मेकर है। इसमें आप एक बार में 4 कप कॉफी बनाई जा सकती है। इस कॉफी मशीन में आपको क्विक ब्रू बास्केट मिलेगी, जिससे आप आसानी से सामने की तरफ से इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही यह आसानी से मशीन से बाहर भी आ जाती है। इसमें नॉन स्टिक वॉर्मिंग प्लेट लगी हुई है, जो कि कॉफी बनने के बाद उसे लगभग 2 घंटे तक गर्म रखती है और 2 घंटे बाद ऑटो-शट ऑफ भी हो जाती है। अगारो की इस कॉपी मशीन के डिटैचेबल फिल्टर, ब्रू बास्केट और कॉफी पॉट को आप डिशवॉशर में भी आसानी से साफ सकते हैं। वहीं इसमें लगा ऑटो पॉज फीचर कप भरने के बाद मशीन को अपने-आप बंद कर देता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- AGARO
  • रंग- सिल्वर
  • कॉफ़ी मेकर प्रकार- ड्रिप कॉफी मशीन
  • स्टाइल- रॉयल 750W
  • वोल्टेज- ‎2.4E+2 वोल्ट
  • इंटरफ़ेस इनपुट- ‎बटन

खूबियां

  • लेवल इंडिकेटर के साथ वॉटर टैंक।
  • स्टेनलेस स्टील से बना BPA मुक्त जार।
  • सुरक्षित और आसान इस्तेमाल के लिए एंटी स्लिप पैर।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी गुणवत्ता सही नहीं लगी।

AGARO Royal 4 Big Cups Drip Coffee Maker, 600 Ml Borosilicate Glass Carafe Jar

Rs. 1583

Get This

जानें इन उपकरण के बारे में खास बातें

उपकरण

ब्रांड

उपयोग

खासियत

माइक्रोवेव

Haier 

रीहीटिंग, डिफ्रॉस्टिंग व कुकिंग जैसे काम के लिए

हल्का वजन, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

एयर फ्रायर

PHILIPS

कम तेल में पसंदीदा स्नैक्स बनाने के लिए

टाइम और टेंपरेचर एडजस्ट करने की सुविधा

मिक्सर ग्राइंडर

Butterfly

मसाले और चटनी पीसने के लिए 

ऑटो शट ऑफ की सुविधा

इंडक्शन कुकटॉप

Prestige

कम समय में खाना बनाने के लिए

हाई वोल्टेज प्रोटेक्शन की सुविधा

कॉफी मशीन

AGARO

गर्मा-गरम कॉफी बनाने के लिए

स्टेनलेस स्टील से बना BPA मुक्त जार, एंटी स्लिप पैर

 

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

इस साल दीपावली कब है?

साल 2025 में दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से क्या होता है?

दिवाली पर धन की देवी लक्ष्मी और शुभकर्ता भगवान गणेश की उपासना करने से धन में अपार वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

दिवाली पर खरीदारी करना क्यों शुभ माना जाता है?

मान्यता है कि दिवाली पर खरीदी गई वस्तुएं लंबे सय तक साथ निभाती हैं और घर में शुभता लेकर आती हैं।

You May Also Like