3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह डबल डोर फ्रिज IFB का है जिसकी क्षमता 241 लीटर है। इस फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर को आपकी जीवनशैली के अनुरूप डिज़ाइन किया गया, जिसमें बोतलों के लिए अतिरिक्त जगह दी गई है। 360 डिग्री कूलिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ, यह बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव कराएगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 177 लीटर और फ्रीजर क्षमता 64 लीटर है। इस 10-इन-1 Convertible Refrigerator में आपको नॉर्मल, टर्बो फ्रीज़, टर्बो कूल, आइसक्रीम, पावर सेवर, माइल्ड फ्रीज़, बेवरेज+, फ्रिज+ मैरिनेड+ और डेयरी+ मोड मिल जाएंगे। इसमें लगा हिडेन डोर लॉक आसानी से दरवाजे को अच्छी तरह से बंद रखने में मदद करेगा। इसमें दी गई 360 डिग्री कूलिंग रेफ्रिजरेटर के हर कोने में एकसमान और सतत ठंडक का अनुभव कराएगी, जिससे अधिकतम ताजगी सुनिश्चित होगी और आपका भोजन लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा। इसे 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Active Deodoriser फ्रिज में दुर्गंध को पनपने से रोकेगा और ह्यूमिडिटी कंट्रोल की मदद से चीजों को करीब 25 दिनों तक ताजा रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल- Eco-Cool IFBFF-2913DKSET
- ऊर्जा खपत- 223 Kilowatt Hours/Year
- कलर- मटेल ब्लैक
- वोल्टेज- 220 Volts (AC)
- रैक्स- 4
- शेल्फ- 3
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- इसके बड़े बॉटल रैक में आप 2.25 लीटर वाली 3 बोतलों को रख सकेंगे
- ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट बैक्टेरिया को पनपने से रोकेगी
- इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर 250 किलोग्राम तक वजन रखा जा सकता है
- इसके वेजटेबल बास्केट की क्षमता 22.5 लीटर है
- इसका कूलिंग रिटेंशन 10 घंटे तक का है
- 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा