Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

भारत में मिलने वाले टॉप 1.5 टन Split AC ऊर्जा कुशलता के साथ करेंगे कमरे को ठंडा!

अगर आपको तलाश है एक टॉप क्वालिटी वाले 1.5 Ton स्प्लिट AC की तो हम कर सकते हैं मदद। देखिए हाई एनर्जी स्टार रेटिंग वाले मॉडल जो कमरे को करेंगे भीषण गर्मी में भी ठंडा। Daikin, Lloyd, Carrier, Panasonic और Haier जैसे ब्रांड्स के विकल्प हो सकते हैं सही पसंद; जानिए इनकी खासियतें।

भारत में मिलने टॉप 1.5 Ton Split AC
भारत में मिलने टॉप 1.5 Ton Split AC

भारतीय घरों में 1.5 टन क्षमता वाले स्प्लिट एसी काफी लोकप्रिय हैं, क्योंकि यह ज्यादातर मीडियम साइज वाले कमरों को आसानी से ठंडा कर सकते हैं। बड़े ब्रांड्स के पास आपको 3, 4 और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले विकल्प देखने मिलेंगे; जो एसी की ऊर्जा कुशलता को दर्शाते हैं। अगर बात की जाए फीचर्स की तो 1.5 Ton स्प्लिट एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर होता है, जो अपनी स्पीड को हीट लोड और कूलिंग की मांग के हिसाब से सेट करता है। इसके अलावा कन्वर्टेबल मोड्स के साथ कूलिंग क्षमता को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है और अलावा कॉपर कंडेंसर कॉइल इनके टिकाऊपन को बढ़ाते हुए रखरखाव को कम करती है। भारत में 1.5 टन Split AC के लिए Lloyd, Daikin, Carrier, Panasonic और Haier जैसे ब्रांड्स लोकप्रिय हैं, जो अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ भीषण गर्मी में भी कमरे को आसानी से ठंडा कर सकते हैं।

01

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Check Price on Amazon

यह स्प्लिट एसी लॉयड ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 1.5 टन और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसकी खासियत है कि इसे आप 140v-280v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दिए गए 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स के साथ कूलिंग क्षमता को 30-100% तक सेट किया जा सकता है। यह Lloyd एसी 2 वे स्विंग सुविधा के साथ आता है, जो पूरे कमरे में ठंडी हवा को एकसमान रूप से फैला सकती है। इसमें लगा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर अपनी पावर को खुद-ब-खुद सेट कर सकता है, और यह कमरे के तापमान और हीट लोड पर निर्भर करेगा। इस स्प्लिट एसी में दी गईं कॉपर कॉइल्स यह सुनिश्चित करती हैं कि इसे ज्यादा रख-रखाव की जरूरत न पड़े और बेहतन डीह्यूमिडफिकेशन की सुविधा उमस वाले मौसमें भी आपको भरपूर आराम दे सकती है। अगर इस्तेमाल के दौरान बिजली जाती है तो ऑटो-रीस्टार्ट की सुविधा इसे पुरानी सेटिंग पर फिर से स्टार्ट कर सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Lloyd
  • क्षमता- 1.5 Tons
  • कूलिंग पावर- 4.75 Kilowatts
  • विशेषता- 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 21.7D x 87W x 30H सेंटीमीटर
  • मॉडल- ‎GLS18I3FWAGC
  • सालाना ऊर्जा खपत- ‎956.79 Kilowatt Hours
  • शोर स्तर- 32db
  • वोल्टेज- ‎230 Volts
  • वॉटेज- ‎1565 Watts

खूबियां

  • इसका एयर थ्रो 7 मीटर तक का है जिस वजह से पूरे कमरे में ठंडी हवा पहुंचेगी।
  • क्लीन फिल्टर इंडीकेशन आपको इंडोर यूनिट को साफ करने की जानकारी देगा।
  • 160 वर्ग फीट तक साइज वाले कमरे के लिए यह सही पसंद हो सकता है।
  • यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ कॉपर पाइप न मिलने की शिकायत की है।

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Rs. 30990

Get This
02

Haier 1.5 Ton 3 Star Twin Inverter Split AC

Check Price on Amazon

60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को अच्छी तरह से ठंडा करने की क्षमता के साथ आने वाला यह 1.5 टन स्प्लिट एसी हायर ब्रांड का है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस एसी की खासियत है कि ऊर्जा कुशलता के लिए यह अपनी पावर व संचालन को हीट लोड के हिसाब से सेट कर सकता है। 900CFM के एयरफ्लो वाले इस Haier एसी की खासियत है कि यह अपनी सूपरसॉनिक कूलिंग के साथ कम समय में कमरे को ठंडा कर सकता है। इसकी फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी एक 21 मिनट के अंदर इंडोर यूनिट को साफ कर सकती है, जिसके लिए एक बटन दबाने की जरूरत होगी। यह 1.5 टन स्प्लिट एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल हो सकता है। वाईफाई कनेक्टिविटी से लैस यह एसी आसानी से आपके स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके 20 मीटर के एयर थ्रो की वजह से ठंडी हवा कमरे में दूर तक फैलेगी और साथ ही 100% कॉपर कॉइल्स बेहतर कूलिंग और टिकाऊपन बढ़ाने का काम करेंगी। इसके 2 वे एयर स्विंग के साथ पूरा कमरा एक समान रूप से ठंडा होगा और स्लीप मोड पर यह कम आवाज के साथ काम कर सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 1.5 टन
  • कूलिंग पावर- 16380 British Thermal Units
  • विशेषता- 4 वे स्विंग
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 20D x 86.5W x 29H सेंटीमीटर
  • मॉडल- ‎HSU18K-PYFR4BN-INV
  • सालाना ऊर्जा खपत- ‎913 Kilowatts
  • शोर स्तर- 42db
  • फॉर्म फैक्टर- मिनी स्प्लिट
  • वॉटेज- ‎‎1595 Watts

खूबियां

  • 7-इन-1 कूलिंग मोड्स के साथ इसकी कूलिंग क्षमता को 40%-110% तक सेट किया जा सकता है।
  • हाइपर पीसीबी और फ्लेम रेजिजटेंट मटेरियल बिजली के उछाल और उतार-चढ़ाव से सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
  • रेफ्रिजरेंट कम होने पर लो गैस वॉर्निंग सुविधा आपको अलर्ट करेगी।
  • इसे आप अमेज़न ऐलेक्सा और गूगल असिस्टें वॉइस कमांड से भी ऑपरेट कर सकेंगे।

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।

Haier 1.5 Ton 3 Star Twin Inverter Split AC

Rs. 31790

Get This
03

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

Check Price on Amazon

यह 1.5 टन स्प्लिट एसी पैनासॉनिक ब्रांड का है, जिसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। Shieldblue+ सुरक्षा कोटिंग के साथ आने वाला यह एसी गैस की लीकेज को रोकेने का काम करेगी। इसमें लगा वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर, अपनी स्पीड को हीट लोड के हिसाब से सेट कर सकता है। वहीं, इसमें दिए गए 7 अलग-अलग कूलिंग मोड्स के साथ इसे इस 45% से लेकर हाई कैपेसिटी क्षमता पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह Panasonic एसी अपने ट्रू एआई मोड के साथ सही तापमान बनाए रख सकता है और अडैप्टिव थर्मल कम्फर्ट मोड ऊर्जा की अतिरिक्त बचत करने में मदद करेगा। इसकी 100% तक बेहतर कॉपर ट्यूब हीट को सही तरह से बांटने में मदद करेंगी। अगर बात की जाए एयर फिल्टर की तो आपको साफ के साथ-साथ ठंडी हवा देने के लिए इसमें PM 0.1 फिल्टर लगे हैं, जो हवा से छोटे-छोटे कणों को हटाने का काम करेंगे। इस एसी को आप अमेजन ऐलेक्सा व गूगल वॉइस असिस्टेंट की मदद से भी ऑपरेट कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Panasonic
  • क्षमता- 1.5 Tons
  • कूलिंग पावर- 17402 British Thermal Units
  • विशेषता- वाईफाई कनेक्टिविटी
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमटीर
  • मॉडल- ‎CS/CU-NU18AKY5WX 
  • सालाना ऊर्जा खपत- ‎977.16 Kilowatt Hours
  • शोर स्तर- 34db
  • वोल्टेज- ‎230 Volts
  • वॉटेज- 1270 Watts

खूबियां

  • इसे 100V-290v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • क्रिस्टल क्लीन टेक्नोलॉजी कूलिंग प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करती है।
  • इसमें भरी जाने वाले R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है।
  • इसमें हिडेन टेंप्रेचर डिस्प्ले की सुविधा दी गई है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।


उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

Rs. 41390

Get This
04

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Check Price on Amazon

यह स्प्लिट एसी लोकप्रिय ब्रांड डाइकिन का है, जिसकी क्षमता 1.5 टन और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। यह एसी 111-150 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है और इसका 3D एयरफ्लो कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचा सकता है। यह Daikin AC हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोन तक के छोटे कणों को फिल्टर करके आपको ठंडी के साथ-साथ साफ हवा भी दे सकता है। इस एसी का कंडेंडस 100% कॉपर की कॉइल से बना है, जो इसके टिकाऊपन को बढ़ाता है। इस 1.5 Ton AC में दी गई ट्रिप्ल डिस्प्ल की सुविधा के साथ आप एरर, ऊर्जा बचत% और तापामान के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसकी ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी एक बटन दबाते ही इंडोर यूनिट को साफ करने में मदद कर सकती है। इसमें दी गई गुड स्लीप ऑफ टाइमर की सुविधा सोते वक्त आपको इसके तापमान को सेट करने की सुविधा देगी। यह एसी CARE फीचर पर काम करता है, जो आपको कम्फर्ट (C), एयर क्वालिटी (A), रिलायलबिलिटी (R) और एफिशिएंसी (E) का अनुभव कराएगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- DAIKIN
  • क्षमता- 1.5 Tons
  • कूलिंग पावर- 17100 British Thermal Units
  • विशेषता- 3D एयरफ्लो
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर
  • मॉडल- ‎MTKL50U
  • एनर्जी एफिशिएंसी- 3 स्टार
  • ऊर्जा खपत- ‎966.47 Kilowatt Hours Per Year
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • फॉर्म फैक्टर- मिनि स्प्लिट

खूबियां

  • इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इकोनो मोड अधिकतम बिजली खपत को सीमित करके कुशल संचालन को सक्षम बनाता है।
  • पावर चिल ऑपरेशन अत्यधिक गर्मी की स्थिति में भी तुंरत और तेजी से कूलिंग सुनिश्चित करता है।
  • सेल्फ डायग्नॉसिस एरर को अपने आप पहचान लेता है और संबंधित कोड को रिमोट स्क्रीन पर दिखाता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विसे से नाखुश हैं।

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Rs. 34490

Get This
05

Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

Check Price on Amazon

यह स्प्लिट एसी कैरियर ब्रांड का है जिसकी क्षमता 1.5 टन और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। यह एसी PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है, जो HD फिल्टरेशन के साथ मिलकर हवा को साप करने का काम करेगा; ताकि आपको ठंडी व साफ हवा मिल सके। इसमें दी गई दमदाक Flexicool इन्वर्टर टेक्नोलॉजी 6 अलग-अलग मोड्स के साथ कूलिंग क्षमता को 40%-120% तक सेट करने में मदद करेगी। इस सुविधा के साथ ऊर्जा की बचत हो सकती है साथ ही एसी को जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कैरियर एसी में आपको वाईफाई कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी, जिस वजह से इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपको कभी इंडोर यूनिट को साफ करने की जरूरत होगी तो इसका ऑटो क्लींजर एक बटव दबाते ही धूल, बैक्टेरिया व अन्य तरह की गंददी को हटाने में मदद करेगा। ऐंटी-रस्ट कोटिंग की वजह से इसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और लंबी सुरक्षा व टिकाऊपन को बढ़ाने के लिए इसमें हाईड्रो ब्लू कोटिंग दी गई है। इसका इंस्टॉ कूल कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करेगा और स्लीप मोड पर इसका शोर स्तर कम हो सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Carrier
  • क्षमता- 1.5 Tons
  • कूलिंग पावर- 4800 Kilowatts
  • विशेषता- एयर प्योरिफिकेशन
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 27D x 94W x 54H सेंटीमीटर
  • मॉडल- ‎‎CAI18EE3R35W0
  • एनर्जी एफिशिएंसी- ‎5.05 ISEER
  • सालाना ऊर्जा खपत- ‎920.55 Kilowatt Hours
  • शोर स्तर- 42db
  • वोल्टेज- ‎230 Volts

खूबियां

  • लंबे समय तक आराम के लिए हाइड्रो ब्लू कोटिंग की सुविधा इसमें दी गई है।
  • गैसा का रिसाव होने पर रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर आपको अलर्ट करेगा।
  • 135V-280V की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी ऑपरेट कर सकते हैं।
  • इसे आप अपने स्मार्टफोन व वॉइस कमांड से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।

Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

Rs. 31990

Get This

अब समझिए इन सभी 1.5 टन स्प्लिट एसी के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स के 1.5 टन Split AC के विकल्पों को तो देख लिया अब इस तालिका की मदद से इनके बीच का अंतर समझ सकते हैं:

ब्रांड व मॉडल

कूलिंग क्षमता

विशेषता

वॉरंटी

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

4.75 Kilowatts

ऐंटी वायरल फिल्टर

प्रोडक्ट पर 1, कंपोनेंट पर 5 और कंप्रेसर पर 10 साल

Haier 1.5 Ton 3 Star Twin Inverter Split AC

16380 British Thermal Units

7-इन-1 कन्लर्टेबल

प्रोडक्ट पर 5 और कंप्रेसर पर 12 साल

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

17402 British Thermal Units

वाईफाई कनेक्टिविटी

प्रोडक्ट पर 5 और कंप्रेसर पर 10 साल

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

17100 British Thermal Units

ट्रिपल डिस्प्ले

प्रोडक्ट पर 1, पीसीबी पर 5 और कंप्रेसर पर 10 साल

Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

4800 Kilowatts

ऑटो क्लीन

प्रोडक्ट पर 1, पीसीबी पर 5 और कंप्रेसर पर 10 साल

इन्हें भी पढ़ें:

 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के 1.5 टन स्प्लिट एसी मिलेंगे?

भारत में 1.5 टन स्प्लिट एसी के लिए Lloyd, Daikin, Carrier, Panasonic और Haier जैसे ब्रांड्स लोकप्रिय हैं। Daikin और Panasonic अपनी जापानी टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाने जाते हैं, जबकि Carrier अपनी कूलिंग क्षमता के लिए मशहूर है। Lloyd किफायती विकल्पों के साथ शानदार सर्विस देता है और Haier अपनी सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी से आकर्षित करता है। ये सभी ब्रांड भारतीय गर्मी के अनुसार बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

भारत में 1.5 टन स्प्लिट एसी इतने लोकप्रिय क्यों हैं?

भारत में 1.5 टन स्प्लिट एसी की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसकी बहुमुखी क्षमता है। यह 120 से 180 वर्ग फुट के औसत भारतीय कमरों के लिए एकदम सटीक है। यह न केवल मध्यम आकार के कमरों को जल्दी ठंडा करता है, बल्कि बिजली की भी बचत करता है। इसके अलावा, स्प्लिट डिजाइन कम शोर और बेहतर लुक प्रदान करता है, जो इसे घरों के लिए पसंदीदा बनाता है।

भारत में 1.5 चन स्प्लिट एसी के लिए बजट कितना होना चाहिए?

भारत में 1.5 टन स्प्लिट एसी का बजट मुख्य रूप से स्टार रेटिंग पर निर्भर करता है। एक बजट-अनुकूल 3-स्टार एसी ₹32,000 से ₹40,000 के बीच मिल जाता है, जबकि बिजली बचाने वाले 5-स्टार मॉडल ₹42,000 से ₹55,000 तक आते हैं। प्रीमियम ब्रांड्स और स्मार्ट फीचर्स वाले मॉडल की कीमत ₹60,000 तक की हो सकती है।

You May Also Like