₹20,000 से कम कीमत की रेंज में आने वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर किफायती होने के साथ-साथ कूलिंग में भी दमदार हो सकते हैं। इनमें आपको 150 लीटर+ से लेकर 250 लीटर तक की क्षमता वाले विकल्प मिल सकते हैं। इस क्षमता वाले Single Door Fridge 2-4 लोगों तक के परिवार के लिए सही पसंद हो सकते हैं। हाई क्वालिटी कंप्रेसर से लैस इन फ्रिज की खासियत होती है कि ये ऊर्जा कुशलता के साथ काम कर सकते हैं बेहतरीन कूलिंग का अनुभव भी करा सकते हैं। इनकी एडवांस टेक्नोलॉजी फ्रिज के हर हिस्से को सही तरह से ठंडा कर सकती हैं और अंदर रखी फल-सब्जियां लंबे समय तक ताजा भी रह सकती हैं। इस बजट रेंज में मिलने वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्पों के लिए Haier, Samsung, Whirlpool, IFB और Godrej जैसे ब्रांड्स भरोसेमंद हो सकते हैं। तो आइए अब जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
₹20,000 से कम कीमत वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में मिलेंगी क्या खासियतें?
- डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी- ₹20,000 तक के मिलने वाले सभी सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी होती है जो बिजली की बचत करते हुए शानदार कूलिंग का अनुभव आपको करा सकती है। यह सुविधा फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकती है और फ्रिज के हर कोने को एक समान रूप से ठंडा कर सकती है।
- डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर- इस बजट रेंज में आने वाले Single Door रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आते हैं। यह कंप्रेसर शानदार कूलिंग, ऊर्जा कुशल संचालन और कम शोर के साथ फ्रिज को काम करने में मदद करते हैं।
- स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन- एक सीमित वोल्टेज रेंज में इन सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर को बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फ्रिज वोल्टेज के कम-ज्यादा होने पर भी आसानी से खराब नहीं होंगे और इनके कंप्रेसर भी असर नहीं पड़ेगा।
- मजबूत कांच से बने शेल्फ और बेस स्टैंड- इन सिंगल डोर Refrigerator के शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने होते हैं जिनपर भारी बर्तनों को आसानी से रखा जा सकता है। इसी के साथ कई मॉडल्स में आपको बेस स्टैंड ड्रॉर भी मिलेगा जिनमें आलू, प्याज और लहसून समेत उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती।
- ज्यादा एनर्जी स्टार रेटिंग- ₹20,000 से कम बजट में मिलने वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2, 3, 4 और 5 एनर्जी स्टार रेटिंग वाले होते हैं जो इनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है।
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
