भारतीय बाजार में कई कंपनियां अलग-अलग फीचर्स और कीमतों में फैन उपलब्ध कराती हैं, लेकिन हर ब्रांड क्वालिटी, परफॉर्मेंस और टिकाऊपन के मामले में एक जैसा नहीं होता। कुछ कंपनियां अपनी मजबूत मोटर और लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, तो वहीं कुछ ब्रांड एडवांस तकनीक जैसे- BLDC मोटर, रिमोट कंट्रोल, ऐप सपोर्ट और लो पावर कंजम्पशन के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। हालांकि इतने सारे विकल्पों के बीच किसी एक कंपनी के Fan का चुनाव करना कभी-कभी मुश्किल भरा काम हो सकता है। इसलिए हम आपके लिए Crompton, Atomberg, Havells, Usha, Bajaj और V-Guard जैसी 2026 में भी पसंद की जाने वाली 10 फैन कंपनियों की लिस्ट लेकर आए हैं, ताकि आप अपने घर के लिए एक भरोसेमंद विकल्प चुन सकें। ये सभी कंपनियां भारत में अपनी क्वालिटी, भरोसे और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती हैं।
देखें भारत की मशहूर 10 फैन कंपनियां
- Crompton- क्रॉम्टन भारत के सबसे भरोसेमंद और पुराने फैन ब्रांड्स में से एक है, जो अपनी मजबूत मोटर, हाई एयर डिलीवरी और टिकाऊ डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसके फैंस में एंटी-डस्ट कोटिंग और एनर्जी-एफिशिएंट मोटर मिलती है, जो लंबे समय तक परफॉर्मेंस बनाए रखती है। यह ब्रांड बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कई विकल्प देता है।
- Atomberg- इस ब्रांड के पास BLCD टेक्नोलॉजी वाले फैन के अच्छे विकल्प आपको मिल जाएंगे, जो करीब 60–65% तक बिजली बचाने के लिए जाने जाते हैं। इसके फैंस कम ऊर्जा खपत में ज्यादा एयरफ्लो देते हैं और रिमोट, ऐप व वॉइस कंट्रोल जैसी स्मार्ट सुविधाओं के साथ आते हैं। ये इन्वर्टर पर भी अच्छी तरह काम करते हैं और कम वोल्टेज में भी परफॉर्मेंस बनाए रखते हैं।
- Usha- ऊषा एक भरोसेमंद और लंबे समय से भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाली कंपनी है। इस के फैन टिकाऊ मोटर, स्थिर एयरफ्लो और किफायती कीमत के लिए जाने जाते हैं। यह ब्रांड खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जो ज्यादा फीचर्स के बजाय भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला फैन चाहते हैं।
- Bajaj- बजाज एक बजट-फ्रेंडली ब्रांड है, जो अच्छी परफॉर्मेंस के साथ किफायती कीमत में फैंस उपलब्ध कराता है। बजाज फैन मजबूत बिल्ड, सिंपल डिजाइन और संतुलित एयरफ्लो के लिए जाने जाते हैं। यह ब्रांड खासकर उन परिवारों के बीच लोकप्रिय है, जहां कम कीमत में भरोसेमंद प्रोडक्ट की जरूरत होती है।
- Havells- हैवेल्स अपने स्टाइलिश डिजाइन, साइलेंट ऑपरेशन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसके फैंस में एयरोडायनामिक ब्लेड, और BLDC मोटर जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है। इस ब्रांड के फैन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो परफॉर्मेंस के साथ-साथ घर के इंटीरियर को भी आकर्षक बनाना चाहते हैं।
- Orient Electric- ओरिएंट इलेक्ट्रिक अपने मॉडर्न डिजाइन और हाई-स्पीड एयरफ्लो के लिए जाना जाता है। इसके फैंस में IoT कंट्रोल, ऐप सपोर्ट और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जो इसे टेक-सेवी यूज़र्स के लिए आकर्षक बनाते हैं।
- V-Guard- वी गार्ड अपने सेफ्टी फीचर्स और एनर्जी एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। इसके फैन में आधुनिक डिजाइन, स्मार्ट रिमोट कंट्रोल और टिकाऊ मोटर मिलती है। वी गार्ड फैन्स खासकर उन क्षेत्रों में लोकप्रिय हैं, जहां वोल्टेज फ्लक्चुएशन ज्यादा होता है, क्योंकि इसके प्रोडक्ट्स स्थिर परफॉर्मेंस देते हैं।
- Polycab- इस कंपनी के पंखे किफायती, टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल माने जाते हैं। इस कंपनी के पास किफायती दाम वाले सीलिंग फैन, टेबल फैन से लेकर BLDC रिमोट-कंट्रोल वाले मॉडल्स तक के विकल्प उपलब्ध हैं। यह ब्रांड उन लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है, जो घर के लिए स्टाइलिश पंखे की तलाश में हैं।
- ACTIVA- इस ब्रांड के पास आपको पंखे सस्ते दाम में फैन के काफी सारे विकल्प मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इस ब्रांड के पास आपको 600 mm वाले स्माल सीलिंग फैन से लेकर 1200 mm तक वाले बड़े सीलिंग फैन मिलते हैं, जो छोटे कमरे से लेकर बड़े कमरे तक के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
- LONGWAY- भारतीय घरों के लिए लॉन्गवे ब्रांड का पंखा भी उपयुक्त हो सकता है। यह एक ऐसा ब्रांड है, जो किफायती और तेज एयरफ्लो वाला पंखा प्रदान करता है। इस ब्रांड के पास आपको ₹1,000 से लेकर ₹4,000 तक के बजट में आसानी से फैन मिल सकते हैं, जो घरेलू के उपयोग के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
