Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

सर्दियों में गर्म पानी की जरूरत तुरंत पूरी करेंगे ये Instant Geyser, यहां देखें 5 बढ़िया विकल्प

सर्दियों में गर्म पानी के बिना गुजारा करना मुश्किल होता है। ऐसे में घर में एक गीजर लगा हो तो काफी सहूलियत हो जाती है। यहां पर 5 बढ़िया इंस्टेंट गीजर के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो आपके घर के लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं।

Instant Geyser
Instant Geyser

सर्दियों में गर्म पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए अगर आप अपने घर में एक अच्छा सा गीजर लगवाने की सोच रहे हैं, तो इंस्टेंट गीजर के बारे में विचार कर सकते हैं। इंस्टेंट गीजर कॉम्पैक्ट डिजाइन में मिलते हैं, जिन्हें छोटे बाथरूम या फिर किचन में आराम से लगाया जा सकता है। ये कम बिजली की खपत करते हुए तेजी से पानी गर्म करते हैं। यहां पर Haier, V-Guard, Havells, Crompton और AO Smith जैसे मशहूर ब्रांड के इंस्टेंट गीजर के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो सर्दियों में आपके घर के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ये गीजर फास्ट हीटिंग टेक्नोलॉजी के साथ मिल रहे हैं, जो तुरंत पानी को गर्म कर सकते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनमें कई सेफ्टी फीचर भी दिए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में-

01

Haier BlackVolt Instant Water Heater 3 Litre with 3kW | Fast Heating

Check Price on Amazon

यह Haier ब्रांड का इंस्टेंट गीजर है, जो कि 3 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है। काले रंग के इस गीजर का आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन किसी भी किचन या बाथरूम में आसानी से फिट हो जाता है। कॉम्पैक्ट साइज होने की वजह से यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है। 3 लीटर क्षमता वाले इस इंस्टेंट गीजर का टैंक स्टेनलेस स्टील से बना है, जिसमें कठोर पानी से जंग लगने की समस्या नहीं रहती है और यह लंबे समय तक टिकाऊ हो सकता है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इस हायर ब्रांड के गीजर को एक ISI पावर कॉर्ड, प्रेशर रिलीफ वाल्व और शॉक प्रूफ आउटर बॉडी के साथ पेश किया जा रहा है। इसका एडवांस कॉपर हीटिंग एलिमेंट तेज और पर्याप्त हीटिंग सुनिश्चित करता है, जिससे आपको कम समय में नहाने या फिर बर्तन धोने के लिए पर्याप्त गरम पानी मिल जाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- हायर
  • उत्पाद का आयाम- 20.4W x 22.6H सेंटीमीटर
  • रंग- काला
  • वोल्टेज- 240 वोल्ट
  • वस्तु का वजन- 2800 ग्राम

खूबियां

  • 6.5 बार प्रेशर रेटिंग और 2 मिमी के मजबूत टैंक के साथ आने वाले इस गीजर को ऊंची इमारतों में आसानी से लगाया जा सकता है।
  • कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस गीजर को छोटे बाथरूम या फिर किचन में आराम से लगाया जा सकता है।
  • इसमें LED इंडिकेटर लगा हुआ है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें लीकेज की समस्या है।

Haier BlackVolt Instant Water Heater 3 Litre with 3kW | Fast Heating

Rs. 3026

Get This
02

V-Guard Zio Geyser 5 Litre Instant Water Heater

Check Price on Amazon

5 लीटर क्षमता वाला यह V Guard ब्रांड का इंस्टेंट वॉटर है। यह इंस्टेंट वॉटर हीटर 4 स्तरीय सुरक्षा फीचर के साथ मिल रहा है। इसका ISI मार्क वाला थर्मोस्टेट तापमान के 55°C से अधिक होने पर बिजली की आपूर्ति को बंद कर देता है। वहीं अधिक दबाव को सहन करने के लिए इसमें प्रेशर रिलीज वाल्व लगा है। इसके अलावा इसका 90°C पर संचालित डिस्क टाइप स्नैप एक्शन ओवरहीट से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा पानी के रिवर्स प्रवाह को रोकने के लिए इस गीजर में एंटी-साइफन सुरक्षा भी है। लंबे समय तक टिकाऊपन और जंग से सुरक्षित रहने के लिए इसका आंतरिक टैंक हाई ग्रेड 304 स्टेनलेस स्टील से बना है। वहीं इसकी बाहरी बॉडी उच्च गुणवत्ता वाले इंजीनियरिंग पॉलिमर सामग्री से बनी है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ‎V-Guard
  • उत्पाद आयाम- ‎22W x 39H सेंटीमीटर
  • रंग- ‎सफ़ेद
  • वाट क्षमता- ‎3000 वाट
  • वोल्टेज - ‎230 वोल्ट
  • अधिकतम तापमान- ‎55 डिग्री सेल्सियस
  • माउंटिंग प्रकार- ‎दीवार

खूबियां

  • इसमें एक स्टाइलिश रंगीन डिस्प्ले पैनल भी है, जो गर्मी और बिजली की स्थिति को दर्शाता है।
  • इसका कॉपर हीटिंग एलिमेंट पानी को जल्दी गर्म करता है।
  • इसका इको फ्रेंडली इन्सुलेशन पानी को लंबे समय तक गर्म रखता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार वॉटर हीटर के प्लग की गुणवत्ता सही नहीं है।

V-Guard Zio Geyser 5 Litre Instant Water Heater

Rs. 3749

Get This
03

Havells Instanio 3L Instant Water Heater(Geyser)| Temp. Sensing LED Indicator

Check Price on Amazon

सफेद-नीला रंग और आकर्षक डिजाइन में मिलने वाला यह Havells ब्रांड का इंस्टेंट गीजर है। यहा गीजर 3 लीटर क्षमता और कॉम्पैक्ट आकार में मिल रहा है, जो छोटे बाथरूम या किचन में लगाने के लिए सही विकल्प हो सकता है। 0.65 एमपीए बार प्रेशर सहन करने वाला यह वॉटर हीटर ऊंची इमारतों में भी आराम से लगाया जा सकता है। इस इंस्टेंट गीजर का इनर टैंक 304 ग्रेड का स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है। वहीं इसकी आउटर ABS मैटेरियल से बनी है, जिसमें जंग नहीं लगता है और करंट लगने का खतरा भी नहीं रहता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस गीजर में अग्निरोधी पावर कॉर्ड लगा है। क्विक हीटिंग एलिमेंट वाला यह गीजर दो रंगों में उपलब्ध है, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से ले सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- हैवेल्स
  • उत्पाद का आयाम- 22.5W x 37.3H सेंटीमीटर
  • रंग- सफ़ेद नीला
  • वाट क्षमता- 3000 वाट
  • वोल्टेज- 230

खूबियां

  • इस वॉटर हीटर में कलर सेंसिंग एलईडी इंडिकेटर लगा हुआ है, जो कि पानी की गर्माहट को इंडिकेट करता है।
  • तुरंत गर्म पानी के लिए इसमें हैवी ड्यूटी कॉपर एलिमेंट है।
  • कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस गीजर को आसानी से लगाया जा सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इस गीजर की कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

Havells Instanio 3L Instant Water Heater(Geyser)| Temp. Sensing LED Indicator

Rs. 3349

Get This
04

Crompton Arno Neo 3 Litres instant water heater (Geyser)

Check Price on Amazon

3000-वाट कॉपर हीटिंग एलिमेंट के साथ आने वाला यह Crompton ब्रांड का वॉटर हीटर है, जो कि 33% तेजी से पानी को गर्म करता है। इस वॉटर हीटर में थर्मोस्टेट, थर्मल कट आउट, प्रेशर रिलीफ वाल्व जैसे 3 सेफ्टी फीचर दिए गए हैं, जो ओवर हीट या फिर किसी भी तरह की दुर्घटना से सुरक्षित रखते हैं। इसका आंतरिक टैंक 304 फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बना है, जिस वजह से इसे बाथरूम के अलावा किचन में भी लगाया जा सकता है। 3 लीटर क्षमता वाले इस गीजर की बाहरी बॉडी जंग रोधी है, जिस वजह से यह लंबे समय तक टिकाऊ भी हो सकता है। क्रॉम्टन का यह गीजर 6.5 बार तक दबाव आसानी से सहन कर सकता है, जिस वजह से इसे ऊंची इमारतों में आसानी से लगाया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ‎क्रॉम्पटन
  • उत्पाद आयाम- ‎18.5W x 37.5H सेंटीमीटर
  • रंग- ‎सफ़ेद
  • वस्तु का वजन- ‎2.41 किलोग्राम
  • माउंटिंग प्रकार- ‎दीवार

खूबियां

  • फास्ट हीटिंग टेक्नोलॉजी वाला यह गीजर कम समय में पानी गर्म कर सकता है।
  • हाई क्वालिटी वाली पॉलीमर इंजीनियरिंग से बनी इसकी बाहरी बॉडी जंग से सुरक्षित रहती है।
  • इसे ऊंची इमारतों में भी आसानी से लगाया जा सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें पानी लीकेज की समस्या है।

Crompton Arno Neo 3 Litres instant water heater (Geyser)

Rs. 2499

Get This
05

AO Smith EWS-5 White Instant Geyser 5 Litre With 3kW Express Heating

Check Price on Amazon

यह AO Smith ब्रांड का इंस्टेंट गीजर है, जो कि 5 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है। इस गीजर को आप आराम से अपने बाथरूम या फिर किचन में लगा सकते हैं। 3000 वाट एलिमेंट के साथ आने वाला यह गीजर तुरंत पानी को गर्म करता है। इस गीजर का टैंक स्टेनलेस स्टील से बना है, जो कठोर पानी के कारण लगने वाले जंग से भी सुरक्षित रहता है, जिस वजह से यह लंबे समय तक टिकाऊ भी रहता है। सफेद और काले रंग के आकर्षक डिजाइन वाला यह गीजर कॉम्पैक्ट आकार में मिल रहा है, जिसे छोटे बाथरूम में भी आसानी से लगाया जा सकता है। यह वॉटर हीटर 6.5 बार तक का दबाव आसानी से संभाल सकता है, जिस वजह से इसे ऊंची इमारतों भी लगाया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ‎एओ स्मिथ
  • उत्पाद आयाम- ‎19.5W x 38.9H सेंटीमीटर
  • वाट क्षमता- ‎3000 वाट
  • वोल्टेज- ‎230 वोल्ट
  • क्षमता- 5 लीटर
  • माउंटिंग प्रकार- दीवार

खूबियां

  • यह वॉटर गीजर उच्च जल दाब संरक्षण के साथ मिल रहा है।
  • लंबे समय तक टिकाऊपन के लिए जंगरोधी बनावट।
  • यह कॉम्पैक्ट और लाइटवेट डिजाइन में मिल रहा है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से खुश नहीं हैं।

AO Smith EWS-5 White Instant Geyser 5 Litre With 3kW Express Heating

Rs. 3999

Get This

यहां जानें इंस्टेंट गीजर के प्रमुख फीचर्स

हर ब्रांड के इंस्टेंट गीजर में अलग-अलग विशेषता होती हैं। इसलिए ऊपर बताए गए इंस्टेंट गीजर के कुछ प्रमुख फीचर्स की एक तालिका हमने यहां बनाई है, जिसकी मदद से आपको अपने घर के लिए सही गीजर चुनने में आसानी होगी-

ब्रांड 

क्षमता

खासियत

Haier BlackVolt Instant Water Heater 3 Litre with 3kW

3 लीटर

रैपिड हीटिंग टेक्नोलॉजी, 5 लेवल सेफ्टी फीचर, कॉम्पैक्ट डिजाइन

V-Guard Zio Geyser 5 Litre Instant Water Heater

5 लीटर

एनर्जी एफिशिएंट, जंगरोधी, 4 लेयर सेफ्टी फीचर

Havells Instanio 3L Instant Water Heater(Geyser)

3 लीटर

जंगरोधी, LED इंडीकेटर, स्टेनलेस स्टील टैंक

Crompton Arno Neo 3 Litres instant water heater

3 लीटर

फास्ट हीटिंग, 3 लेवल सेफ्टी फीचर, ऊंची इमारतों में लगाने के लिए उपयुक्त

AO Smith EWS-5 White Instant Geyser 5 Litre With 3kW Express Heating

5 लीटर

हाई वॉटर प्रेशर प्रोटेक्शन, लाइटवेट, प्रेशर रिलीज वाल्व, जंगरोधी

घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

इंस्टेंट गीजर क्या होता है?

इंस्टेंट गीजर एक छोटा वॉटर हीटर होता है, जो पानी को तुरंत गर्म करता है। इसमें स्टोरेज टैंक नहीं होता और यह 1- 5 लीटर पानी तुरंत उपलब्ध कराता है।

क्या इंस्टेंट गीजर 24x7 ऑन रख सकते हैं?

नहीं, इसे जरूरत होने पर ही ऑन करें। लगातार ऑन रखने से बिजली भी ज्यादा लगेगी और गीजर की लाइफ भी कम होगी।

इंस्टेंट गीजर की कीमत कितनी होती है?

ब्रांड और फीचर्स के अनुसार इंस्टेंट गीजर की कीमत अलग-अलग हो सकती हैं। हालांकि यह आपको 2 से 4 हजार के बीच में आराम से मिल जाएंगे।

You May Also Like