क्या आप खुद के लिए ₹15000 से कम बजट में मिलने वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर या फिर मिनी फ्रिज लेने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन बाजार में उपलब्ध बहुत सारे विकल्प देखकर समझ नहीं आ रहा है कि आपके लिए सिंगल डोर या फिर मिनी रेफ्रिजरेटर के बीच में से कौन सा सही होगा तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, यहां पर दोनों ही विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई है। ये अलग-अलग क्षमता और प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की क्षमता मिनी Fridge से ज्यादा होती है। साथ में, इनमें आपको एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ फ्रीजर की भी सुविधा मिल जाती है। वहीं अगर हम मिनी फ्रिज की बात करें तो ये आकार में छोटा होता है साथ ही इनमें जगह भी कम होती है। ये काफी कम बिजली की खपत करते हैं और आसानी से कम जगह में फिट हो सकते हैं। इन दोनों में से आप किसी एक को अपनी जरूरत और बजट के आधार पर चुन सकते हैं।
इस तरह के लेख पढ़ने के लिए आप योर पीक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
