जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी घरों में रूम हीटर की जरूरत भी बढ़ जाएगी। रूम हीटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसका इस्तेमाल कमरे के तापमान को बढ़ाने और उसे गर्म करने के लिए किया जाता है। ये बिजली का उपयोग करके गर्मी उत्पन्न करते हैं, जिसे कमरे में फैलाया जाता है। सर्दियों में इनकी ज़रूरत इसलिए पड़ती है क्योंकि भारत के कई हिस्सों में तापमान काफी गिर जाता है, जिससे शरीर का सामान्य तापमान बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। कड़ाके की सर्दी में कंबल या रजाई भी कई बार पर्याप्त गर्माहट नहीं दे पाते। रूम हीटर कमरे को आरामदायक और गर्म माहौल प्रदान करते हैं, जिससे ठंड से बचाव होता है और सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। लेकिन घर के लिए एक सही Room Heater का चयन करना मुश्किल काम हो सकता है, पर चिंता की बात नहीं है क्योंकि यह बाइंग गाइड आपकी मदद कर सकती है। यहां आपको विस्तृत जानकारी के साथ 10 विकल्प भी देखने मिलेंगे जो सही पसंद साबित हो सकते हैं।
रूम हीटर का चुनाव करते समय रखें इन बातों का ध्यान
घर के लिए एक रूम हीटर चुनने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है, ताकि आप अपने लिए एक सही मॉडल चुन सकें:
- कमरे का साइज- आपको हीटर की पावर को कमरे के हिसाब से मिलाना काफी जरूरी होगा। उदाहरण के लिए 1000–1500 watts छोटे कमरों (100–150 वर्ग फीट), 1500–2000 watts मीडियम कमरों (150–250 वर्ग फीट) और 2000 watts से ऊपर बड़े कमरों के लिए
- ऊर्जा कुशलता- ऊर्जा की बचत करने के लिए हमेशा ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले हीटर का ही चयन करें। आपको प्रोग्रामेबल थर्मोस्टैट्स, इको-मोड या टाइमर वाले हीटर का चुनाव करना चाहिए
- सुरक्षा सुविधाएं- हीटर के सुरक्षित संचालन के लिए ओवरहीट प्रोटेक्शन, टिप-ओवर स्विच और कूल टच सर्फेस जैसी सुविधाओं का होना काफी जरूरी है।
- हीटर का आकार- हमेशा ऐसा Heater For Room चुनें जिसे स्टोर करना या एक-से-दूसरे कमरे में लेकर जाना आसान रहे। हल्के वजन व स्लीक डिजाइन वाले पोर्टेबल हीटर इसके लिए सही होते हैं।
- शोर स्तर- अगर आपको बेडरूम, ऑफिस या स्टडीरूम जैसी जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए हीटर चाहिए तो कम शोर स्तर पर ध्यान देना भी जरूरी हो जाता है।
- मेंटेनेंस- आसानी से साफ होने वाले मॉडल चुनना सही होता। धूल जमने वाले डिजाइन से बचें, क्योंकि समय के साथ इनकी कार्यक्षमता कम हो सकती है।
- ठंड का स्तर- अगर आप किसी ऐसी जगह रहते हैं जहा बहुत ज्यादा ठंड होती है तो ज़्यादा वॉट क्षमता वाले या ड्यूअल हीटिंग टेक्नोलॉजी वाले हीटर सही होंगे। वहीं, हल्की ठंड वाली जगहों के लिए कम वॉट क्षमता वाले या फैन वाले हीटर पर्याप्त हो सकते हैं।
समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
जानिए अलग-अलग तरह के रूम हीटर के बारे में
अमेजन पर मिलने वाले लोकप्रिय रूम हीटर ब्रांड्स
क्यों ऑइल फिल्ड हीटर माने जाते हैं सबसे अच्छे?
तरह-तरह के रूम हीटर में लोग आजकल सबसे ज्यादा ऑइल फिल्ड रूम हीटर्स को पसंद करते हैं और इसके कई कारण हैं:
- एकसमान हीटिंग- ये तेल को गर्म करते हैं, जो फिर रेडिएटर फ़िन के माध्यम से गर्मी को धीरे-धीरे कमरे में फैलाते हैं। ये हीटर लंबे समय तक आरामदायक और समान गर्मी प्रदान करते हैं, जिससे कमरा काफी देर तक गर्म रहता है।
- ऊर्जा कुशलता- एक बार गर्म होने के बाद, तेल लंबे समय तक गर्मी बनाए रखता है, जिसके कारण हीटिंग एलिमेंट बार-बार ऑन/ऑफ नहीं होता है। यह बिजली की बचत करने में मदद करते हैं, क्योंकि इन्हें लगातार बिजली की आवश्यकता नहीं होती।
- सुरक्षा और नमी- Oil Heater हवा को नहीं सुखाते और ब्लोअर हीटर की तरह गर्माहट देने के लिए ऑक्सीजन नहीं जलाते। यह आंखों और त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे जलन का खतरा कम होता है। खासकर बच्चों, बुजर्गों या पालतू जानवरों वाले घरों के लिए यह सुरक्षित माने जाते हैं।
- शांत संचालन- ये बिना किसी पंखे या ब्लोअर के काम करते हैं जिस वजह से इनका शोर स्तर कम या बिल्कुल नहीं होता। ये पूरी तरह से शांत होते हैं, जिससे इन्हें बेडरूम या ऑफिस में इस्तेमाल करना बहुत अच्छा होता है।
- टिकाऊपन- इनकी बनावट सरल होती है और इनमें कम चलने वाले हिस्से होते हैं। ये टिकाऊ होते हैं और लंबे समय तक चलते हैं, जिससे यह एक अच्छा निवेश बन जाते हैं।
हालंकि, ऑइल फिल्ड रूम हीटर की कीमत अन्य विकल्पों की तुलना में ज्यादा होती है लेकिन सुरक्षित संचालन, स्वास्थ्य अनुकूलता और टिकाऊ क्वालिटी की वजह से ये सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। वहीं, अपनी बढ़िया क्वालिटी की वजह से यह लंबे समय तक चल सकते हैं, जिस कारण एक स्मार्ट निवेश माने जाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
घर के लिए रूम हीटर चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
जरूरी है कि रूम हीटर को कमरे के साइज़ के अनुसार चुनें, ताकि सही गर्माहट मिल सके। सुरक्षा फीचर्स का ध्यान रखना भी अनिवार्य है। बिजली की खपत कम करने के लिए एनर्जी-एफिशिएंट और हीटर का प्रकार अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुनें।
किस ब्रांड के रूम हीटर घर के लिए सबसे अच्छे हो सकते हैं?
भारत में Bajaj, Havells, Usha, Orient, और Sujata के रूम हीटर बहुत लोकप्रिय हैं। Bajaj और Havells सुरक्षा सुविधाओं वाले टिकाऊ मॉडल के लिए जाने जाते हैं। Usha अलग-अलग प्रकार के और किफायती विकल्प प्रदान करता है। आप अपनी ज़रूरत और बजट के अनुसार इनमें से कोई भी भरोसेमंद ब्रांड चुन सकते हैं।
अच्छा रूम हीटर लेने के लिए बजट कितना होना चाहिए?
एक अच्छा रूम हीटर ₹1,000 से ₹15,000 या अधिक की कीमत में मिल सकता है, जो हीटर के प्रकार पर निर्भर करता है। किफायती विकल्प (क्वार्ट्ज/हैलोजन/फैन हीटर) ₹1,000 से ₹3,500 तक में उपलब्ध हैं। वहीं, प्रीमियम विकल्प ₹7,000 से ₹15,000+ तक के हो सकते हैं।